केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, ट्रायल के लिए पहले छपेंगे दस और बीस रूपये के पॉलीमर नोट

केंद्र सरकार ने फील्ड ट्रायल के लिए दस और बीस रूपये के एक एक अरब पॉलीमर नोटों को जारी करने की मंजूरी दे दी है। यह जानकारी केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्यसभा में एक लिखित जवाब में दिया।

केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, ट्रायल के लिए पहले छपेंगे दस और बीस रूपये के पॉलीमर नोट

केंद्र सरकार ने फील्ड ट्रायल के लिए दस और बीस रूपये के एक एक अरब पॉलीमर नोटों को जारी करने की मंजूरी दे दी है। यह जानकारी केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्यसभा में एक लिखित जवाब में दिया। उन्होंने बताया कि सरकार ने फील्ड ट्रायल के लिए 10 रुपये और 20 रुपये के एक-एक अरब (एक बिलियन) पॉलीमर नोटों को जारी करने की मंजूरी दे दी है। 

राज्यसभा में केंद्रीय वित्त मंत्री ने एक लिखित जवाब में यह जानकारी दी कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने अपने सेंट्रल बोर्ड की सिफारिश के बाद सरकार को एक प्रस्ताव भेजा था। यह प्रस्ताव रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया एक्ट, 1934 की धारा 25 के तहत भेजा गया था, जिसमें फील्ड ट्रायल के लिए 10 और 20 रुपये के एक-एक अरब पॉलीमर नोट छापने की बात कही गई थी। सरकार ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। अगर यह फील्ड ट्रायल पूरी तरह सफल रहता है, तो भविष्य में इन दोनों मूल्यवर्ग के पॉलीमर नोट नियमित रूप से जारी किए जा सकेंगे।

हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इन नए पॉलीमर नोटों के आने से बाजार में पूर्व से चल रहे कागज के नोट नहीं हटेंगे। यानि ग्राहकों के पास पॉलीवर के साथ ही कागज के नोट का प्रयोग करने का विकल्प बना रहेगा। वित्त मंत्री ने यह भी जानकारी दी कि आरबीआई के मुताबिक, इन नोटों की खरीद की प्रक्रिया अभी बिल्कुल शुरुआती चरण में है। इसलिए अभी यह तय कर पाना व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है कि ये नोट ठीक किस तारीख से बाजार में आएंगे या इन्हें बनाने में कुल कितना खर्च आएगा?

बता दें कि लंबे वक्त से यह बात सामने आ रही थी केंद्र सरकार आने वाले दिनों में प्लास्टिक के नोट को जारी करने का विचार कर रही है। इसी क्रम में अब केंद्रीय वित्त मंत्री के लिखित बयान दिया है। इससे प्लास्टिक के नोट के प्रचलन में आने को लेकर तस्वीर काफी हद तक साफ हो गयी है।

दुनिया के कई देशों में प्लास्टिक के नोटों का चलन है। ऑस्ट्रेलिया दुनिया का पहला देश है, जिसने 1988 में प्लास्टिक के नोटों की शुरूआत की थी। इसके अलावा न्यूजीलैंड, ब्रूनेई, वियतनाम, रोमानिया, पापुआ न्यू गिनी में प्लास्टिक के नोटों का प्रचलन है।

Trending News

 टेम्पो चालकों से कथित अवैध वसूली के विरोध में धरना, डीएम से समस्या समाधान की मांग
टेम्पो चालकों से कथित अवैध वसूली के विरोध में धरना, डीएम से समस्या समाधान की मांग
Aug 11, 2026, 4:35:00 PM
देश का सबसे बडा तवांग मोनेस्ट्री, अध्यात्म और प्रकृति का अनोखा संगम
देश का सबसे बडा तवांग मोनेस्ट्री, अध्यात्म और प्रकृति का अनोखा संगम
Aug 11, 2026, 4:19:00 PM
बिहार की स्टेट प्लेयर नूतन सिंह का UP Warriorz के WPL ट्रायल के लिए चयन
बिहार की स्टेट प्लेयर नूतन सिंह का UP Warriorz के WPL ट्रायल के लिए चयन
Aug 11, 2026, 4:15:00 PM
दिल्ली में छात्रों के साथ खड़े विपक्ष का झारखंड में रुख अलग क्यों? मंत्री नीतीश मिश्रा ने पूछे सवाल
दिल्ली में छात्रों के साथ खड़े विपक्ष का झारखंड में रुख अलग क्यों? मंत्री नीतीश मिश्रा ने पूछे सवाल
Aug 11, 2026, 4:13:00 PM
केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, ट्रायल के लिए पहले छपेंगे दस और बीस रूपये के पॉलीमर नोट
केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, ट्रायल के लिए पहले छपेंगे दस और बीस रूपये के पॉलीमर नोट
Aug 11, 2026, 4:05:00 PM
ओपी राजभर का फिर वार, अखिलेश से पूछा, झारखंड जा रहे हैं क्या
ओपी राजभर का फिर वार, अखिलेश से पूछा, झारखंड जा रहे हैं क्या
Aug 11, 2026, 3:49:00 PM
300 रुपये में बनाता था फर्जी आधार कार्ड, पुलिस ने साइबर कैफे में मारा छापा
300 रुपये में बनाता था फर्जी आधार कार्ड, पुलिस ने साइबर कैफे में मारा छापा
Aug 11, 2026, 3:46:00 PM
कोल्हान में नक्सलियों पर बड़ा प्रहार, 10 लाख के इनामी समेत 4 ने डाले हथियार
कोल्हान में नक्सलियों पर बड़ा प्रहार, 10 लाख के इनामी समेत 4 ने डाले हथियार
Aug 11, 2026, 3:44:00 PM
सीरिया के अदालत ने इस अपदस्थ राष्ट्रपति को सुनाई मौत की सजा
सीरिया के अदालत ने इस अपदस्थ राष्ट्रपति को सुनाई मौत की सजा
Aug 11, 2026, 3:34:00 PM
देशभक्ति का उत्साह चरम पर, हजारों बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे नगर का किया भ्रमण
देशभक्ति का उत्साह चरम पर, हजारों बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे नगर का किया भ्रमण
Aug 11, 2026, 3:29:00 PM