चार इंजीनियरों को मिला प्रमोशन का तोहफा, विभागीय परीक्षा से मिली राहत

चार इंजीनियरों को मिला प्रमोशन का तोहफा, विभागीय परीक्षा से मिली राहत

झारखंड सरकार के पथ निर्माण विभाग ने चार सहायक अभियंताओं को पदोन्नति देने का निर्णय लिया है। खास बात यह है कि इन अधिकारियों को विभागीय एवं व्यावसायिक परीक्षा उत्तीर्ण करने की निर्धारित शर्त से छूट प्रदान की गई है। पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों में अखिलेश प्रसाद, महेश कुमार सिंह, संजय प्रसाद और राम कुमार दास शामिल हैं।

विभागीय जानकारी के मुताबिक, अखिलेश प्रसाद वर्तमान में भवन निर्माण विभाग के गिरिडीह स्थित भवन प्रमंडल में तैनात हैं। वहीं महेश कुमार सिंह देवघर पथ अवर प्रमंडल-01 में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। संजय प्रसाद रांची स्थित पथ निर्माण विभाग में मुख्य अभियंता के कार्यालय में पदस्थापित हैं, जबकि राम कुमार दास खूंटी के एनआरईपी में कार्यरत हैं।

इन अधिकारियों की पदोन्नति से संबंधित अधिसूचना विभाग की ओर से जारी कर दी गई है। अधिसूचना राज्यपाल के आदेश के तहत सरकार के अवर सचिव राज किशोर प्रसाद चौहान ने जारी की है।

सरकार के इस फैसले की जानकारी मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव के अलावा ग्रामीण विकास विभाग, भवन निर्माण विभाग, महालेखाकार, झारखंड तथा संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को भी भेजी गई है। इससे पदोन्नति की प्रशासनिक प्रक्रिया को औपचारिक रूप से पूरा कर दिया गया है।

Trending News

बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र
पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र
Oct 15, 2026, 7:51:00 PM
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
Oct 15, 2026, 7:48:00 PM
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Oct 15, 2026, 7:42:00 PM
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
Oct 15, 2026, 7:32:00 PM
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
Oct 15, 2026, 7:29:00 PM
 झामुमो नेताओं ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर जताया शोक
झामुमो नेताओं ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर जताया शोक
Oct 15, 2026, 7:21:00 PM
अवैध पार्किंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, डीएम का निर्देश
अवैध पार्किंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, डीएम का निर्देश
Oct 15, 2026, 7:08:00 PM
समाज के लिए मिसाल हैं ये महिलाएं, सरकार से मिला सहारा तो लिख दी इबारत
समाज के लिए मिसाल हैं ये महिलाएं, सरकार से मिला सहारा तो लिख दी इबारत
Oct 15, 2026, 6:51:00 PM