चंदा चोर आरोप को लेकर कांग्रेस का हवन, पूर्व विधायक आनंद शंकर सिंह ने PM मोदी पर साधा निशाना

औरंगाबाद सदर के पूर्व विधायक आनंद शंकर सिंह के आवास पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हवन किया और बीजेपी पर लगाए जा रहे कथित चंदा घोटाले के आरोपों को लेकर विरोध जताया।

चंदा चोर आरोप को लेकर कांग्रेस का हवन, पूर्व विधायक आनंद शंकर सिंह ने PM मोदी पर साधा निशाना

औरंगाबाद। राम मंदिर के मुद्दे से शुरू हुई सियासत अब चंदे के आरोपों तक पहुंच गई है। इसी को लेकर बिहार कांग्रेस के आह्वान पर औरंगाबाद में कांग्रेस नेताओं ने अनोखे तरीके से विरोध दर्ज कराया। औरंगाबाद सदर के पूर्व विधायक आनंद शंकर सिंह के आवास पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हवन किया और बीजेपी पर लगाए जा रहे कथित चंदा घोटाले के आरोपों को लेकर विरोध जताया। 

औरंगाबाद में कांग्रेस का यह विरोध प्रदर्शन कुछ अलग अंदाज में देखने को मिला। पूर्व विधायक आनंद शंकर सिंह के आवास पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हवन किया। हवन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी की कथित राजनीतिक सोच को लेकर कांग्रेस नेताओं ने निशाना साधा। 

पूर्व विधायक आनंद शंकर सिंह ने आरोप लगाया कि बीजेपी दूसरों पर चंदे को लेकर सवाल खड़े करती है, जबकि कांग्रेस लगातार बीजेपी के चंदे और चुनावी फंडिंग को लेकर सवाल उठाती रही है। उन्होंने कहा कि इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस की ओर से विरोध दर्ज कराया जा रहा है। 

आनंद शंकर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और राजनीतिक कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जिस तरह देश की राजनीति आगे बढ़ रही है, उसको लेकर कांग्रेस जनता के बीच अपनी आवाज मजबूती से उठाती रहेगी। हवन कार्यक्रम में कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

औरंगाबाद से रुपेश की रिपोर्ट 

Trending News

बिहार की स्टेट प्लेयर नूतन सिंह का UP Warriorz के WPL ट्रायल के लिए चयन
बिहार की स्टेट प्लेयर नूतन सिंह का UP Warriorz के WPL ट्रायल के लिए चयन
Aug 11, 2026, 4:15:00 PM
दिल्ली में छात्रों के साथ खड़े विपक्ष का झारखंड में रुख अलग क्यों? मंत्री नीतीश मिश्रा ने पूछे सवाल
दिल्ली में छात्रों के साथ खड़े विपक्ष का झारखंड में रुख अलग क्यों? मंत्री नीतीश मिश्रा ने पूछे सवाल
Aug 11, 2026, 4:13:00 PM
केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, ट्रायल के लिए पहले छपेंगे दस और बीस रूपये के पॉलीमर नोट
केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, ट्रायल के लिए पहले छपेंगे दस और बीस रूपये के पॉलीमर नोट
Aug 11, 2026, 4:05:00 PM
ओपी राजभर का फिर वार, अखिलेश से पूछा, झारखंड जा रहे हैं क्या
ओपी राजभर का फिर वार, अखिलेश से पूछा, झारखंड जा रहे हैं क्या
Aug 11, 2026, 3:49:00 PM
300 रुपये में बनाता था फर्जी आधार कार्ड, पुलिस ने साइबर कैफे में मारा छापा
300 रुपये में बनाता था फर्जी आधार कार्ड, पुलिस ने साइबर कैफे में मारा छापा
Aug 11, 2026, 3:46:00 PM
कोल्हान में नक्सलियों पर बड़ा प्रहार, 10 लाख के इनामी समेत 4 ने डाले हथियार
कोल्हान में नक्सलियों पर बड़ा प्रहार, 10 लाख के इनामी समेत 4 ने डाले हथियार
Aug 11, 2026, 3:44:00 PM
सीरिया के अदालत ने इस अपदस्थ राष्ट्रपति को सुनाई मौत की सजा
सीरिया के अदालत ने इस अपदस्थ राष्ट्रपति को सुनाई मौत की सजा
Aug 11, 2026, 3:34:00 PM
देशभक्ति का उत्साह चरम पर, हजारों बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे नगर का किया भ्रमण
देशभक्ति का उत्साह चरम पर, हजारों बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे नगर का किया भ्रमण
Aug 11, 2026, 3:29:00 PM
छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में आजसू का प्रदर्शन, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता
छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में आजसू का प्रदर्शन, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता
Aug 11, 2026, 3:17:00 PM
चंदा चोर आरोप को लेकर कांग्रेस का हवन, पूर्व विधायक आनंद शंकर सिंह ने PM मोदी पर साधा निशाना
चंदा चोर आरोप को लेकर कांग्रेस का हवन, पूर्व विधायक आनंद शंकर सिंह ने PM मोदी पर साधा निशाना
Aug 11, 2026, 3:14:00 PM