कोढ़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 पुड़िया संदिग्ध स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

कटिहार: कोढ़ा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नगर पंचायत क्षेत्र के गेराबाड़ी फुलडोभी मोड़ के पास एक युवक को 24 पुड़िया संदिग्ध स्मैक जैसे पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है।

कोढ़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 पुड़िया संदिग्ध स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

कटिहार: कोढ़ा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नगर पंचायत क्षेत्र के गेराबाड़ी फुलडोभी मोड़ के पास एक युवक को 24 पुड़िया संदिग्ध स्मैक जैसे पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद पदार्थ का कुल वजन 6.88 ग्राम बताया गया है। पुलिस ने संदिग्ध मादक पदार्थ को विधिवत जब्त करते हुए गिरफ्तार युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, गुरुवार को गुप्त सूचना मिली थी कि गेराबाड़ी फुलडोभी मोड़ के समीप एक व्यक्ति संदिग्ध मादक पदार्थ के साथ मौजूद है। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए कोढ़ा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद युवक को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से कुल 24 पुड़िया में रखा संदिग्ध स्मैक जैसा पदार्थ बरामद हुआ। बरामद पदार्थ का वजन करने पर कुल 6.88 ग्राम पाया गया।

गिरफ्तार युवक की पहचान अंकित कुमार (21), पिता कुमोद यादव, थाना फलका, जिला कटिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद संदिग्ध मादक पदार्थ को नियमानुसार जब्त कर लिया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपी से पूछताछ सहित आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी है।

कार्रवाई में कोढ़ा थाना के अपर थानाध्यक्ष कुणाल कुमार, मनोहर कुमार, एसआई कौशल कुमार तथा एसआई रोहित कुमार शामिल रहे। वहीं, जब्ती एवं कार्रवाई के दौरान मजिस्ट्रेट के रूप में कोढ़ा के अंचलाधिकारी संजीव कुमार मौजूद रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट

Trending News

मुख्यमंत्री ने 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत 'राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज कार्यक्रम' का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत 'राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज कार्यक्रम' का किया शुभारंभ
Sep 19, 2026, 4:32:00 PM
सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने एक माह के वेतन का चेक सौंपा
सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने एक माह के वेतन का चेक सौंपा
Sep 19, 2026, 4:16:00 PM
एमएमडीआर संशोधन बिल के खिलाफ जेएमएम का हल्ला-बोल, नाला प्रखंड में जोरदार प्रदर्शन
एमएमडीआर संशोधन बिल के खिलाफ जेएमएम का हल्ला-बोल, नाला प्रखंड में जोरदार प्रदर्शन
Sep 19, 2026, 4:14:00 PM
यूरिया की कालाबाजारी व अवैध भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी
यूरिया की कालाबाजारी व अवैध भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी
Sep 19, 2026, 4:07:00 PM
साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 4 गिरफ्तार, 13 मोबाइल और 2.20 लाख कैश बरामद
साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 4 गिरफ्तार, 13 मोबाइल और 2.20 लाख कैश बरामद
Sep 19, 2026, 3:43:00 PM
Meta को टक्कर देने के लिए इसी साल सैमसंग लाएगी Galaxy Glasses
Meta को टक्कर देने के लिए इसी साल सैमसंग लाएगी Galaxy Glasses
Sep 19, 2026, 3:38:00 PM
रालोमो युवा प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय कमिटी का विस्तार, कई को मिली नयी जिम्मेदारी
रालोमो युवा प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय कमिटी का विस्तार, कई को मिली नयी जिम्मेदारी
Sep 19, 2026, 3:29:00 PM
मोदी सरकार ने बदल डाले इस स्कीम के नियम, सुनकर झूम उठेंगे केंद्रीय कर्मचारी
मोदी सरकार ने बदल डाले इस स्कीम के नियम, सुनकर झूम उठेंगे केंद्रीय कर्मचारी
Sep 19, 2026, 3:10:00 PM
792 ड्रेसर, 644 एक्स-रे टेक्निशियन की पदस्थापना, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती
792 ड्रेसर, 644 एक्स-रे टेक्निशियन की पदस्थापना, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती
Sep 19, 2026, 3:01:00 PM
अमेरिकी राष्ट्रपति ने बढ़ाई भारतीयों की टेंशन, साल भर के लिए बढ़ाई H-1B वीजा की फीस
अमेरिकी राष्ट्रपति ने बढ़ाई भारतीयों की टेंशन, साल भर के लिए बढ़ाई H-1B वीजा की फीस
Sep 19, 2026, 3:00:00 PM