टेम्पो चालकों से कथित अवैध वसूली के विरोध में धरना, डीएम से समस्या समाधान की मांग

जहानाबाद। टेम्पो चालकों से कथित अवैध वसूली और पुलिस की कार्रवाई के विरोध में बिहार राज्य ऑटो रिक्शा यूनियन के बैनर तले मंगलवार को जिला पदाधिकारी कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया।

 टेम्पो चालकों से कथित अवैध वसूली के विरोध में धरना, डीएम से समस्या समाधान की मांग

जहानाबाद। टेम्पो चालकों से कथित अवैध वसूली और पुलिस की कार्रवाई के विरोध में बिहार राज्य ऑटो रिक्शा यूनियन के बैनर तले मंगलवार को जिला पदाधिकारी कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान यूनियन के सदस्यों ने टेम्पो चालकों की विभिन्न समस्याओं का समाधान करने और कथित अवैध वसूली पर रोक लगाने की मांग की।

धरना में यूनियन के नेताओं ने कहा कि बेरोजगारी के कारण बड़ी संख्या में युवा बैंक से कर्ज लेकर टेम्पो खरीदकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। लेकिन शहर में पर्याप्त टेम्पो स्टैंड की व्यवस्था नहीं होने के कारण चालकों को सड़क किनारे यात्रियों को उतारने और चढ़ाने के लिए मजबूर होना पड़ता है। यूनियन का आरोप है कि इस दौरान पुलिस द्वारा नो-पार्किंग का हवाला देकर कार्रवाई की जाती है और कई बार 500 रुपये तक का चालान काट दिया जाता है।

टेम्पो चालकों ने शहर में सीएनजी की समस्या का भी मुद्दा उठाया। उनका कहना है कि जहानाबाद में सीमित सीएनजी पंप होने के कारण ईंधन भराने के लिए उन्हें स्टेशन क्षेत्र की ओर जाना पड़ता है। आरोप है कि इस दौरान रास्ते में पुलिस द्वारा उन्हें रोककर परेशान किया जाता है।

यूनियन ने कुछ दबंग तत्वों पर पुलिस की कथित मिलीभगत से टेम्पो चालकों से प्रतिदिन 10 रुपये की वसूली किए जाने का भी आरोप लगाया। यूनियन नेताओं का कहना है कि इस संबंध में शिकायत किए जाने के बावजूद अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।

इन्हीं समस्याओं के विरोध में मंगलवार को धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व ऑटो रिक्शा चालक यूनियन के महासचिव संजय कुमार चंद्रवंशी और भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य रविंद्र यादव ने किया। यूनियन ने जिला प्रशासन से टेम्पो चालकों के लिए पर्याप्त स्टैंड की व्यवस्था करने, पुलिस कार्रवाई से राहत देने और कथित अवैध वसूली पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।

जहानाबाद से बरुण कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

फूस के छप्पर से 20 लाख के टर्नओवर तक का सफर: आमना खातून ने रची स्वावलंबन की नयी इबारत
फूस के छप्पर से 20 लाख के टर्नओवर तक का सफर: आमना खातून ने रची स्वावलंबन की नयी इबारत
Aug 11, 2026, 5:55:00 PM
सीवान में एक बार फिर हजारों छात्र उतरे सड़कों पर, पुलिस भी अलर्ट
सीवान में एक बार फिर हजारों छात्र उतरे सड़कों पर, पुलिस भी अलर्ट
Aug 11, 2026, 5:46:00 PM
प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, अगले एक साल में देंगे दस हजार युवाओं को जॉब
प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, अगले एक साल में देंगे दस हजार युवाओं को जॉब
Aug 11, 2026, 5:43:00 PM
राहुल गांधी और अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, तेजस्वी यादव कुछ बड़ा करने जा रहे?
राहुल गांधी और अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, तेजस्वी यादव कुछ बड़ा करने जा रहे?
Aug 11, 2026, 5:35:00 PM
 टेम्पो चालकों से कथित अवैध वसूली के विरोध में धरना, डीएम से समस्या समाधान की मांग
टेम्पो चालकों से कथित अवैध वसूली के विरोध में धरना, डीएम से समस्या समाधान की मांग
Aug 11, 2026, 4:35:00 PM
देश का सबसे बडा तवांग मोनेस्ट्री, अध्यात्म और प्रकृति का अनोखा संगम
देश का सबसे बडा तवांग मोनेस्ट्री, अध्यात्म और प्रकृति का अनोखा संगम
Aug 11, 2026, 4:19:00 PM
बिहार की स्टेट प्लेयर नूतन सिंह का UP Warriorz के WPL ट्रायल के लिए चयन
बिहार की स्टेट प्लेयर नूतन सिंह का UP Warriorz के WPL ट्रायल के लिए चयन
Aug 11, 2026, 4:15:00 PM
दिल्ली में छात्रों के साथ खड़े विपक्ष का झारखंड में रुख अलग क्यों? मंत्री नीतीश मिश्रा ने पूछे सवाल
दिल्ली में छात्रों के साथ खड़े विपक्ष का झारखंड में रुख अलग क्यों? मंत्री नीतीश मिश्रा ने पूछे सवाल
Aug 11, 2026, 4:13:00 PM
केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, ट्रायल के लिए पहले छपेंगे दस और बीस रूपये के पॉलीमर नोट
केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, ट्रायल के लिए पहले छपेंगे दस और बीस रूपये के पॉलीमर नोट
Aug 11, 2026, 4:05:00 PM
ओपी राजभर का फिर वार, अखिलेश से पूछा, झारखंड जा रहे हैं क्या
ओपी राजभर का फिर वार, अखिलेश से पूछा, झारखंड जा रहे हैं क्या
Aug 11, 2026, 3:49:00 PM