नाई समाज के अपमान के विरोध में आक्रोश मार्च, कार्रवाई नहीं हुई तो पटना में सीएम का घेराव

जहानाबाद। भोजपुरी गीत में नाई समाज के प्रति कथित आपत्तिजनक एवं अपमानजनक टिप्पणी किए जाने के विरोध में गुरुवार को अखिल भारतीय नाई संघ ट्रेड यूनियन के बैनर तले समाज के लोगों ने शहर में आक्रोश मार्च निकाला।

नाई समाज के अपमान के विरोध में आक्रोश मार्च, कार्रवाई नहीं हुई तो पटना में सीएम का घेराव

जहानाबाद। भोजपुरी गीत में नाई समाज के प्रति कथित आपत्तिजनक एवं अपमानजनक टिप्पणी किए जाने के विरोध में गुरुवार को अखिल भारतीय नाई संघ ट्रेड यूनियन के बैनर तले समाज के लोगों ने शहर में आक्रोश मार्च निकाला। बड़ी संख्या में लोग हाथों में तख्तियां लेकर और नारेबाजी करते हुए समाहरणालय पहुंचे। यहां प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर विवादित गीत के गायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि गीत में नाई समाज को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है, जिससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। उनका कहना था कि किसी भी कलाकार को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर किसी समाज की गरिमा और सम्मान को ठेस पहुंचाने का अधिकार नहीं है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मामले की जांच कर संबंधित गायक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। 

कार्रवाई नहीं हुई तो पटना में आंदोलन की चेतावनी 

मार्च में शामिल मोहित जनता ने कहा कि सरकार को मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द संबंधित गायक पर कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विवादित गाने को सभी सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म से हटवाया जाए, ताकि किसी भी माध्यम से समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली सामग्री का प्रसार नहीं हो।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार और प्रशासन की ओर से मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो नाई समाज के लोग पटना में आंदोलन करेंगे और मुख्यमंत्री का घेराव करने का कार्यक्रम भी करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के सम्मान के साथ किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। 

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आपत्तिजनक गीतों और वीडियो के माध्यम से किसी विशेष समाज को निशाना बनाना सामाजिक सौहार्द के लिए उचित नहीं है। ऐसे मामलों में प्रशासन को समय रहते कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि समाज में आक्रोश और तनाव की स्थिति उत्पन्न न हो। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने विवादित गीत पर रोक लगाने और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर आवाज बुलंद की।

जहानाबाद से बरुण कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

गैस अपडेट और फर्जी बैंक अधिकारी बनकर ठगी, 4 साइबर अपराधी गिरफ्तार
गैस अपडेट और फर्जी बैंक अधिकारी बनकर ठगी, 4 साइबर अपराधी गिरफ्तार
Oct 01, 2026, 7:53:00 PM
 बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, राहत कार्यों का लिया जायजा, CM से की फोन पर बात
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, राहत कार्यों का लिया जायजा, CM से की फोन पर बात
Oct 01, 2026, 7:39:00 PM
महाराजगंज में शराब पर चला JCB का 'एक्शन', 857 लीटर देशी-विदेशी शराब चकनाचूर
महाराजगंज में शराब पर चला JCB का 'एक्शन', 857 लीटर देशी-विदेशी शराब चकनाचूर
Oct 01, 2026, 7:29:00 PM
स्वास्थ्य विभाग को ही 'अस्वस्थ' कर रहा सिस्टम! 3-4 महीने से वेतन के लिए तरस रहीं ANM
स्वास्थ्य विभाग को ही 'अस्वस्थ' कर रहा सिस्टम! 3-4 महीने से वेतन के लिए तरस रहीं ANM
Oct 01, 2026, 7:13:00 PM
वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गों को साड़ी-गमछा देकर DM ने किया सम्मानित, सामूहिक गायन ने जीता दिल
वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गों को साड़ी-गमछा देकर DM ने किया सम्मानित, सामूहिक गायन ने जीता दिल
Oct 01, 2026, 6:58:00 PM
नाई समाज के अपमान के विरोध में आक्रोश मार्च, कार्रवाई नहीं हुई तो पटना में सीएम का घेराव
नाई समाज के अपमान के विरोध में आक्रोश मार्च, कार्रवाई नहीं हुई तो पटना में सीएम का घेराव
Oct 01, 2026, 6:41:00 PM
चर्चित नीरज ज्वेलर्स लूटकांड और दुकानदार की हत्या मामला, फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, अब तक 5 की गिरफ्तारी
चर्चित नीरज ज्वेलर्स लूटकांड और दुकानदार की हत्या मामला, फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, अब तक 5 की गिरफ्तारी
Oct 01, 2026, 6:22:00 PM
युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Oct 01, 2026, 6:05:00 PM
स्वच्छता ही सेवा, हाथ में झाड़ू लेकर सड़क पर उतरे बड़े-बड़े अधिकारी
स्वच्छता ही सेवा, हाथ में झाड़ू लेकर सड़क पर उतरे बड़े-बड़े अधिकारी
Oct 01, 2026, 5:53:00 PM
ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर मारी थी गोली, 24 घंटे के अंदर पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार
ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर मारी थी गोली, 24 घंटे के अंदर पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार
Oct 01, 2026, 5:33:00 PM