वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गों को साड़ी-गमछा देकर DM ने किया सम्मानित, सामूहिक गायन ने जीता दिल

जमुई: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आज शहर के रावणेश्वर हॉल में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जिलाधिकारी ने कहा कि हमारे बुजुर्ग परिवार और समाज की अमूल्य धरोहर हैं।

वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गों को साड़ी-गमछा देकर DM ने किया सम्मानित, सामूहिक गायन ने जीता दिल

जमुई: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आज शहर के रावणेश्वर हॉल में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों के अधिकारों, सम्मान और गरिमा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा नई और पुरानी पीढ़ी के बीच आत्मीय संबंधों को मजबूत करना था। इसमें जिला शिक्षा विभाग और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की भी सहभागिता रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग ने सभी अतिथियों और वरिष्ठ नागरिकों के स्वागत के साथ किया। उन्होंने कहा कि आज की तेज रफ्तार जिंदगी में नई पीढ़ी को अपने बुजुर्गों के साथ समय बिताने और उनके अनुभवों को सुनने की जरूरत है। बुजुर्ग केवल परिवार के सदस्य नहीं, बल्कि अनुभव और संस्कारों की जीवंत धरोहर हैं।

जिलाधिकारी ने किया संबोधित -

मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जिलाधिकारी ने कहा कि हमारे बुजुर्ग परिवार और समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने बच्चों और युवाओं से अपील की कि वे रोजाना कुछ समय अपने दादा-दादी, नाना-नानी के साथ बिताएं। वृद्धजनों का सम्मान सिर्फ एक दिन तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि यह हमारे दैनिक व्यवहार और संस्कारों में शामिल होना चाहिए।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन -

जिला शिक्षा पदाधिकारी के मार्गदर्शन में स्कूली बच्चों ने कविता, कहानी और गीतों के माध्यम से बुजुर्गों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। बच्चों की प्रस्तुतियों ने वरिष्ठ नागरिकों के चेहरों पर खुशी ला दी और पूरा हॉल भावनाओं से भर गया।

इस दौरान दादा-दादी और नाना-नानी को साड़ी और गमछा भेंट कर सम्मानित किया गया, वहीं छात्राओं के बीच पेंसिल बॉक्स का वितरण किया गया। कार्यक्रम का समापन सभी पीढ़ियों के सामूहिक गायन के साथ हुआ, जिसने पीढ़ियों के बीच जुड़ाव, प्रेम और सम्मान का जीवंत संदेश दिया।

जमुई से हेमंत सक्सेना की रिपोर्ट 

Trending News

गैस अपडेट और फर्जी बैंक अधिकारी बनकर ठगी, 4 साइबर अपराधी गिरफ्तार
गैस अपडेट और फर्जी बैंक अधिकारी बनकर ठगी, 4 साइबर अपराधी गिरफ्तार
Oct 01, 2026, 7:53:00 PM
 बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, राहत कार्यों का लिया जायजा, CM से की फोन पर बात
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, राहत कार्यों का लिया जायजा, CM से की फोन पर बात
Oct 01, 2026, 7:39:00 PM
महाराजगंज में शराब पर चला JCB का 'एक्शन', 857 लीटर देशी-विदेशी शराब चकनाचूर
महाराजगंज में शराब पर चला JCB का 'एक्शन', 857 लीटर देशी-विदेशी शराब चकनाचूर
Oct 01, 2026, 7:29:00 PM
स्वास्थ्य विभाग को ही 'अस्वस्थ' कर रहा सिस्टम! 3-4 महीने से वेतन के लिए तरस रहीं ANM
स्वास्थ्य विभाग को ही 'अस्वस्थ' कर रहा सिस्टम! 3-4 महीने से वेतन के लिए तरस रहीं ANM
Oct 01, 2026, 7:13:00 PM
वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गों को साड़ी-गमछा देकर DM ने किया सम्मानित, सामूहिक गायन ने जीता दिल
वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गों को साड़ी-गमछा देकर DM ने किया सम्मानित, सामूहिक गायन ने जीता दिल
Oct 01, 2026, 6:58:00 PM
नाई समाज के अपमान के विरोध में आक्रोश मार्च, कार्रवाई नहीं हुई तो पटना में सीएम का घेराव
नाई समाज के अपमान के विरोध में आक्रोश मार्च, कार्रवाई नहीं हुई तो पटना में सीएम का घेराव
Oct 01, 2026, 6:41:00 PM
चर्चित नीरज ज्वेलर्स लूटकांड और दुकानदार की हत्या मामला, फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, अब तक 5 की गिरफ्तारी
चर्चित नीरज ज्वेलर्स लूटकांड और दुकानदार की हत्या मामला, फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, अब तक 5 की गिरफ्तारी
Oct 01, 2026, 6:22:00 PM
युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Oct 01, 2026, 6:05:00 PM
स्वच्छता ही सेवा, हाथ में झाड़ू लेकर सड़क पर उतरे बड़े-बड़े अधिकारी
स्वच्छता ही सेवा, हाथ में झाड़ू लेकर सड़क पर उतरे बड़े-बड़े अधिकारी
Oct 01, 2026, 5:53:00 PM
ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर मारी थी गोली, 24 घंटे के अंदर पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार
ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर मारी थी गोली, 24 घंटे के अंदर पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार
Oct 01, 2026, 5:33:00 PM