बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, राहत कार्यों का लिया जायजा, CM से की फोन पर बात

गोपालगंज/बैकुंठपुर। बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सह बैकुंठपुर विधायक मिथिलेश तिवारी ने बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र के बंजरिया, डुमरिया एवं गम्हारी सहित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।

 बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, राहत कार्यों का लिया जायजा, CM से की फोन पर बात

गोपालगंज/बैकुंठपुर। बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सह बैकुंठपुर विधायक मिथिलेश तिवारी ने बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र के बंजरिया, डुमरिया एवं गम्हारी सहित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली।

शिक्षा मंत्री ने क्षेत्र में संचालित कम्युनिटी किचन का भी निरीक्षण किया और वहां लोगों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता एवं व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित लोगों को समय पर गुणवत्तापूर्ण एवं पर्याप्त भोजन उपलब्ध कराया जाए और राहत कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।

मिथिलेश तिवारी ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित किसानों को फसल क्षति सहित अन्य अनुमन्य मुआवजा शीघ्र मिले, इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी से टेलीफोन पर वार्ता की है। उन्होंने कहा कि सरकार बाढ़ प्रभावित परिवारों एवं किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है।

निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने शिकायत की कि असामाजिक तत्वों द्वारा बांध काटे जाने के कारण बाढ़ का पानी फैलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शिक्षा मंत्री ने इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की बात कही, ताकि घटना की वास्तविकता सामने आए और दोषी पाए जाने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई हो सके।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि बाढ़ की इस कठिन परिस्थिति में सरकार और प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ जनता के साथ खड़ा है। प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाना, किसानों की क्षति का आकलन कर मुआवजा दिलाना और क्षेत्र में सामान्य स्थिति बहाल करना सरकार की प्राथमिकता है।

Trending News

गैस अपडेट और फर्जी बैंक अधिकारी बनकर ठगी, 4 साइबर अपराधी गिरफ्तार
गैस अपडेट और फर्जी बैंक अधिकारी बनकर ठगी, 4 साइबर अपराधी गिरफ्तार
Oct 01, 2026, 7:53:00 PM
 बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, राहत कार्यों का लिया जायजा, CM से की फोन पर बात
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, राहत कार्यों का लिया जायजा, CM से की फोन पर बात
Oct 01, 2026, 7:39:00 PM
महाराजगंज में शराब पर चला JCB का 'एक्शन', 857 लीटर देशी-विदेशी शराब चकनाचूर
महाराजगंज में शराब पर चला JCB का 'एक्शन', 857 लीटर देशी-विदेशी शराब चकनाचूर
Oct 01, 2026, 7:29:00 PM
स्वास्थ्य विभाग को ही 'अस्वस्थ' कर रहा सिस्टम! 3-4 महीने से वेतन के लिए तरस रहीं ANM
स्वास्थ्य विभाग को ही 'अस्वस्थ' कर रहा सिस्टम! 3-4 महीने से वेतन के लिए तरस रहीं ANM
Oct 01, 2026, 7:13:00 PM
वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गों को साड़ी-गमछा देकर DM ने किया सम्मानित, सामूहिक गायन ने जीता दिल
वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गों को साड़ी-गमछा देकर DM ने किया सम्मानित, सामूहिक गायन ने जीता दिल
Oct 01, 2026, 6:58:00 PM
नाई समाज के अपमान के विरोध में आक्रोश मार्च, कार्रवाई नहीं हुई तो पटना में सीएम का घेराव
नाई समाज के अपमान के विरोध में आक्रोश मार्च, कार्रवाई नहीं हुई तो पटना में सीएम का घेराव
Oct 01, 2026, 6:41:00 PM
चर्चित नीरज ज्वेलर्स लूटकांड और दुकानदार की हत्या मामला, फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, अब तक 5 की गिरफ्तारी
चर्चित नीरज ज्वेलर्स लूटकांड और दुकानदार की हत्या मामला, फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, अब तक 5 की गिरफ्तारी
Oct 01, 2026, 6:22:00 PM
युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Oct 01, 2026, 6:05:00 PM
स्वच्छता ही सेवा, हाथ में झाड़ू लेकर सड़क पर उतरे बड़े-बड़े अधिकारी
स्वच्छता ही सेवा, हाथ में झाड़ू लेकर सड़क पर उतरे बड़े-बड़े अधिकारी
Oct 01, 2026, 5:53:00 PM
ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर मारी थी गोली, 24 घंटे के अंदर पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार
ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर मारी थी गोली, 24 घंटे के अंदर पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार
Oct 01, 2026, 5:33:00 PM