ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर मारी थी गोली, 24 घंटे के अंदर पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार
सीवान के रघुनाथपुर में हुए गोलीकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने घटना के 24 घंटे के अंदर दो आरोपी सुनील साह और उमेश साह को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा और एक कारतूस बरामद किया है।

30 सितंबर की शाम रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के बेलवार गांव में ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर हुए विवाद के दौरान छोटन यादव को गोली मार दी गई थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसका सीवान में इलाज चल रहा है। इसकी जानकारी मैरवा एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने प्रेसवार्ता कर दी है।
एसडीपीओ ने बताया कि 30 सितंबर की शाम बेलवार गांव में ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर विवाद के बाद फायरिंग की घटना सामने आई थी। विवाद के दौरान छोटन यादव को गोली मार दी गई थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। फिलहाल छोटन यादव का सीवान में इलाज चल रहा है। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी।
पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सुनील साह और उमेश साह को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा और एक कारतूस बरामद किया गया है।दोनों आरोपी सुनील साह और उमेश साह बेलवार गांव के ही रहने वाले है। दोनों आरोपियों का पहले से कोई आपराधिक इतिहास नहीं मिला है।
सीवान से नागेन्द्र की रिपोर्ट