सदर अस्पताल में डॉक्टरों की गैरहाजिरी पर भड़के पूर्व विधायक सुदय यादव, डीएम से कार्रवाई की मांग

सदर अस्पताल में डॉक्टरों की कथित गैरहाजिरी और मरीजों को हो रही परेशानी की शिकायतों के बीच बुधवार को पूर्व विधायक सुदय यादव अचानक निरीक्षण करने पहुंचे।

सदर अस्पताल में डॉक्टरों की गैरहाजिरी पर भड़के पूर्व विधायक सुदय यादव, डीएम से कार्रवाई की मांग

जहानाबाद : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की कथित गैरहाजिरी और मरीजों को हो रही परेशानी की शिकायतों के बीच बुधवार को पूर्व विधायक सुदय यादव अचानक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्था पर चिंता जताई और जिलाधिकारी से मामले में संज्ञान लेकर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की।

पूर्व विधायक ने कहा-कि ग्रामीण क्षेत्रों से लगातार अस्पताल की व्यवस्था को लेकर शिकायतें मिल रही थीं

पूर्व विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से लगातार अस्पताल की व्यवस्था को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। निरीक्षण के दौरान उन्हें केवल एक डॉक्टर उपस्थित दिखाई दिए। उन्होंने सवाल उठाया कि अस्पताल में दर्जनों डॉक्टर होने के बावजूद ड्यूटी के दौरान गिने-चुने डॉक्टर ही क्यों नजर आते हैं। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों के घंटों अनुपस्थित रहने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। इसकी जांच होनी चाहिए और दोषी पाए जाने पर संबंधित डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

सुदय यादव ने कहा- सदर अस्पताल जिले का प्रमुख सरकारी अस्पताल

सुदय यादव ने कहा कि सदर अस्पताल जिले का प्रमुख सरकारी अस्पताल है। यहां विभिन्न प्रखंडों और ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में मरीज इलाज कराने पहुंचते हैं। ऐसे में डॉक्टरों की अनुपस्थिति से मरीजों को परेशानी होती है। अस्पताल की व्यवस्था सुचारु रखना और डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सिविल सर्जन को भी इस मामले में जवाबदेह बनाया जाना चाहिए।

नए भवन का निर्माण पूरा होने तक व्यवस्था सुधारने की जरूरत

पूर्व विधायक ने कहा कि सदर अस्पताल का नया भवन निर्माणाधीन है। इससे फिलहाल मरीजों को कुछ परेशानी हो रही है। भवन निर्माण पूरा होने के बाद सुविधाओं में सुधार की उम्मीद है, लेकिन तब तक मौजूदा व्यवस्था में भी मरीजों को बेहतर इलाज मिलना चाहिए। उन्होंने जिलाधिकारी से डॉक्टरों की उपस्थिति की जांच कराने, अनुपस्थित डॉक्टरों से जवाब-तलब करने और लापरवाही मिलने पर विभागीय कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी जिले के विकास के लिए अच्छा काम कर रही हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग में मिल रही शिकायतों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

जहानाबाद से बरुण कुमार की रिपोर्ट

Trending News

सरकारी खजाने में सेंधमारी का बड़ा खेल हुआ उजागर, वेतन घोटाला का बड़ा मामला आया सामने
सरकारी खजाने में सेंधमारी का बड़ा खेल हुआ उजागर, वेतन घोटाला का बड़ा मामला आया सामने
Oct 29, 2026, 9:37:00 AM
पूर्व सांसद नगीना राय हत्याकांड में 20 नवंबर को फैसला, 35 साल पुराने मामले में टिकी निगाहें
पूर्व सांसद नगीना राय हत्याकांड में 20 नवंबर को फैसला, 35 साल पुराने मामले में टिकी निगाहें
Oct 29, 2026, 8:37:00 AM
बिहार MLC चुनाव : शिक्षक व स्नातक के सभी रिजल्ट घोषित, कौन कितने जानें...
बिहार MLC चुनाव : शिक्षक व स्नातक के सभी रिजल्ट घोषित, कौन कितने जानें...
Oct 29, 2026, 8:29:00 AM
मुख्य सचिव की चचेरी भाभी की सफल ऑपरेशन के बाद निधन, इलाके में शोक की लहर
मुख्य सचिव की चचेरी भाभी की सफल ऑपरेशन के बाद निधन, इलाके में शोक की लहर
Oct 29, 2026, 7:56:00 AM
नदी में पलटी 20 लोगों को ले जा रही नाव, राहत व बचाव कार्य जारी
नदी में पलटी 20 लोगों को ले जा रही नाव, राहत व बचाव कार्य जारी
Oct 29, 2026, 7:46:00 AM
कोईलवर सिक्स लेन पुल पर लगेंगी 156 सोलर लाइटें, काम शुरू
कोईलवर सिक्स लेन पुल पर लगेंगी 156 सोलर लाइटें, काम शुरू
Oct 28, 2026, 11:35:00 PM
व्यापारी पवन पांडे के घर और दुकान में तोड़फोड़ व गोलीबारी, CCTV में कैद ही वारदात
व्यापारी पवन पांडे के घर और दुकान में तोड़फोड़ व गोलीबारी, CCTV में कैद ही वारदात
Oct 28, 2026, 10:30:00 PM
सदर अस्पताल में डॉक्टरों की गैरहाजिरी पर भड़के पूर्व विधायक सुदय यादव, डीएम से कार्रवाई की मांग
सदर अस्पताल में डॉक्टरों की गैरहाजिरी पर भड़के पूर्व विधायक सुदय यादव, डीएम से कार्रवाई की मांग
Oct 28, 2026, 10:25:00 PM
नाला में दर्दनाक सड़क हादसा, 2 लोगों की मौत; खड़ी ट्रैक्टर की ट्रॉली से टकराई बाइक
नाला में दर्दनाक सड़क हादसा, 2 लोगों की मौत; खड़ी ट्रैक्टर की ट्रॉली से टकराई बाइक
Oct 28, 2026, 9:20:00 PM
एक नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' रैली, स्वास्थ्य मंत्री के आवास पर मंथन
एक नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' रैली, स्वास्थ्य मंत्री के आवास पर मंथन
Oct 28, 2026, 7:42:00 PM