कोईलवर सिक्स लेन पुल पर लगेंगी 156 सोलर लाइटें, काम शुरू

सोन नदी पर बने कोईलवर सिक्स लेन पुल पर रोशनी की व्यवस्था को लेकर सोलर लाइट लगाने का काम शुरू हो गया है. डेढ़ किलोमीटर से अधिक लंबे पुल के दोनों लेन में कुल 156 सोलर लाइटें लगाई जाएंगी।

कोईलवर सिक्स लेन पुल पर लगेंगी 156 सोलर लाइटें, काम शुरू

कोईलवर (आरा) : सोन नदी पर बने कोईलवर सिक्स लेन पुल पर रोशनी की व्यवस्था को लेकर सोलर लाइट लगाने का काम शुरू हो गया है। डेढ़ किलोमीटर से अधिक लंबे पुल के दोनों लेन में कुल 156 सोलर लाइटें लगाई जाएंगी। इससे रात में पुल से गुजरने वाले वाहन चालकों और यात्रियों को अंधेरे से राहत मिलने की उम्मीद है। बुधवार को आरा जाने वाले लेन में कोईलवर की ओर से सोलर लाइट लगाने का काम शुरू किया गया। पुल के पटना जाने वाले लेन में 78 और आरा जाने वाले लेन में भी 78 सोलर लाइटें लगाई जाएंगी। इसके लिए पुल के सेफ्टी डिवाइडर में छेद कर लोहे की प्लेट लगाने का काम शुरू किया गया है। प्लेट लगाने के बाद इन पर सोलर लाइटें स्थापित की जाएंगी।

सेफ्टी डिवाइडर पर लगेंगी लाइटें

निर्माण कंपनी पीएनसी के प्लांट मैनेजर विवेक सिंह ने बताया कि एनएचएआई की ओर से अधिकृत एजेंसी सोलर लाइट लगाने का काम कर रही है। सेफ्टी डिवाइडर पर लोहे की प्लेट लगाने के बाद लाइटें स्थापित की जाएंगी। काम पूरा होने के बाद पुल के दोनों लेन पर रोशनी की व्यवस्था हो जाएगी। इधर, पुल पर सोलर लाइट लगाने का काम शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी है। लंबे समय से रात में अंधेरे के कारण पुल से गुजरने वाले लोगों को परेशानी होती थी। अब दोनों लेन में लाइटें लगने से रात के समय आवागमन अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक होने की उम्मीद है।

आरा से दीपक गुप्ता की रिपोर्ट

Trending News

सरकारी खजाने में सेंधमारी का बड़ा खेल हुआ उजागर, वेतन घोटाला का बड़ा मामला आया सामने
सरकारी खजाने में सेंधमारी का बड़ा खेल हुआ उजागर, वेतन घोटाला का बड़ा मामला आया सामने
Oct 29, 2026, 9:37:00 AM
पूर्व सांसद नगीना राय हत्याकांड में 20 नवंबर को फैसला, 35 साल पुराने मामले में टिकी निगाहें
पूर्व सांसद नगीना राय हत्याकांड में 20 नवंबर को फैसला, 35 साल पुराने मामले में टिकी निगाहें
Oct 29, 2026, 8:37:00 AM
बिहार MLC चुनाव : शिक्षक व स्नातक के सभी रिजल्ट घोषित, कौन कितने जानें...
बिहार MLC चुनाव : शिक्षक व स्नातक के सभी रिजल्ट घोषित, कौन कितने जानें...
Oct 29, 2026, 8:29:00 AM
मुख्य सचिव की चचेरी भाभी की सफल ऑपरेशन के बाद निधन, इलाके में शोक की लहर
मुख्य सचिव की चचेरी भाभी की सफल ऑपरेशन के बाद निधन, इलाके में शोक की लहर
Oct 29, 2026, 7:56:00 AM
नदी में पलटी 20 लोगों को ले जा रही नाव, राहत व बचाव कार्य जारी
नदी में पलटी 20 लोगों को ले जा रही नाव, राहत व बचाव कार्य जारी
Oct 29, 2026, 7:46:00 AM
कोईलवर सिक्स लेन पुल पर लगेंगी 156 सोलर लाइटें, काम शुरू
कोईलवर सिक्स लेन पुल पर लगेंगी 156 सोलर लाइटें, काम शुरू
Oct 28, 2026, 11:35:00 PM
व्यापारी पवन पांडे के घर और दुकान में तोड़फोड़ व गोलीबारी, CCTV में कैद ही वारदात
व्यापारी पवन पांडे के घर और दुकान में तोड़फोड़ व गोलीबारी, CCTV में कैद ही वारदात
Oct 28, 2026, 10:30:00 PM
सदर अस्पताल में डॉक्टरों की गैरहाजिरी पर भड़के पूर्व विधायक सुदय यादव, डीएम से कार्रवाई की मांग
सदर अस्पताल में डॉक्टरों की गैरहाजिरी पर भड़के पूर्व विधायक सुदय यादव, डीएम से कार्रवाई की मांग
Oct 28, 2026, 10:25:00 PM
नाला में दर्दनाक सड़क हादसा, 2 लोगों की मौत; खड़ी ट्रैक्टर की ट्रॉली से टकराई बाइक
नाला में दर्दनाक सड़क हादसा, 2 लोगों की मौत; खड़ी ट्रैक्टर की ट्रॉली से टकराई बाइक
Oct 28, 2026, 9:20:00 PM
एक नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' रैली, स्वास्थ्य मंत्री के आवास पर मंथन
एक नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' रैली, स्वास्थ्य मंत्री के आवास पर मंथन
Oct 28, 2026, 7:42:00 PM