नदी में पलटी 20 लोगों को ले जा रही नाव, राहत व बचाव कार्य जारी

राज्य के बेगूसराय जिले से बड़ी खबर है। यहां ढाब नदी में लोगों से भरी नाव पलट गयी। नाव पर करीब बीस लोग सवार थे। नाव के पलटने से पूरे इलाके में हडकंप मच गया।

नदी में पलटी 20 लोगों को ले जा रही नाव, राहत व बचाव कार्य जारी

बेगूसराय: राज्य के बेगूसराय जिले से बड़ी खबर है। यहां ढाब नदी में लोगों से भरी नाव पलट गयी। नाव पर करीब बीस लोग सवार थे। नाव के पलटने से पूरे इलाके में हडकंप मच गया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में दो लोगों के मरने की खबर है। घटना बीती रात की बतायी जा रही है।

मिली खबर के अनुसार जिले में गंगा नदी की सहायक ढाब नदी में लोगों से भरी नाव पलट गयी। नाव पर बीस लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि बछवाडा थाना क्षेत्र के चमथा वन पंचायत अंतर्गत चमथा रजौली के पास गंगा नदी के पार ढाब में नाव पलट गयी। नाव पर करीब 20 लोग सवार थे। ये सभी दियारा इलाके से सब्जी की खेती करके वापस लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि नदी में पहुंचने के बाद अचानक नाव का संतुलन बिगड़ गया और नदी में पलट गई। नाव के पलटते ही लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई। इस दौरान कई लोग डूबने लगे।

मिली जानकारी के अनुसार हादसे के बाद करीब 18 लोग तैरकर किसी तरह नदी से बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि दो लोग लापता बताए जा रहे हैं। वहीं, नाव हादसे में चार लोगों घायल हो गए हैं। इलाज के लिए उन्हें बछवाड़ा पीएचसी में भर्ती कराया गया है। इधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय आला अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। प्रशासनिक स्तर पर लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

Trending News

सरकारी खजाने में सेंधमारी का बड़ा खेल हुआ उजागर, वेतन घोटाला का बड़ा मामला आया सामने
सरकारी खजाने में सेंधमारी का बड़ा खेल हुआ उजागर, वेतन घोटाला का बड़ा मामला आया सामने
Oct 29, 2026, 9:37:00 AM
पूर्व सांसद नगीना राय हत्याकांड में 20 नवंबर को फैसला, 35 साल पुराने मामले में टिकी निगाहें
पूर्व सांसद नगीना राय हत्याकांड में 20 नवंबर को फैसला, 35 साल पुराने मामले में टिकी निगाहें
Oct 29, 2026, 8:37:00 AM
बिहार MLC चुनाव : शिक्षक व स्नातक के सभी रिजल्ट घोषित, कौन कितने जानें...
बिहार MLC चुनाव : शिक्षक व स्नातक के सभी रिजल्ट घोषित, कौन कितने जानें...
Oct 29, 2026, 8:29:00 AM
मुख्य सचिव की चचेरी भाभी की सफल ऑपरेशन के बाद निधन, इलाके में शोक की लहर
मुख्य सचिव की चचेरी भाभी की सफल ऑपरेशन के बाद निधन, इलाके में शोक की लहर
Oct 29, 2026, 7:56:00 AM
नदी में पलटी 20 लोगों को ले जा रही नाव, राहत व बचाव कार्य जारी
नदी में पलटी 20 लोगों को ले जा रही नाव, राहत व बचाव कार्य जारी
Oct 29, 2026, 7:46:00 AM
कोईलवर सिक्स लेन पुल पर लगेंगी 156 सोलर लाइटें, काम शुरू
कोईलवर सिक्स लेन पुल पर लगेंगी 156 सोलर लाइटें, काम शुरू
Oct 28, 2026, 11:35:00 PM
व्यापारी पवन पांडे के घर और दुकान में तोड़फोड़ व गोलीबारी, CCTV में कैद ही वारदात
व्यापारी पवन पांडे के घर और दुकान में तोड़फोड़ व गोलीबारी, CCTV में कैद ही वारदात
Oct 28, 2026, 10:30:00 PM
सदर अस्पताल में डॉक्टरों की गैरहाजिरी पर भड़के पूर्व विधायक सुदय यादव, डीएम से कार्रवाई की मांग
सदर अस्पताल में डॉक्टरों की गैरहाजिरी पर भड़के पूर्व विधायक सुदय यादव, डीएम से कार्रवाई की मांग
Oct 28, 2026, 10:25:00 PM
नाला में दर्दनाक सड़क हादसा, 2 लोगों की मौत; खड़ी ट्रैक्टर की ट्रॉली से टकराई बाइक
नाला में दर्दनाक सड़क हादसा, 2 लोगों की मौत; खड़ी ट्रैक्टर की ट्रॉली से टकराई बाइक
Oct 28, 2026, 9:20:00 PM
एक नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' रैली, स्वास्थ्य मंत्री के आवास पर मंथन
एक नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' रैली, स्वास्थ्य मंत्री के आवास पर मंथन
Oct 28, 2026, 7:42:00 PM