जमुई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सुबह-सुबह 9 बालू लदे ट्रैक्टर जब्त, 9 लोग गिरफ्तार

जिले में अवैध बालू खनन के खिलाफ जमुई पुलिस ने आज सुबह-सुबह बड़ी कार्रवाई की है। टाउन थाना पुलिस ने नबीनगर एवं मंझवे घाट से 9 बालू लदे ट्रैक्टर और 6 मोटरसाइकिल को जब्त किया है, साथ ही मौके से 9 लोगों को गिरफ्तार किया है।

जमुई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सुबह-सुबह 9 बालू लदे ट्रैक्टर जब्त, 9 लोग गिरफ्तार

*जमुई*: जिले में अवैध बालू खनन के खिलाफ जमुई पुलिस ने आज सुबह-सुबह बड़ी कार्रवाई की है। टाउन थाना पुलिस ने नबीनगर एवं मंझवे घाट से 9 बालू लदे ट्रैक्टर और 6 मोटरसाइकिल को जब्त किया है, साथ ही मौके से 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद आसपास के इलाके में बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नगर थाना क्षेत्र के नबीनगर और मंझवे घाट के आसपास लगातार अवैध खनन एवं बालू उठाव का कार्य किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया।

आज दिनांक 19.09.2026 को अहले सुबह टीम बनाकर दर्जनों पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और एक साथ छापेमारी की। छापेमारी के दौरान नदी घाट से बालू लोड कर ले जा रहे 9 ट्रैक्टरों को धर-दबोचा गया। साथ ही अवैध खनन में लगे 6 बाइक सवारों को भी पकड़ा गया। मौके से कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद बाकी बालू माफियाओं में भय का माहौल व्याप्त है और कई जगहों पर अवैध खनन का काम रोक दिया गया है।

इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों में जमुई पुलिस की लगातार सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि लंबे समय से इस इलाके में अवैध बालू खनन चल रहा था, जिससे सरकार को राजस्व की हानि हो रही थी।

फिलहाल टाउन थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि सभी जब्त वाहनों को थाना लाकर अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी है और गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार एवं जांच के बाद सभी दोषियों पर कार्यवाई की जाएगी।

जमुई से हेमंत सक्सेना की रिपोर्ट

Trending News

मुख्यमंत्री ने 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत 'राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज कार्यक्रम' का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत 'राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज कार्यक्रम' का किया शुभारंभ
Sep 19, 2026, 4:32:00 PM
सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने एक माह के वेतन का चेक सौंपा
सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने एक माह के वेतन का चेक सौंपा
Sep 19, 2026, 4:16:00 PM
एमएमडीआर संशोधन बिल के खिलाफ जेएमएम का हल्ला-बोल, नाला प्रखंड में जोरदार प्रदर्शन
एमएमडीआर संशोधन बिल के खिलाफ जेएमएम का हल्ला-बोल, नाला प्रखंड में जोरदार प्रदर्शन
Sep 19, 2026, 4:14:00 PM
यूरिया की कालाबाजारी व अवैध भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी
यूरिया की कालाबाजारी व अवैध भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी
Sep 19, 2026, 4:07:00 PM
साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 4 गिरफ्तार, 13 मोबाइल और 2.20 लाख कैश बरामद
साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 4 गिरफ्तार, 13 मोबाइल और 2.20 लाख कैश बरामद
Sep 19, 2026, 3:43:00 PM
Meta को टक्कर देने के लिए इसी साल सैमसंग लाएगी Galaxy Glasses
Meta को टक्कर देने के लिए इसी साल सैमसंग लाएगी Galaxy Glasses
Sep 19, 2026, 3:38:00 PM
रालोमो युवा प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय कमिटी का विस्तार, कई को मिली नयी जिम्मेदारी
रालोमो युवा प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय कमिटी का विस्तार, कई को मिली नयी जिम्मेदारी
Sep 19, 2026, 3:29:00 PM
मोदी सरकार ने बदल डाले इस स्कीम के नियम, सुनकर झूम उठेंगे केंद्रीय कर्मचारी
मोदी सरकार ने बदल डाले इस स्कीम के नियम, सुनकर झूम उठेंगे केंद्रीय कर्मचारी
Sep 19, 2026, 3:10:00 PM
792 ड्रेसर, 644 एक्स-रे टेक्निशियन की पदस्थापना, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती
792 ड्रेसर, 644 एक्स-रे टेक्निशियन की पदस्थापना, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती
Sep 19, 2026, 3:01:00 PM
अमेरिकी राष्ट्रपति ने बढ़ाई भारतीयों की टेंशन, साल भर के लिए बढ़ाई H-1B वीजा की फीस
अमेरिकी राष्ट्रपति ने बढ़ाई भारतीयों की टेंशन, साल भर के लिए बढ़ाई H-1B वीजा की फीस
Sep 19, 2026, 3:00:00 PM