मजदूरी मांगने पर भोरे में मुखिया व उनके भतीजे की दबंगई, मजदूर को बेसमेंट में घसीटकर हथौड़े से पीटा

गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां बकाया मजदूरी मांगना एक राजमिस्त्री को भारी पड़ गया।

मजदूरी मांगने पर भोरे में मुखिया व उनके भतीजे की दबंगई, मजदूर को बेसमेंट में घसीटकर हथौड़े से पीटा

गोपालगंज : गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां बकाया मजदूरी मांगना एक राजमिस्त्री को भारी पड़ गया। लामीचौर के मुखिया मोहन सिंह और उनके भतीजे पर आरोप लगा है कि उन्होंने स्कूल का निर्माण कार्य कराया और बकाया मजदूरी मांगने पर मजदूर को बेसमेंट में घसीटकर हथौड़े से बेरहमी से पीटा। पीड़ित मजदूर की पहचान जगतौली ओपी क्षेत्र के पियरौटा गांव निवासी फिरोज अहमद के पुत्र परवेज के रूप में हुई है। परवेज पिछले छह महीनों से मुखिया मोहन सिंह के मकान निर्माण कार्य में राजमिस्त्री का काम कर रहा था।

क्या है पूरा मामला

पीड़त के मुताबिक,16 सितंबर को भोरे प्रखंड क़े लामीचौर पंचायत के मुखिया मोहन सिंह के द्वारा मजदूर परवेज को अपने स्कूल के पास बुलाया गया। काम खत्म होने के बाद परवेज अपना पिछले छह महीने का बकाया मजदूरी मांगने लगा तो मुखिया और उनका भतीजा आगबबूला हो गए। आरोप है कि दोनों ने जबरन परवेज को मकान के बेसमेंट में घसीट लिया और हथौड़े से उस पर हमला कर दिया। हमले में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।

अस्पताल में भर्ती, पुलिस में शिकायत

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर अवस्था में घायल परवेज को भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। होश में आने के बाद पीड़ित ने जगतौली ओपी थाने में मुखिया मोहन सिंह और उनके भतीजे अशोक सिंह के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आवेदन लेकर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। इस पूरे घटनाक्रम पर जब लामीचौर के मुखिया मोहन सिंह से उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई और उनसे फोन पर संपर्क साधने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। पुलिस का कहना है कि लिखित शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Trending News

मुख्यमंत्री ने 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत 'राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज कार्यक्रम' का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत 'राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज कार्यक्रम' का किया शुभारंभ
Sep 19, 2026, 4:32:00 PM
सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने एक माह के वेतन का चेक सौंपा
सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने एक माह के वेतन का चेक सौंपा
Sep 19, 2026, 4:16:00 PM
एमएमडीआर संशोधन बिल के खिलाफ जेएमएम का हल्ला-बोल, नाला प्रखंड में जोरदार प्रदर्शन
एमएमडीआर संशोधन बिल के खिलाफ जेएमएम का हल्ला-बोल, नाला प्रखंड में जोरदार प्रदर्शन
Sep 19, 2026, 4:14:00 PM
यूरिया की कालाबाजारी व अवैध भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी
यूरिया की कालाबाजारी व अवैध भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी
Sep 19, 2026, 4:07:00 PM
साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 4 गिरफ्तार, 13 मोबाइल और 2.20 लाख कैश बरामद
साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 4 गिरफ्तार, 13 मोबाइल और 2.20 लाख कैश बरामद
Sep 19, 2026, 3:43:00 PM
Meta को टक्कर देने के लिए इसी साल सैमसंग लाएगी Galaxy Glasses
Meta को टक्कर देने के लिए इसी साल सैमसंग लाएगी Galaxy Glasses
Sep 19, 2026, 3:38:00 PM
रालोमो युवा प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय कमिटी का विस्तार, कई को मिली नयी जिम्मेदारी
रालोमो युवा प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय कमिटी का विस्तार, कई को मिली नयी जिम्मेदारी
Sep 19, 2026, 3:29:00 PM
मोदी सरकार ने बदल डाले इस स्कीम के नियम, सुनकर झूम उठेंगे केंद्रीय कर्मचारी
मोदी सरकार ने बदल डाले इस स्कीम के नियम, सुनकर झूम उठेंगे केंद्रीय कर्मचारी
Sep 19, 2026, 3:10:00 PM
792 ड्रेसर, 644 एक्स-रे टेक्निशियन की पदस्थापना, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती
792 ड्रेसर, 644 एक्स-रे टेक्निशियन की पदस्थापना, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती
Sep 19, 2026, 3:01:00 PM
अमेरिकी राष्ट्रपति ने बढ़ाई भारतीयों की टेंशन, साल भर के लिए बढ़ाई H-1B वीजा की फीस
अमेरिकी राष्ट्रपति ने बढ़ाई भारतीयों की टेंशन, साल भर के लिए बढ़ाई H-1B वीजा की फीस
Sep 19, 2026, 3:00:00 PM