DM ने 3 राजस्व कर्मियों की वेतनवृद्धि पर 3 साल के लिए लगाई रोक

राजस्व कार्यों में गंभीर लापरवाही और नियमों की अनदेखी करने वाले प्रशासनिक कर्मियों पर जिला प्रशासन ने सख्त शिकंजा कसा है। इन सभी कर्मियों की दो से तीन साल तक के लिए वेतनवृद्धि पर रोक लगा दी गई है।

DM ने 3 राजस्व कर्मियों की वेतनवृद्धि पर 3 साल के लिए लगाई रोक

गोपालगंज : राजस्व कार्यों में गंभीर लापरवाही और नियमों की अनदेखी करने वाले प्रशासनिक कर्मियों पर जिला प्रशासन ने सख्त शिकंजा कसा है। जिलाधिकारी समीर सौरभ ने दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) में मनमानी, सरकारी जमीन को रैयती बताने और 'फीफो' (FIFO - First In, First Out) नियमों के उल्लंघन के आरोप में तीन राजस्व कर्मियों के खिलाफ कठोर अनुशासनिक कार्रवाई की है। इन सभी कर्मियों की दो से तीन साल तक के लिए वेतनवृद्धि पर रोक लगा दी गई है।

किस पर और क्या हुई कार्रवाई?

बब्लू कुमार पासवान (तत्कालीन राजस्व कर्मचारी, कुचायकोट) - गंडक नहर की सरकारी जमीन को रैयती भूमि बताकर दाखिल-खारिज की संस्तुति देने के मामले में दोषी पाए गए। डीएम ने इनकी तीन वर्ष की वेतनवृद्धि पर संचयी प्रभाव के बिना रोक लगाई है। 

विनोद राय (तत्कालीन प्रभारी अंचल निरीक्षक, कुचायकोट) - बिना किसी स्वतंत्र जांच के सरकारी भूमि के म्यूटेशन की फाइल आगे बढ़ाने और संस्तुति देने के मामले में इनके ऊपर भी तीन वर्ष तक वेतनवृद्धि पर संचयी प्रभाव के बिना रोक लगाई गई है। 

मो. शाहिद हुसैन (तत्कालीन राजस्व कर्मचारी, नगर परिषद गोपालगंज - वर्तमान में निलंबित, विजयीपुर): दाखिल-खारिज के मामलों में अनियमितता बरतने पर दो वर्ष की रोक लगाई गई है। इसके अलावा, 18 म्यूटेशन वादों में 251 बार 'SKIPPED' कर FIFO नियम का खुला उल्लंघन करने के आरोप में अतिरिक्त तीन वर्ष की वेतनवृद्धि पर रोक लगाई गई है। 

प्रशासन की कड़ी चेतावनी

जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में सरकारी जमीनों का संरक्षण और दाखिल-खारिज मामलों का पारदर्शी निष्पादन शामिल है। अधिकारियों का साफ कहना है कि सरकारी जमीन को गलत तरीके से रैयती दिखाना, बिना जांच के संस्तुति देना या नियमानुसार काम न करना गंभीर कदाचार माना जाएगा। घटना के बाद जिलाधिकारी ने सभी राजस्व पदाधिकारियों और कर्मियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे अपने कामकाज में पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही रखें, अन्यथा भविष्य में और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट

Trending News

दीपावली की खुशियां मातम में बदली, भीषण सड़क हादसे में 2 सगे भाई समेत 3 की मौत, 2 गंभीर
दीपावली की खुशियां मातम में बदली, भीषण सड़क हादसे में 2 सगे भाई समेत 3 की मौत, 2 गंभीर
Nov 04, 2026, 10:51:00 AM
बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी मजबूती, 135 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी मजबूती, 135 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
Nov 04, 2026, 10:09:00 AM
'मढ़ौरा और मधेपुरा रेल कारखानों की क्षमता दोगुनी करने पर चर्चा, सीतामढ़ी अयोध्या वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने पर सहमति'
'मढ़ौरा और मधेपुरा रेल कारखानों की क्षमता दोगुनी करने पर चर्चा, सीतामढ़ी अयोध्या वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने पर सहमति'
Nov 04, 2026, 10:05:00 AM
संजय झा को JDU में शामिल कर नीतीश कुमार ने भी तोड़ा था गठबंधन धर्म! आज भाजपा पर सवाल उठा रही जदयू
संजय झा को JDU में शामिल कर नीतीश कुमार ने भी तोड़ा था गठबंधन धर्म! आज भाजपा पर सवाल उठा रही जदयू
Nov 04, 2026, 9:55:00 AM
छठ महापर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, SDPO ने घाटों का लिया जायजा
छठ महापर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, SDPO ने घाटों का लिया जायजा
Nov 04, 2026, 9:07:00 AM
कुएं में गिरे 2 कोबरा सांप को वन विभाग की टीम ने सुरक्षित निकाला, जंगल में छोड़ा
कुएं में गिरे 2 कोबरा सांप को वन विभाग की टीम ने सुरक्षित निकाला, जंगल में छोड़ा
Nov 04, 2026, 9:00:00 AM
व्यापारी पिता-पुत्र को अपराधियों ने मारी गोली, इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस
व्यापारी पिता-पुत्र को अपराधियों ने मारी गोली, इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस
Nov 04, 2026, 8:52:00 AM
दीपावली की खरीदारी को लेकर के वाहन के अधिक दबाओ के कारण बिहटा में लगा भीषण जाम
दीपावली की खरीदारी को लेकर के वाहन के अधिक दबाओ के कारण बिहटा में लगा भीषण जाम
Nov 03, 2026, 10:10:00 PM
उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 589 लीटर विदेशी शराब के साथ 2 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 589 लीटर विदेशी शराब के साथ 2 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
Nov 03, 2026, 9:15:00 PM
खैरा खेल भवन-व्यायामशाला के बेहतर संचालन के लिए MoU पर हस्ताक्षर, जमुई की खेल प्रतिभाओं को मिलेगी नई उड़ान
खैरा खेल भवन-व्यायामशाला के बेहतर संचालन के लिए MoU पर हस्ताक्षर, जमुई की खेल प्रतिभाओं को मिलेगी नई उड़ान
Nov 03, 2026, 9:00:00 PM