बिहार में फिर एनकाउंटर, गया में सोना लूटकांड के दो आरोपियों को पुलिस ने दौड़ाकर ठोक दिया, बड़ा एक्शन से हड़कंप

बिहार में अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। इसी कड़ी में गया जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सोना लूटकांड के दो आरोपियों का हाफ एनकाउंटर किया है।

बिहार में फिर एनकाउंटर, गया में सोना लूटकांड के दो आरोपियों को पुलिस ने दौड़ाकर ठोक दिया, बड़ा एक्शन से हड़कंप

बिहार में अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। इसी कड़ी में गया जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सोना लूटकांड के दो आरोपियों का हाफ एनकाउंटर किया है। दो आरोपियों को पुलिस ने खदेड़कर गोली मारी है। हालांकि मुठभेड़ के दौरान तीन आरोपी भागने में सफल रहे।

गया जिले में पुलिस ने 45 लाख के सोना लूट कांड के दो आरोपियों को खदेड़कर पैर में गोली मारी है। दोनों को इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आमस थाना क्षेत्र के बनाही मोड़ के पास ये हाफ एनकाउंटर हुआ है। बताया जा रहा है कि पुलिस को दोनों अपराधियों की गतिविधियों की सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान अपराधियों ने भागने का प्रयास किया, इस दौरान पुलिस की कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लग गई।

बीते 24 मई को गयाजी के गुरुआ इलाके में अपराधियों ने एक आभूषण कारोबारी को गोली मारकर करीब 45 लाख रुपए के गहने लूट लिए थे। घायल दोनों अपराधी इस बड़ी लूटकांड की घटना में शामिल थे। इस घटना के बाद से पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस लगातार अपराधियों के पीछे लगी थी।

इसी बीच मंगलवार को पुलिस को इनपुट मिला कि सोना लूटकांड में शामिल पांच अपराधी देखे गए हैं। गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर कार्रवाई की और उन्हें पकड़ लिया। पुलिस को आता देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई। इस दौरान दो अपराधियों के पैर में गोली लगी जबकि तीन बदमाश मौके से फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि इस हाफ एनकाउंटर में सुजीत चौधरी के पैर में 3 गोली लगी है जबकि दूसरे अपराधी मल्लाह को एक बुलेट पैर में लगी है। गोली लगने के बाद दोनों घायल हो गए। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दोनों को गयाजी के मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस उनसे पूछताछ की तैयारी कर रही है। माना जा रहा है कि पूछताछ में लूटकांड से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं।

Trending News

संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
Sep 12, 2026, 10:56:00 PM
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
Sep 12, 2026, 10:50:00 PM
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
Sep 12, 2026, 10:41:00 PM
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
Sep 12, 2026, 10:25:00 PM
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
Sep 12, 2026, 7:45:00 PM
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
Sep 12, 2026, 7:05:00 PM
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
Sep 12, 2026, 6:47:00 PM
कमरे  में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
कमरे में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
Sep 12, 2026, 6:29:00 PM
 BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
Sep 12, 2026, 6:15:00 PM
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
Sep 12, 2026, 5:49:00 PM