भक्ति में डूबे मंत्री विजय सिन्हा, डमरू बजाकर की फल्गु महाआरती, तेजस्वी के आरोपों पर किया पलटवार

गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर गया के विष्णुपद मंदिर स्थित देवघाट पर भव्य फल्गु महाआरती का आयोजन किया गया।

भक्ति में डूबे मंत्री विजय सिन्हा, डमरू बजाकर की फल्गु महाआरती, तेजस्वी के आरोपों पर किया पलटवार

गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर गया के विष्णुपद मंदिर स्थित देवघाट पर भव्य फल्गु महाआरती का आयोजन किया गया। बिहार सरकार के कृषि सह जिला प्रभारी मंत्री डॉ. विजय कुमार सिन्हा ने महाआरती में शामिल होकर भगवान विष्णु और फल्गु नदी की पूजा-अर्चना की। करीब 40 मिनट तक चली आरती के दौरान मंत्री ने डमरू बजाया और दीप प्रज्वलित किए। इस दौरान देवघाट ‘जय श्री राम’ और ‘हर हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठा।

आरती के बाद मंत्री ने कहा कि 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक का समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा, संकल्प और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि गया की पावन धरती पर आयोजित कार्यक्रम से लोगों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ है।

तेजस्वी यादव के कार्यक्रम पर खर्च को लेकर लगाए गए आरोपों पर विजय सिन्हा ने पलटवार करते हुए कहा कि यह आयोजन सरकारी खर्च से नहीं, बल्कि भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों के सहयोग से हुआ है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “एसी वाले क्या जानें जनता का उत्साह।”

मंत्री ने कांग्रेस के ‘राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस’ अभियान पर भी निशाना साधा और पितृपक्ष मेले की तैयारियों की समीक्षा करते हुए श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने के निर्देश दिए।

ब्यूरो रिपोर्ट

Trending News

मुख्यमंत्री ने 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत 'राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज कार्यक्रम' का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत 'राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज कार्यक्रम' का किया शुभारंभ
Sep 19, 2026, 4:32:00 PM
सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने एक माह के वेतन का चेक सौंपा
सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने एक माह के वेतन का चेक सौंपा
Sep 19, 2026, 4:16:00 PM
एमएमडीआर संशोधन बिल के खिलाफ जेएमएम का हल्ला-बोल, नाला प्रखंड में जोरदार प्रदर्शन
एमएमडीआर संशोधन बिल के खिलाफ जेएमएम का हल्ला-बोल, नाला प्रखंड में जोरदार प्रदर्शन
Sep 19, 2026, 4:14:00 PM
यूरिया की कालाबाजारी व अवैध भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी
यूरिया की कालाबाजारी व अवैध भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी
Sep 19, 2026, 4:07:00 PM
साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 4 गिरफ्तार, 13 मोबाइल और 2.20 लाख कैश बरामद
साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 4 गिरफ्तार, 13 मोबाइल और 2.20 लाख कैश बरामद
Sep 19, 2026, 3:43:00 PM
Meta को टक्कर देने के लिए इसी साल सैमसंग लाएगी Galaxy Glasses
Meta को टक्कर देने के लिए इसी साल सैमसंग लाएगी Galaxy Glasses
Sep 19, 2026, 3:38:00 PM
रालोमो युवा प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय कमिटी का विस्तार, कई को मिली नयी जिम्मेदारी
रालोमो युवा प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय कमिटी का विस्तार, कई को मिली नयी जिम्मेदारी
Sep 19, 2026, 3:29:00 PM
मोदी सरकार ने बदल डाले इस स्कीम के नियम, सुनकर झूम उठेंगे केंद्रीय कर्मचारी
मोदी सरकार ने बदल डाले इस स्कीम के नियम, सुनकर झूम उठेंगे केंद्रीय कर्मचारी
Sep 19, 2026, 3:10:00 PM
792 ड्रेसर, 644 एक्स-रे टेक्निशियन की पदस्थापना, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती
792 ड्रेसर, 644 एक्स-रे टेक्निशियन की पदस्थापना, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती
Sep 19, 2026, 3:01:00 PM
अमेरिकी राष्ट्रपति ने बढ़ाई भारतीयों की टेंशन, साल भर के लिए बढ़ाई H-1B वीजा की फीस
अमेरिकी राष्ट्रपति ने बढ़ाई भारतीयों की टेंशन, साल भर के लिए बढ़ाई H-1B वीजा की फीस
Sep 19, 2026, 3:00:00 PM