दरभंगा में बड़ा हादसा, नदी में 13 लोगों से भरी नाव डूबी, 3 महिलाएं लापता, मचा हड़कंप

बिहार के दरभंगा जिले में एक बड़ा नाव हादसा सामने आया है। जिले के किरतपुर प्रखंड अंतर्गत तरवारा घाट के रिंग बांध के पास लोगों से भरी नाव अचानक नदी में डूब गई।

दरभंगा में बड़ा हादसा, नदी में 13 लोगों से भरी नाव डूबी, 3 महिलाएं लापता, मचा हड़कंप
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 10, 2026, 11:09:00 AM

बिहार के दरभंगा जिले में एक बड़ा नाव हादसा सामने आया है। जिले के किरतपुर प्रखंड अंतर्गत तरवारा घाट के रिंग बांध के पास लोगों से भरी नाव अचानक नदी में डूब गई। मूंग की फसल तोड़ने के लिए नदी पार जा रहे 13 लोगों से सवार नाव अचानक डूब गई। इस दुर्घटना में 10 लोगों को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, हालांकि तीन महिलाएं अभी भी लापता हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।

मूंग की फसल तोड़ने के लिए नदी पार जा रहे 13 लोगों से सवार नाव अचानक डूब गई। स्थानीय लोगों की तत्परता से 10 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि तीन महिलाएं अभी भी लापता हैं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचकर लापता महिलाओं की तलाश में जुट गई है, साथ ही रेस्क्यू ऑपरेशन को तेज करने के लिए एसडीआरएफ (SDRF) की टीम को भी बुलाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार तरवारा घाट के समीप गांव के कई लोग रोजाना की तरह नाव के सहारे नदी पार कर खेतों में काम करने जा रहे थे। इसी दौरान बीच नदी में नाव असंतुलित हो गई और देखते ही देखते पानी में समा गई। आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत बचाव कार्य में जुट गए और कई लोगों को नदी से सुरक्षित निकाल लिया। इस दुर्घटना में 10 लोगों को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है,जबकि तीन महिलाएं अभी भी लापता हैं। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर भी लापता लोगों की खोज शुरू कर दी, लेकिन काफी प्रयास के बावजूद तीन महिलाओं का कोई पता नहीं चल सका। बताया जा रहा है कि ये सब मूंग की फसल तोड़ने के लिए नदी पार जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। प्रशासन की ओर से राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीम को भी बुलाया गया है। SDRF की टीम नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लापता महिलाओं की तलाश युद्धस्तर पर की जा रही है। नदी में पानी का बहाव और गहराई अधिक होने के कारण बचाव अभियान में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल प्रशासन लापता तीन महिलाओं को खोजने में लगी है। SDRF और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है।