क‍िस-क‍िसको प्‍यार करूं? 1 पति, 3 पत्नियां और 8 बच्चे..अभी दो और शादी करेंगे, बेटी से भी शादी की बात....

फेमस कॉमेडियन कप‍िल शर्मा की फ‍िल्‍म 'क‍िस-क‍िसको प्‍यार करूं' में उसकी 3 पत्‍न‍ियां होती हैं, और एक-दूसरे को खबर तक नहीं होती है। ब‍िहार में एक युवक ने र‍ियल लाइफ में ऐसा ही कारनामा क‍िया है।

क‍िस-क‍िसको प्‍यार करूं? 1 पति, 3 पत्नियां और 8 बच्चे..अभी दो और शादी करेंगे, बेटी से भी शादी की बात....

फेमस कॉमेडियन कप‍िल शर्मा की फ‍िल्‍म 'क‍िस-क‍िसको प्‍यार करूं' में उसकी 3 पत्‍न‍ियां होती हैं, और एक-दूसरे को खबर तक नहीं होती है। ब‍िहार में एक युवक ने र‍ियल लाइफ में ऐसा ही कारनामा क‍िया है। एक युवक पर तीन अलग-अलग महिलाओं से शादी करने का आरोप लगा है। सारण के मशरक थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में करण बांसफोड़ पर तीन शादियां करने का आरोप लगा है। पहली पत्नी रानी देवी (तीन बच्चों की मां) की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी और उसकी तीसरी पत्नी को हिरासत में लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार मशरक थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी करण बांसफोड़ पर अलग-अलग समय में तीन शादियां करने का आरोप है। मामला सामने आने के बाद तीनों परिवारों में तनाव की स्थिति बन गई है। मामले में पहली पत्नी रानी देवी, दूसरी पत्नी रेखा देवी और तीसरी पत्नी सीता कुमारी के बीच विवाद गहरा गया है।

बताया जाता है कि मशरक थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी करण बांसफोड़ की पहली शादी वर्ष 2021 में मशरक थाना के पीछे रहने वाली रानी देवी से हुई थी। शादी के बाद दोनों साथ रहने लगे और उनके तीन पुत्र रोहन, रोहित तथा रोशन हुए। रानी देवी का आरोप है कि शादीशुदा होने और तीन बच्चों का पिता बनने के बावजूद करण ने दूसरी महिलाओं से संबंध बनाकर विवाह कर लिया।

इस मामले में दूसरा नाम सीवान जिले के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव की रेखा देवी का सामने आया है। रेखा देवी पहले से विधवा थीं और उनकी पहली शादी से दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। पति की मौत के बाद वह बच्चों के साथ जीवन बिता रही थीं। इसी दौरान सोशल मीडिया के जरिए उनकी पहचान करण बांसफोड़ से हुई। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया। परिजनों  के मुताबिक अप्रैल 2025 में दोनों ने गोरखपुर के एक मंदिर में विवाह कर लिया। बताया जाता है कि इस संबंध से एक पुत्र का जन्म भी हुआ है।

मामला यहीं नहीं रुका। सबसे बड़ा खुलासा तब हुआ जब आरोप लगा कि करण बांसफोड़ ने दूसरी पत्नी रेखा देवी की सगी बहन सीता कुमारी से भी विवाह कर लिया। परिजनों के अनुसार मार्च 2026 में दोनों ने छपरा के एक मंदिर में शादी की। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार और समाज के लोगों में चर्चा शुरू हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी और फिर दूसरी पत्नी की बहन से तीसरी शादी का आरोप पूरे मामले को बेहद पेचीदा बना देता है।

पहली पत्नी रानी ने बताया कि मैं करण की पहली पत्नी हूं। उसने बाहर दूसरी शादी कर ली और हमें पता भी नहीं चला। उसने रेखा देवी से लव मैरिज की। रानी की मां रामावती देवी ने कहा-हमको इंसाफ चाहिए। दान-दहेज देकर बेटी की शादी की थी, बेटी को ठीक से नहीं रख रहा है, और तीन शादी कर लिया है। पहली पत्नी की मां रामावती देवी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि युवक ने एक के बाद एक कई शादियां कर महिलाओं के साथ अन्याय किया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पूछताछ के लिए युवक और तीसरी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

दूसरी पत्नी रेखा देवी ने बताया कि फोन से संपर्क हुआ और धोखे से शादी कर ली. रेखा देवी ने बताया कि इसके बाद उसने उसकी छोटी बहन सीता कुमारी से तीसरी शादी कर ली। अब हमारी बेटी से शादी करने के लिए कह रहा है। कहता है कि अभी दो और शादी करेंगे। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पूछताछ के लिए युवक और तीसरी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस विभिन्न पक्षों के बयान दर्ज कर दस्तावेजों की जांच कर रही है।

Trending News

शिक्षक दिवस पर जिला स्तरीय समारोह, 74 शिक्षक सम्मानित
शिक्षक दिवस पर जिला स्तरीय समारोह, 74 शिक्षक सम्मानित
Sep 05, 2026, 7:02:00 PM
पटना में राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुईं पुनीता झा,  ग्रामीण विद्यालय में निभा रहीं अहम भूमिका
पटना में राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुईं पुनीता झा, ग्रामीण विद्यालय में निभा रहीं अहम भूमिका
Sep 05, 2026, 6:39:00 PM
पैक्स अध्यक्षों ने सात दिनों का दिया अल्टीमेटम, डीएम कार्यालय का करेंगे घेराव
पैक्स अध्यक्षों ने सात दिनों का दिया अल्टीमेटम, डीएम कार्यालय का करेंगे घेराव
Sep 05, 2026, 6:21:00 PM
 सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला संपन्न, एक माह तक चलेगा अभियान
सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला संपन्न, एक माह तक चलेगा अभियान
Sep 05, 2026, 6:07:00 PM
बंद फ्लैट को बनाया निशाना, CCTV का DVR भी ले गए चोर
बंद फ्लैट को बनाया निशाना, CCTV का DVR भी ले गए चोर
Sep 05, 2026, 5:46:00 PM
शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
Sep 05, 2026, 5:31:00 PM
26 अंचलों के CO और राजस्व पदाधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई, अधिकारियों में मचा हड़कंप
26 अंचलों के CO और राजस्व पदाधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई, अधिकारियों में मचा हड़कंप
Sep 05, 2026, 5:17:00 PM
रंजय सिंह हत्याकांड में फैसला टला, 2017 के चर्चित हत्याकांड पर फैसले का था इंतजार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
रंजय सिंह हत्याकांड में फैसला टला, 2017 के चर्चित हत्याकांड पर फैसले का था इंतजार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Sep 05, 2026, 4:32:00 PM
SBI यूजर्स के लिए बड़ी खबर, UPI और IMPS सेवा में गड़बड़ी,  बैंक ने दी ये सलाह...
SBI यूजर्स के लिए बड़ी खबर, UPI और IMPS सेवा में गड़बड़ी, बैंक ने दी ये सलाह...
Sep 05, 2026, 4:13:00 PM
12.50 लाख में मजदूर की जिंदगी का सौदा ? काम के दौरान गई जान
12.50 लाख में मजदूर की जिंदगी का सौदा ? काम के दौरान गई जान
Sep 05, 2026, 3:50:00 PM