विक्रमशिला के बाद अब गंगा नदी पर बना नैनीजोर पीपा पुल टूटा, बीच में ही फंसे कई वाहन, बिहार-यूपी कनेक्शन टूटा

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु का स्लैब गिरने के बाद बिहार में एक और पुल टूट गया है। गंगा नदी पर बना नैनीजोर पीपा पुल सोमवार शाम तेज आंधी के कारण तीन हिस्सों में टूट गया।

विक्रमशिला के बाद अब गंगा नदी पर बना नैनीजोर पीपा पुल टूटा, बीच में ही फंसे कई वाहन, बिहार-यूपी कनेक्शन टूटा

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु का स्लैब गिरने के बाद बिहार में एक और पुल टूट गया है। गंगा नदी पर बना नैनीजोर पीपा पुल सोमवार शाम तेज आंधी के कारण तीन हिस्सों में टूट गया।  बिहार और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाले इस पुल के टूटने से दोनों राज्यों के बीच संपर्क पूरी तरह बाधित हो गया और आवागमन ठप पड़ गया। 

दरअसल बक्सर के ब्रह्मपुर प्रखंड के नैनीजोर गांव स्थित बिहार घाट पर बिहार राज्य पुल निर्माण निगम द्वारा निर्मित पीपा पुल टूट गया है। तेज हवा के दबाव को पुल नहीं सह सका और इसके पीपा सेट अलग-अलग होकर तीन भागों में बिखर गया। एक हिस्सा बिहार की ओर, दूसरा उत्तर प्रदेश की ओर और तीसरा बीच धारा में रह गया। स्थानीय लोगों के लिए यह महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग माना जाता है। ऐसे में लोगों की परेशानी बढ़ गई है। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आंधी के दौरान पुल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई बाइक और छोटे वाहन पुल के बीचों-बीच फंस गए। घटना के बाद दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह बंद हो गया। बता दें कि पिछले सप्ताह भी तेज आंधी के कारण यह दो हिस्सों में टूट गया था, जिससे घंटों यातायात प्रभावित रहा था। घटना के बाद विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर पुल की मरम्मत में जुट गए हैं।

बताते चलें कि कोसी और सीमांचल की ‘लाइफलाइन’ कहा जाने वाला भागलपुर का विक्रमशिला सेतु का एक हिस्सा रविवार की आधी रात पूरी पुल का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर गंगा नदी में गिर गया। पिलर संख्या 4-5 के बीच का स्लैब गंगा की लहरों में समाने के साथ ही उत्तर और दक्षिण बिहार का संपर्क पूरी तरह टूट चुका है। बिहार सरकार ने तुरंत एक्शन लेते हुए कार्यपालक अभियंता को सस्पेंड कर दिया। वहीं स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने  केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सेना प्रमुख से बातचीत की है, ताकि पुल की मरम्मत कार्य में तेजी लाई जा सके। इसके बाद सीएम ने इसको लेकर अधिकारियों के साथ बैठक भी की। 

Trending News

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, चार महिलाएं गिरफ्तार
समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, चार महिलाएं गिरफ्तार
Sep 05, 2026, 1:19:00 PM
राज्य में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता, शिकायतों पर लगातार हो रही कार्रवाई : विजय कुमार सिन्हा
राज्य में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता, शिकायतों पर लगातार हो रही कार्रवाई : विजय कुमार सिन्हा
Sep 05, 2026, 1:07:00 PM
‎वीआइपी ने एजेपी की फंडिंग पर उठाए सवाल, पार्टी ने कहा, कहां से हुई फंडिंग, हो जांच
‎वीआइपी ने एजेपी की फंडिंग पर उठाए सवाल, पार्टी ने कहा, कहां से हुई फंडिंग, हो जांच
Sep 05, 2026, 1:00:00 PM
पारसनाथ स्टेशन से 40 बोतल बीयर के साथ दो शराब तस्कर गिरफ्तार
पारसनाथ स्टेशन से 40 बोतल बीयर के साथ दो शराब तस्कर गिरफ्तार
Sep 05, 2026, 12:52:00 PM
अच्छी खबर: श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज अस्पताल तथा राजकीय मेडिकल कॉलेज, छपरा में MBBS सीटों की अनुमति
अच्छी खबर: श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज अस्पताल तथा राजकीय मेडिकल कॉलेज, छपरा में MBBS सीटों की अनुमति
Sep 05, 2026, 12:46:00 PM
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में पांच दोषियों को उम्रकैद की सजा, कोर्ट का बड़ा फैसला
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में पांच दोषियों को उम्रकैद की सजा, कोर्ट का बड़ा फैसला
Sep 05, 2026, 12:37:00 PM
दुग्ध संघ दूध से आगे बढ़ें, फल-सब्जी और खाद्य तेल के कारोबार में भी उतरे : मीनेश शाह
दुग्ध संघ दूध से आगे बढ़ें, फल-सब्जी और खाद्य तेल के कारोबार में भी उतरे : मीनेश शाह
Sep 05, 2026, 12:26:00 PM
गोल्फ ग्राउंड में बार-बार मेले से खेल ठप, खिलाड़ियों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान, कांग्रेस ने लिखा पत्र
गोल्फ ग्राउंड में बार-बार मेले से खेल ठप, खिलाड़ियों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान, कांग्रेस ने लिखा पत्र
Sep 05, 2026, 12:25:00 PM
नदियां उफान पर, डूबने लगे खेत-खलियान, सांसद खुद DM-SP के साथ उतरे पानी में..
नदियां उफान पर, डूबने लगे खेत-खलियान, सांसद खुद DM-SP के साथ उतरे पानी में..
Sep 05, 2026, 12:05:00 PM
'नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की' श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर मंदिरों और मठों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
'नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की' श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर मंदिरों और मठों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Sep 05, 2026, 11:47:00 AM