नेपाल में भारी बारिश का असर, भागलपुर में बढा गंगा का जलस्तर, 24 घंटे में 30 सेंटीमीटर की वृद्धि

नेपाल में भारी बारिश का असर, भागलपुर में बढा गंगा का जलस्तर, 24 घंटे में 30 सेंटीमीटर की वृद्धि
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 20, 2026, 3:14:00 PM

पडोसी देश नेपाल के तराई क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश का सीधा असर बिहार में देखने को मिल रहा है। बारिश के कारण गंगा नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है। नदी के जलस्तर में हो रही वृद्धि के कारण निचले इलाकों और नदी के किनारे रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है।

गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण जिले कई निचले क्षेत्रों में बाढ़ की आहट महसूस होने लगी है। पिछले 24 घंटे में गंगा नदी के जलस्तर में 30 सेंटीमीटर से ज्यादा की वृद्धि हुई है। हालांकि इसपर भागलपुर जिला प्रशासन और बाढ़ नियंत्रण विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और संवेदनशील इलाकों की स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि हालात पर पूरी नजर रखी जा रही है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं, लोगों से सतर्क रहने और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

इधर नेपाल में हो रही लगातार बारिश और राज्य के कई जिलों में हो रही बारिश के कारण गंगा नदी के अलावा राज्य की कई दूसरी नदियों कोसी और गंडक में भी उफान आ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार राज्य में पूर्वी चंपारण जिले में लालबकेया, गंडक, बूढ़ी गंडक सहित सभी नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं मिली खबर के अनुसार मुंगेर जिले में भी गंगा नदी के जलस्तर में बढोत्तरी देखने को मिल रही है। 

भागलपुर से अमरजीत की रिपोर्ट

Trending News

कतरास में बड़ा भू-धंसान, तेज धमाके के साथ 60 फीट जमीन धंसी, आधा दर्जन मकान जमींदोज
कतरास में बड़ा भू-धंसान, तेज धमाके के साथ 60 फीट जमीन धंसी, आधा दर्जन मकान जमींदोज
Jul 20, 2026, 9:56:00 PM
जमुई: कोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं हटा अतिक्रमण, DM से शिकायत, ग्रामीणों ने CO पर मनमानी का लगाया आरोप
जमुई: कोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं हटा अतिक्रमण, DM से शिकायत, ग्रामीणों ने CO पर मनमानी का लगाया आरोप
Jul 20, 2026, 9:42:00 PM
सूखे नशे पर पुलिस का बडा प्रहार, 86 किलो गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
सूखे नशे पर पुलिस का बडा प्रहार, 86 किलो गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Jul 20, 2026, 8:13:00 PM
सोमनाथ यात्रा: 1,150 श्रद्धालुओं के जत्थे को सीएम ने दिखाई हरी झंडी
सोमनाथ यात्रा: 1,150 श्रद्धालुओं के जत्थे को सीएम ने दिखाई हरी झंडी
Jul 20, 2026, 8:02:00 PM
फुटबॉल फैंस के लिए बड़ी खबर! डूरंड कप के सभी मैचों की एंट्री फ्री
फुटबॉल फैंस के लिए बड़ी खबर! डूरंड कप के सभी मैचों की एंट्री फ्री
Jul 20, 2026, 6:54:00 PM
मोतिहारी: हत्या के एक चर्चित मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 आरोपियों के घरों की कुर्की जब्ती
मोतिहारी: हत्या के एक चर्चित मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 आरोपियों के घरों की कुर्की जब्ती
Jul 20, 2026, 6:41:00 PM
'न नोटिस मिला, न सुनवाई'... DCA पर पूर्व कार्यकारिणी सदस्य का गंभीर आरोप
'न नोटिस मिला, न सुनवाई'... DCA पर पूर्व कार्यकारिणी सदस्य का गंभीर आरोप
Jul 20, 2026, 6:23:00 PM
बाढ़ प्रभावित इलाकों में लगेंगे पशु शिविर, मिलेगा पशुओं के लिए चारा
बाढ़ प्रभावित इलाकों में लगेंगे पशु शिविर, मिलेगा पशुओं के लिए चारा
Jul 20, 2026, 6:20:00 PM
'निशांत कुमार बिहार के भविष्य हैं' जन्मदिन पर नालंदा में विशेष कार्यक्रम, अनाथ बच्चों के साथ कटा केक
'निशांत कुमार बिहार के भविष्य हैं' जन्मदिन पर नालंदा में विशेष कार्यक्रम, अनाथ बच्चों के साथ कटा केक
Jul 20, 2026, 6:18:00 PM
अब हर छात्र बनेगा 'ग्रीन वॉरियर', पासवा के पौधारोपण अभियान ने पकड़ी रफ्तार
अब हर छात्र बनेगा 'ग्रीन वॉरियर', पासवा के पौधारोपण अभियान ने पकड़ी रफ्तार
Jul 20, 2026, 6:11:00 PM