भागलपुर : गौतम अदाणी के जन्मदिन पर सेवा का संदेश, पीरपैंती पावर प्रोजेक्ट में 151 यूनिट रक्त संग्रह

भागलपुर : गौतम अदाणी के जन्मदिन पर सेवा का संदेश, पीरपैंती पावर प्रोजेक्ट में 151 यूनिट रक्त संग्रह

अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी के 64वें जन्मदिन के अवसर पर सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अदाणी फाउंडेशन की ओर से देशव्यापी रक्तदान अभियान चलाया गया। इसी क्रम में भागलपुर जिले के पीरपैंती स्थित निर्माणाधीन अदाणी पावर परियोजना परिसर में एक बड़े रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर 151 यूनिट रक्त एकत्र किया।

शिविर का उद्घाटन कहलगांव अनुमंडल के एसडीएम कृष्ण चंद्र गुप्ता, एसडीपीओ-2 गरिमा और परियोजना प्रमुख द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने रक्तदान को समाज के प्रति जिम्मेदारी और मानव जीवन बचाने का प्रभावी माध्यम बताते हुए लोगों से नियमित रूप से इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।

अदाणी फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस पहल का उद्देश्य रक्तदान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंद मरीजों के लिए पर्याप्त रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग देना है। समूह की ओर से यह अभियान प्रत्येक वर्ष गौतम अदाणी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रीति अदाणी के मार्गदर्शन में संचालित किया जाता है।

रक्तदान शिविर में अदाणी पावर लिमिटेड के कर्मचारियों के अलावा विभिन्न सहयोगी संस्थाओं और ठेका कंपनियों से जुड़े कर्मियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। आयोजन के दौरान प्रतिभागियों ने रक्तदान को सामाजिक योगदान का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए भविष्य में भी ऐसे अभियानों से जुड़ने की प्रतिबद्धता जताई।

इस आयोजन ने न केवल रक्त की उपलब्धता बढ़ाने में योगदान दिया, बल्कि समाज में सेवा और मानवीय सहयोग की भावना को भी मजबूत करने का संदेश दिया।

Trending News

बिहार को अचानक हुआ क्या? एक साथ छुट्टी पर तीन बड़े नौकरशाह, अटकलों का बाजार गर्म
बिहार को अचानक हुआ क्या? एक साथ छुट्टी पर तीन बड़े नौकरशाह, अटकलों का बाजार गर्म
Sep 16, 2026, 12:15:00 PM
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार सिपाही सेवा से बर्खास्त
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार सिपाही सेवा से बर्खास्त
Sep 16, 2026, 11:51:00 AM
DGP समेत 2 और बड़े अफसर छुट्टी पर, हरजोत कौर BPSC चेयरमैन तो दारोगा भर्ती बोर्ड के चेयरमैन बने जितेन्द्र कुमार
DGP समेत 2 और बड़े अफसर छुट्टी पर, हरजोत कौर BPSC चेयरमैन तो दारोगा भर्ती बोर्ड के चेयरमैन बने जितेन्द्र कुमार
Sep 16, 2026, 11:28:00 AM
अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?
अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?
Sep 16, 2026, 11:00:00 AM
CBI की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार
CBI की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार
Sep 16, 2026, 10:37:00 AM
होटल में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाओं समेत 6 हिरासत में, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
होटल में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाओं समेत 6 हिरासत में, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
Sep 16, 2026, 10:25:00 AM
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
Sep 15, 2026, 8:11:00 PM
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
Sep 15, 2026, 8:03:00 PM
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
Sep 15, 2026, 7:59:00 PM
पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: किशोरी से छेड़खानी क़े मामले में चालक को 30 साल सश्रम कारावास
पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: किशोरी से छेड़खानी क़े मामले में चालक को 30 साल सश्रम कारावास
Sep 15, 2026, 7:54:00 PM