माननीय नहीं...इनके लिए रुक गया ट्रैफिक, अब तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

बिहार के भागलपुर से एक अनोखा और दिलचस्प मामला सामने आया है। भागलपुर में स्कूली बच्चों के लिए ट्रैफिक को रोक दिया गया।

माननीय नहीं...इनके लिए रुक गया ट्रैफिक, अब तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

बिहार के भागलपुर से एक अनोखा और दिलचस्प मामला सामने आया है। आपने वीआईपी (VIP) काफिले के लिए ट्रैफिक को रोका जाना तो सुना होगा। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि आम आदमी के लिए ट्रैफिक रोक दिया गया हो। बिहार के भागलपुर से ऐसा ही मामला सामने आया है। 

भागलपुर में स्कूली बच्चों के लिए ट्रैफिक को रोक दिया गया। सड़क के दोनों तरफ से रस्सियों के सहारे ट्रैफिक को रोका गया। बच्चों के परिजनों ने ट्रैफिक रोकने में मदद की। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जहां कुछ बच्चे रोड को पार कर रहे हैं और रस्सियों के सहारे ट्रैफिक को रोक रहे हैं। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।  

ट्रैफिक को रोकने की इस अनोखी कवायद का वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि स्वराज पोस्ट इस वायरल वीडियो पुष्टि नहीं करता है। नेटीजंस भी इस वायरल वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट दे रहे हैं। नेटीजंस का कहना है जब माननीय और गणमान्य लोगों के लिए ट्रैफिक रुक सकता है तो देश के भविष्य के लिए क्यों नहीं? इस घटना की इलाके में खूब चर्चा हो रही है। 

बता दें कि बीते दिनों बिहार के कुछ जिलों से वैसे भी वीडियो वायरल हुए थे जब गणमान्य लोगों के लिए रोके गए ट्रैफिक का विरोध हुआ था।  आम लोगों से हॉर्न बजाकर  वीआईपी (VIP) काफिले के लिए रोके गए ट्रैफिक का विरोध किया था और  ट्रैफिक को तोड़कर आगे बढ़ गए थे।    

Trending News

शिक्षक दिवस पर जिला स्तरीय समारोह, 74 शिक्षक सम्मानित
शिक्षक दिवस पर जिला स्तरीय समारोह, 74 शिक्षक सम्मानित
Sep 05, 2026, 7:02:00 PM
पटना में राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुईं पुनीता झा,  ग्रामीण विद्यालय में निभा रहीं अहम भूमिका
पटना में राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुईं पुनीता झा, ग्रामीण विद्यालय में निभा रहीं अहम भूमिका
Sep 05, 2026, 6:39:00 PM
पैक्स अध्यक्षों ने सात दिनों का दिया अल्टीमेटम, डीएम कार्यालय का करेंगे घेराव
पैक्स अध्यक्षों ने सात दिनों का दिया अल्टीमेटम, डीएम कार्यालय का करेंगे घेराव
Sep 05, 2026, 6:21:00 PM
 सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला संपन्न, एक माह तक चलेगा अभियान
सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला संपन्न, एक माह तक चलेगा अभियान
Sep 05, 2026, 6:07:00 PM
बंद फ्लैट को बनाया निशाना, CCTV का DVR भी ले गए चोर
बंद फ्लैट को बनाया निशाना, CCTV का DVR भी ले गए चोर
Sep 05, 2026, 5:46:00 PM
शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
Sep 05, 2026, 5:31:00 PM
26 अंचलों के CO और राजस्व पदाधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई, अधिकारियों में मचा हड़कंप
26 अंचलों के CO और राजस्व पदाधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई, अधिकारियों में मचा हड़कंप
Sep 05, 2026, 5:17:00 PM
रंजय सिंह हत्याकांड में फैसला टला, 2017 के चर्चित हत्याकांड पर फैसले का था इंतजार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
रंजय सिंह हत्याकांड में फैसला टला, 2017 के चर्चित हत्याकांड पर फैसले का था इंतजार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Sep 05, 2026, 4:32:00 PM
SBI यूजर्स के लिए बड़ी खबर, UPI और IMPS सेवा में गड़बड़ी,  बैंक ने दी ये सलाह...
SBI यूजर्स के लिए बड़ी खबर, UPI और IMPS सेवा में गड़बड़ी, बैंक ने दी ये सलाह...
Sep 05, 2026, 4:13:00 PM
12.50 लाख में मजदूर की जिंदगी का सौदा ? काम के दौरान गई जान
12.50 लाख में मजदूर की जिंदगी का सौदा ? काम के दौरान गई जान
Sep 05, 2026, 3:50:00 PM