भागलपुर में ट्रक और मिनी ट्रक की टक्कर के बाद लगी भीषण आग, चालक गंभीर रूप से घायल

भागलपुर में ट्रक और मिनी ट्रक की टक्कर के बाद लगी भीषण आग, चालक गंभीर रूप से घायल

बिहार के भागलपुर जिले में शुक्रवार को एक भयावह सड़क दुर्घटना ने अफरा-तफरी मचा दी, जब राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर एक ट्रक और मिनी ट्रक आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई और देखते ही देखते वे आग की लपटों में घिर गए। यह घटना नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत खरीक थाना क्षेत्र के खरीक चौक के पास हुई।

हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए आग के बीच से उसे बाहर निकाला और पुलिस की मदद से तुरंत अस्पताल भिजवाया, जहां उसका इलाज जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गिट्टी से लदा ट्रक भागलपुर से खगड़िया की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही मिनी ट्रक से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर के तुरंत बाद दोनों वाहनों में आग लग गई, जिसने कुछ ही समय में विकराल रूप ले लिया।

दुर्घटना के चलते नवगछिया-खगड़िया मार्ग पर करीब दो घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा, जिससे लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने पर खरीक थाना पुलिस और नवगछिया से पहुंची अग्निशमन टीम ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य किया जा सका। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Trending News

इस्कॉन बोकारो में जन्माष्टमी महोत्सव, कृष्ण लीलाओं पर नृत्य-नाटिका ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया
इस्कॉन बोकारो में जन्माष्टमी महोत्सव, कृष्ण लीलाओं पर नृत्य-नाटिका ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया
Sep 05, 2026, 10:48:00 AM
खान सर पर एक और केस, SSP से शिकायत, धोखाधड़ी, विश्वासघात और अवैध कब्जे का आरोप
खान सर पर एक और केस, SSP से शिकायत, धोखाधड़ी, विश्वासघात और अवैध कब्जे का आरोप
Sep 05, 2026, 10:24:00 AM
ट्रेन की फर्स्ट एसी कोच, हसीन चेहरा और मॉडर्न ड्रेस, जब सूटकेस खुला तो पुलिस भी रह गयी दंग
ट्रेन की फर्स्ट एसी कोच, हसीन चेहरा और मॉडर्न ड्रेस, जब सूटकेस खुला तो पुलिस भी रह गयी दंग
Sep 05, 2026, 9:34:00 AM
बिहार में बाढ़ से हाहाकार, 28 लाख की आबादी प्रभावित, 13 जिलों में हालात गंभीर; 200 सड़कें डूबीं, 120 स्कूल बंद
बिहार में बाढ़ से हाहाकार, 28 लाख की आबादी प्रभावित, 13 जिलों में हालात गंभीर; 200 सड़कें डूबीं, 120 स्कूल बंद
Sep 05, 2026, 9:20:00 AM
पांच वर्षीय मासूम का कान्हा बनना पड़ा भारी, ऐसे हुई मौत, पसरा मातम
पांच वर्षीय मासूम का कान्हा बनना पड़ा भारी, ऐसे हुई मौत, पसरा मातम
Sep 05, 2026, 8:15:00 AM
IAS अधिकारियों के तबादले तो कुछ को प्रभार, विवेक मैत्रेय बने खेल निदेशक
IAS अधिकारियों के तबादले तो कुछ को प्रभार, विवेक मैत्रेय बने खेल निदेशक
Sep 04, 2026, 9:38:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, कई आईपीएस का तबादला, सिवान के एसपी रहे पूरण झा बने निगरानी के एसपी
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, कई आईपीएस का तबादला, सिवान के एसपी रहे पूरण झा बने निगरानी के एसपी
Sep 04, 2026, 8:22:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, दो फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, दो फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
Sep 04, 2026, 7:00:00 PM
गोपालगंज में नेपाल से बहकर आ रहे मानव शव, जिला टीम मौके पर पहुंची, अलर्ट जारी...
गोपालगंज में नेपाल से बहकर आ रहे मानव शव, जिला टीम मौके पर पहुंची, अलर्ट जारी...
Sep 04, 2026, 6:47:00 PM
जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
Sep 04, 2026, 6:36:00 PM