सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, कई आईपीएस का तबादला, सिवान के एसपी रहे पूरण झा बने निगरानी के एसपी
सम्राट सरकार ने तबादले को लेकर के फिर एक बड़ा फैसला किया है। राज्य सरकार ने कई आईपीएस का तबादला कर दिया है। करीब 17 दिन पहले सिवान के एसपी रहे पूरण कुमार झा को नयी तैनाती मिली है।

पटना: सम्राट सरकार ने तबादले को लेकर के फिर एक बड़ा फैसला किया है। राज्य सरकार ने कई आईपीएस का तबादला कर दिया है। करीब 17 दिन पहले सिवान के एसपी रहे पूरण कुमार झा को नयी तैनाती मिली है। पूरन झा अब निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के एसपी होंगे। वही पटना की एसडीपीओ 2 लॉ एंड ऑर्डर, कोमल मीणा अब राजधानी की एसपी, ग्रामीण होगी। गृह विभाग की तरफ से इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।
जारी अधिसूचना के अनुसार पटना की सहायक पुलिस अधीक्षक सुषमा सागर अब राजधानी की एसडीपीओ 2 लॉ एंड ऑर्डर होंगी, वही समस्तीपुर के सहायक पुलिस अधीक्षक अनिकेत कुमार द्विवेदी अब जहानाबाद के एसडीपीओ वन होंगे। गयाजी की सहायक पुलिस अधीक्षक दीप्ति मनाली जमुई की एसडीपीओ होंगी। जबकि पूर्वी चंपारण के सहायक पुलिस अधीक्षक हेमंत सिंह अब भागलपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, वन होंगे। पश्चिमी चंपारण के सहायक पुलिस अधीक्षक कार्तिकेयन एके मुजफ्फरपुर के एसडीपीओ सिटी होंगे। जबकि दरभंगा के अब तक सहायक पुलिस अधीक्षक रहे केतन अशोक इंगोले अब नवादा, रजौली के एसडीपीओ होंगे। इसी प्रकार मुजफ्फरपुर के सहायक पुलिस अधीक्षक प्रसन्ना कुमार एमवी अब पश्चिमी चंपारण के नरकटियागंज के एसडीपीओ होंगे। जबकि भागलपुर के सहायक पुलिस अधीक्षक रहे सइम रजा, नवगछिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी होंगे।
सम्राट सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के भी कई पदाधिकारिया का तबादला किया है। वर्तमान में पटना के एसपी ग्रामीण रहे कुंदन कुमार अब पटना के ही एसपी, प्रशासन बनाए गए हैं। जबकि पटना के एसपी प्रशासन सोनू कुमार राय अब वैशाली के पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण होंगे। आर्थिक अपराध इकाई के डीएसपी दिलीप कुमार अब सुपौल, त्रिवेणीगंज के एसडीपीओ होंगे।










