IAS अधिकारियों के तबादले तो कुछ को प्रभार, विवेक मैत्रेय बने खेल निदेशक

बिहार सरकार ने कई आईएएस अधिकारियों का तबादला एवं अतिरिक्त प्रभार में फेरबदल किया है। आईएएस नवीन कुमार को बियाडा का अतिरिक्त प्रभार, विवेक मैत्रेय को खेल निदेशक और अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की कमान सौंपी गई है।

IAS अधिकारियों के तबादले तो कुछ को प्रभार, विवेक मैत्रेय बने खेल निदेशक

बिहार सरकार ने कई आईएएस अधिकारियों का तबादला एवं अतिरिक्त प्रभार में फेरबदल किया है। जारी अधिसूचना के तहत उद्योग, खेल, सूचना एवं जन-सम्पर्क और भवन निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विभागों तथा निगमों के शीर्ष पदों पर तैनात अधिकारियों की जिम्मेदारियों का पुनर्गठन किया गया है। आईएएस नवीन कुमार को बियाडा का अतिरिक्त प्रभार, विवेक मैत्रेय को खेल निदेशक और अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की कमान सौंपी गई है।

मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के विशेष सचिव नवीन कुमार (2011) को अब बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (बीयाडा), पटना के प्रबंध निदेशक (एमडी) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। नवीन कुमार पूर्व से ही सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के प्रभारी सचिव और बिहार स्टेट बिवरेजिज कॉरपोरेशन लिमिटेड के एमडी का प्रभार संभाल रहे हैं। इस नई व्यवस्था के तहत उद्योग विभाग के सचिव कुन्दन कुमार (2004) को बियाडा के प्रबंध निदेशक के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।

सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग में अपर सचिव के पद पर कार्यरत विवेक रंजन मैत्रेय (2017) को स्थानांतरित करते हुए 'निदेशक, खेल' के पद पर पदस्थापित किया गया है। वे राज्य परिवहन आयुक्त आरिफ अहसन (2017) को खेल निदेशक के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करेंगे। वहीं, सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के निदेशक अनिल कुमार (2017) का स्थानांतरण कर उन्हें बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड, पटना के प्रबंध निदेशक पद पर नियुक्त किया गया है।

पथ निर्माण विभाग में संयुक्त सचिव पद पर कार्यरत अभिषेक पलाशिया (2020) को बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड का प्रबंध निदेशक बनाया गया है, साथ ही उन्हें सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के संयुक्त सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री सचिवालय के संयुक्त सचिव श्रीकांत कुण्डलिक खाण्डेकर (2020) को उद्योग विभाग के संयुक्त सचिव तथा मुख्यमंत्री सचिवालय की संयुक्त सचिव श्रीमती गुंजन सिंह (2020) को निदेशक (सूचना एवं जन-सम्पर्क) एवं प्रबंध निदेशक (बिहार राज्य संवाद समिति) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Trending News

IAS अधिकारियों के तबादले तो कुछ को प्रभार, विवेक मैत्रेय बने खेल निदेशक
IAS अधिकारियों के तबादले तो कुछ को प्रभार, विवेक मैत्रेय बने खेल निदेशक
Sep 04, 2026, 9:38:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, कई आईपीएस का तबादला, सिवान के एसपी रहे पूरण झा बने निगरानी के एसपी
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, कई आईपीएस का तबादला, सिवान के एसपी रहे पूरण झा बने निगरानी के एसपी
Sep 04, 2026, 8:22:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, दो फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, दो फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
Sep 04, 2026, 7:00:00 PM
गोपालगंज में नेपाल से बहकर आ रहे मानव शव, जिला टीम मौके पर पहुंची, अलर्ट जारी...
गोपालगंज में नेपाल से बहकर आ रहे मानव शव, जिला टीम मौके पर पहुंची, अलर्ट जारी...
Sep 04, 2026, 6:47:00 PM
जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
Sep 04, 2026, 6:36:00 PM
8 करोड़ की इमारत, मरहम लगाने वाला एक ड्रेसर तक नहीं, भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे
8 करोड़ की इमारत, मरहम लगाने वाला एक ड्रेसर तक नहीं, भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे
Sep 04, 2026, 6:23:00 PM
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन रवाना, गांव में घूम-घूमकर लोगों को करेगा जागरूक
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन रवाना, गांव में घूम-घूमकर लोगों को करेगा जागरूक
Sep 04, 2026, 6:12:00 PM
पुरानी रंजिश में घेर कर किया हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल,  CCTV में पिस्टल लहराता दिखा आरोपी
पुरानी रंजिश में घेर कर किया हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल, CCTV में पिस्टल लहराता दिखा आरोपी
Sep 04, 2026, 6:00:00 PM
निशांत ने तीन महीने में बदल दी अस्पतालों की तस्वीर, अगस्त में 8,209 मरीजों की हुई सर्जरी
निशांत ने तीन महीने में बदल दी अस्पतालों की तस्वीर, अगस्त में 8,209 मरीजों की हुई सर्जरी
Sep 04, 2026, 5:46:00 PM
 'पवन सिंह को हर लड़की न्यूड दिखती है', महीने के 25 दिन दारू में टुल...मशहूर एक्ट्रेस का सनसनीखेज आरोप
'पवन सिंह को हर लड़की न्यूड दिखती है', महीने के 25 दिन दारू में टुल...मशहूर एक्ट्रेस का सनसनीखेज आरोप
Sep 04, 2026, 5:29:00 PM