इस्कॉन बोकारो में जन्माष्टमी महोत्सव, कृष्ण लीलाओं पर नृत्य-नाटिका ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया
बोकारो में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम देखने को मिली। इस्कॉन बोकारो के तत्वावधान में टाउन हॉल स्थित शिबू सोरेन स्मृति भवन में दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ।

बोकारो में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम देखने को मिली। इस्कॉन बोकारो के तत्वावधान में टाउन हॉल स्थित शिबू सोरेन स्मृति भवन में दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। भक्ति गीतों, हरिनाम संकीर्तन और कृष्ण की लीलाओं पर आधारित नृत्य-नाटिका ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर इस्कॉन बोकारो में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की और दिव्य अभिषेक में हिस्सा लिया।
महोत्सव में 56 से अधिक प्रकार के भोग, हरिनाम संकीर्तन और भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित आकर्षक नृत्य-नाटिका मुख्य आकर्षण रहे। पूरे परिसर में भजन-कीर्तन और हरे कृष्ण, हरे राम के जयघोष से माहौल भक्तिमय बना रहा।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी केवल धार्मिक पर्व नहीं है। यह प्रेम, भक्ति, सेवा और मानवता के संदेश को अपने जीवन में उतारने का अवसर है। भगवान श्रीकृष्ण के संदेश को अपनाकर समाज में प्रेम और सद्भाव स्थापित किया जा सकता है।
बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट










