पांच वर्षीय मासूम का कान्हा बनना पड़ा भारी, ऐसे हुई मौत, पसरा मातम

रोहतास जिले में शुक्रवार को एक पांच वर्षीय मासूम को कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान कृष्ण का बाल स्वरूप धारण करना इस कदर महंगा पड़ा कि उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

पांच वर्षीय मासूम का कान्हा बनना पड़ा भारी, ऐसे हुई मौत, पसरा मातम

सासाराम: रोहतास जिले में शुक्रवार को एक पांच वर्षीय मासूम को कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान कृष्ण का बाल स्वरूप धारण करना इस कदर महंगा पड़ा कि उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना कोचस प्रखंड क्षेत्र के भगीरथा गांव की बताई जाती है, जहां मृत बालक की पहचान भागीरथा गांव निवासी विलिमेश यादव के पांच वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार के रूप में हुई है।

कृष्ण के बाल स्वरूप में था बालक 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक आर्यन के माता-पिता ने जन्माष्टमी के अवसर पर अपने पुत्र को बड़े हीं उत्साह से भगवान कृष्ण के पोशाक में तैयार किया था। हाथ में बांसुरी, माथे पर मोर का पंख और गले में मोतियों की माला पहने आर्यन बड़ा हीं मासूम दिख रहा था, लेकिन तभी अचानक किसी की नजर लग गई और अस्पताल जाते-जाते उसने दम तोड़ दिया।

गले में फंसी माले की मोती 

बताया जाता है कि आर्यन ने गले में पहने मोतियों की माला को दांत से नोच कर एक मोती को मुंह में दबा रखा था, लेकिन तभी खेल-खेल में मोती मासूम के गले में चली गई और अंदर जाकर फंस गई। इस दौरान मासूम का जब दम घुटने लगा, तो वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। वहीं बच्चे को जमीन पर गिरा देख परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये, जहां चिकित्सक डॉक्टर अजीत कुमार ने जांच के पश्चात मासूम बच्चे को मृत घोषित कर दिया। 

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में तब्दील 

वहीं भागीरथा गांव में पांच वर्षीय मासूम की मौत के बाद कृष्ण जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदल गई। जानकारी के अनुसार मृतक मासूम के पिता विमलेश यादव एक निम्न परिवार से आते हैं, जो मशरूम की खेती कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है तथा मां का रो रो कर बुरा हाल है।

सासाराम से दिवाकरी तिवारी की रिपोर्ट

Trending News

बिहार में बाढ़ से हाहाकार, 28 लाख की आबादी प्रभावित, 13 जिलों में हालात गंभीर; 200 सड़कें डूबीं, 120 स्कूल बंद
बिहार में बाढ़ से हाहाकार, 28 लाख की आबादी प्रभावित, 13 जिलों में हालात गंभीर; 200 सड़कें डूबीं, 120 स्कूल बंद
Sep 05, 2026, 9:20:00 AM
पांच वर्षीय मासूम का कान्हा बनना पड़ा भारी, ऐसे हुई मौत, पसरा मातम
पांच वर्षीय मासूम का कान्हा बनना पड़ा भारी, ऐसे हुई मौत, पसरा मातम
Sep 05, 2026, 8:15:00 AM
IAS अधिकारियों के तबादले तो कुछ को प्रभार, विवेक मैत्रेय बने खेल निदेशक
IAS अधिकारियों के तबादले तो कुछ को प्रभार, विवेक मैत्रेय बने खेल निदेशक
Sep 04, 2026, 9:38:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, कई आईपीएस का तबादला, सिवान के एसपी रहे पूरण झा बने निगरानी के एसपी
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, कई आईपीएस का तबादला, सिवान के एसपी रहे पूरण झा बने निगरानी के एसपी
Sep 04, 2026, 8:22:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, दो फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, दो फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
Sep 04, 2026, 7:00:00 PM
गोपालगंज में नेपाल से बहकर आ रहे मानव शव, जिला टीम मौके पर पहुंची, अलर्ट जारी...
गोपालगंज में नेपाल से बहकर आ रहे मानव शव, जिला टीम मौके पर पहुंची, अलर्ट जारी...
Sep 04, 2026, 6:47:00 PM
जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
Sep 04, 2026, 6:36:00 PM
8 करोड़ की इमारत, मरहम लगाने वाला एक ड्रेसर तक नहीं, भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे
8 करोड़ की इमारत, मरहम लगाने वाला एक ड्रेसर तक नहीं, भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे
Sep 04, 2026, 6:23:00 PM
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन रवाना, गांव में घूम-घूमकर लोगों को करेगा जागरूक
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन रवाना, गांव में घूम-घूमकर लोगों को करेगा जागरूक
Sep 04, 2026, 6:12:00 PM
पुरानी रंजिश में घेर कर किया हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल,  CCTV में पिस्टल लहराता दिखा आरोपी
पुरानी रंजिश में घेर कर किया हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल, CCTV में पिस्टल लहराता दिखा आरोपी
Sep 04, 2026, 6:00:00 PM