ट्रेन की फर्स्ट एसी कोच, हसीन चेहरा और मॉडर्न ड्रेस, जब सूटकेस खुला तो पुलिस भी रह गयी दंग
समस्तीपुर जिले से अचंभित करने वाली खबर है। यहां ट्रेन में सफर कर रही मॉडर्न ड्रेस में पहने हुए एक युवती से जुडी हैरान करने वाली खबर है।

समस्तीपुर: जिले से अचंभित करने वाली खबर है। यहां ट्रेन में सफर कर रही मॉडर्न ड्रेस में पहने हुए एक युवती से जुडी हैरान करने वाली खबर है। दरअसल ट्रेन के इस उच्च श्रेणी के कंपार्टमेंट में सफर कर रही एक युवती को देखकर कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता था कि उसके लग्जरी सूटकेस में क्या है? समस्तीपुर जंक्शन पर जब युवती के लग्जरी सूटकेश की चेकिंग हुई तो सारा राज खुल गया। राज खुलने के बाद आरपीएफ और जीआरपी की टीम भी हैरान रह गई।
मिली खबर के अनुसार पूरी घटना दिल्ली से जयनगर जा रही 12561 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस की है। समस्तीपुर स्टेशन पर जब इस ट्रेन की फर्स्ट क्लास AC कोच में रूटीन चेकिंग की गयी तो सुरक्षाकर्मियों की आंखें खुली रह गयी। दरअसल इस युवती के दो सूटकेस से भारी मात्रा में विदेशी ब्रांड की शराब बरामद की गई। मिली जानकारी के अनुसार आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने जब युवती के पास मौजूद दोनों सूटकेस खोले तो अंदर ब्रांडेड शराब की बोतलें खचाखच भरी थीं। प्रारंभिक जांच में बरामद शराब की मात्रा करीब 75 लीटर बताई जा रही है।
ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि आरोपी लंबे समय से दिल्ली से बिहार में ट्रेन के जरिए शराब तस्करी कर रहे थे। बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बावजूद स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस से तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने एक 25 वर्षीय युवती और उसके साथ सफर कर रहे 31 वर्षीय युवक को हिरासत में लिया है। दोनों से जीआरपी थाने में पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
समस्तीपुर से संतोष ठाकुर की रिपोर्ट










