मुखिया पति पर फायरिंग का आरोप, उप मुखिया और वार्ड सदस्य को लगी गोली, दोनों की हालत गंभीर

पश्चिम चंपारण जिले के बगहा से खबर है, जहां मुखिया पति पर फायरिंग का आरोप लगा है। इस फायरिंग में उप मुखिया और वार्ड सदस्य को गोली लगने की सूचना है।

मुखिया पति पर फायरिंग का आरोप, उप मुखिया और वार्ड सदस्य को लगी गोली, दोनों की हालत गंभीर

पश्चिम चंपारण जिले के बगहा से खबर है, जहां मुखिया पति पर फायरिंग का आरोप लगा है। इस फायरिंग में उप मुखिया और वार्ड सदस्य को गोली लगने की सूचना है। गोली लगने से दोनों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। दोनों को ही प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया है।

मिली खबर के अनुसार जिले के भैरोगंज थाना क्षेत्र के कपरधिका और लक्ष्मीपुर गांव में बुधवार को पंचायत से जुड़े विवाद के दौरान हुई गोलीबारी में उप मुखिया अशोक दास और एक वार्ड सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पुलिस की मदद से अनुमंडलीय अस्पताल बगहा लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया।

घायल पक्ष के परिजनों ने आरोप लगाया है कि विवाद के दौरान मुखिया पति मुन्ना दास और उनके साथियों ने दोनों पर फायरिंग की। हालांकि, पुलिस ने आरोपों की पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और घटनाक्रम से जुड़े सभी बिंदुओं पर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि दोनों घायलों को गोली लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें जीएमसीएच बेतिया रेफर किया गया है।

वहीं मामले की सूचना मिलने पर एसडीपीओ निहार भूषण और नगर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार भी अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। एसडीपीओ ने बताया कि दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए बेतिया भेजा गया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। बताया जा रहा है कि मुखिया और उप मुखिया के बीच पंचायत के कार्यों को लेकर पहले से आरोप-प्रत्यारोप का माहौल बना हुआ था। पुलिस घटना के कारणों और फायरिंग में शामिल लोगों की पहचान की जांच करने में जुटी है।

बगहा से परवेज आलम की रिपोर्ट

Trending News

संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
Sep 12, 2026, 10:56:00 PM
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
Sep 12, 2026, 10:50:00 PM
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
Sep 12, 2026, 10:41:00 PM
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
Sep 12, 2026, 10:25:00 PM
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
Sep 12, 2026, 7:45:00 PM
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
Sep 12, 2026, 7:05:00 PM
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
Sep 12, 2026, 6:47:00 PM
कमरे  में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
कमरे में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
Sep 12, 2026, 6:29:00 PM
 BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
Sep 12, 2026, 6:15:00 PM
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
Sep 12, 2026, 5:49:00 PM