बूढ़ी नदी किनारे 16 वर्षीय युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी

बेगूसराय के नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार को बूढ़ी नदी किनारे 16 वर्षीय युवक का अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना अझौर गांव के समीप की है।

बूढ़ी नदी किनारे 16 वर्षीय युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी

बेगूसराय के नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार को बूढ़ी नदी किनारे 16 वर्षीय युवक का अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना अझौर गांव के समीप की है। नदी किनारे शव मिलने की खबर जैसे ही ग्रामीणों को मिली, मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। शव की स्थिति देखकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तत्काल नीमा चांदपुरा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बेगूसराय भेज दिया है, ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।

नीमा चांदपुरा थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बूढ़ी नदी किनारे एक 16 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शव की पहचान कराने के प्रयास में जुटी है।

पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उसका शव नदी किनारे कैसे पहुंचा, इसे लेकर पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

फिलहाल अज्ञात युवक की पहचान पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है। पुलिस ने शव की पहचान के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों से भी संपर्क करने की बात कही है। घटना के बाद से इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

बेगूसराय से अजय कुo शास्त्री की रिपोर्ट 

Trending News

25 करोड़ का अस्पताल तैयार, फिर भी मरीजों को इलाज का इंतजार!
25 करोड़ का अस्पताल तैयार, फिर भी मरीजों को इलाज का इंतजार!
Aug 17, 2026, 3:47:00 PM
गंडक का तांडव! जमीन-मकान निगल रही नदी, कटाव से दहशत में लोग
गंडक का तांडव! जमीन-मकान निगल रही नदी, कटाव से दहशत में लोग
Aug 17, 2026, 3:46:00 PM
तैयार हुई नितिन नवीन की टीम, 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आठ राष्ट्रीय महामंत्री टीम में शामिल
तैयार हुई नितिन नवीन की टीम, 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आठ राष्ट्रीय महामंत्री टीम में शामिल
Aug 17, 2026, 3:44:00 PM
बूढ़ी नदी किनारे 16 वर्षीय युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी
बूढ़ी नदी किनारे 16 वर्षीय युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी
Aug 17, 2026, 3:11:00 PM
नालंदा पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, नालंदा विश्वविद्यालय का किया भ्रमण, SIR पर दिया बड़ा बयान
नालंदा पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, नालंदा विश्वविद्यालय का किया भ्रमण, SIR पर दिया बड़ा बयान
Aug 17, 2026, 2:46:00 PM
चीन की बुलेट ट्रेन ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, पांच सेकेंड में पकड़ी 800 किमी की स्पीड
चीन की बुलेट ट्रेन ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, पांच सेकेंड में पकड़ी 800 किमी की स्पीड
Aug 17, 2026, 2:38:00 PM
बिहार STET 2026 के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन शुरू,  ऐसे भरें फॉर्म, 31 अगस्त तक अप्लाई...
बिहार STET 2026 के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन शुरू, ऐसे भरें फॉर्म, 31 अगस्त तक अप्लाई...
Aug 17, 2026, 2:20:00 PM
मस्जिद परिसर में मौलवी की चाकू गोदकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी
मस्जिद परिसर में मौलवी की चाकू गोदकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी
Aug 17, 2026, 1:34:00 PM
 बिहार की राजपूत पॉलिटिक्स: सबसे ज्यादा विधायक, मजबूत पकड़…फिर भी सत्ता में हिस्सेदारी पर सवाल क्यों?
बिहार की राजपूत पॉलिटिक्स: सबसे ज्यादा विधायक, मजबूत पकड़…फिर भी सत्ता में हिस्सेदारी पर सवाल क्यों?
Aug 17, 2026, 1:23:00 PM
देर रात सदर अस्पताल पहुंचे प्रभारी मंत्री संजय सिंह; SNCU से गायब मिले डॉक्टर, बेड पर खून देख सीएस पर भड़के
देर रात सदर अस्पताल पहुंचे प्रभारी मंत्री संजय सिंह; SNCU से गायब मिले डॉक्टर, बेड पर खून देख सीएस पर भड़के
Aug 17, 2026, 1:22:00 PM