तैयार हुई नितिन नवीन की टीम, 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आठ राष्ट्रीय महामंत्री टीम में शामिल

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी पार्टी के पदाधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। नई टीम में 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आठ राष्ट्रीय महामंत्री और 16 राष्ट्रीय मंत्री भी हैं।

तैयार हुई नितिन नवीन की टीम, 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आठ राष्ट्रीय महामंत्री टीम में शामिल

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी पार्टी के पदाधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। नई टीम में 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आठ राष्ट्रीय महामंत्री और 16 राष्ट्रीय मंत्री भी हैं। खास बात यह है कि नई टीम में बिहार के नेताओं के सहभागिता पहले की तुलना में कम हो गई है। 

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की तरफ से जारी विज्ञप्ति में जानकारी दी गई है कि राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, तीरथ सिंह रावत, राम माधव, विजयंत जय पांडा, डी पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षा बेन नरेंद्र भाई दोषी, डॉ भारती प्रवीण पवार, सरदार मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य, प्रोफेसर एम नागराज, प्रोफेसर तारिक मंसूर और डॉक्टर मधु चंद्राकर को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं बीएल संतोष पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन होंगे। जबकि राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश और सौदान सिंह होंगे। 

पार्टी ने आठ राष्ट्रीय महामंत्री भी नियुक्त किए गए हैं। जिनमें विनोद तावडे, सुनील बंसल, त्रिपुरा के पूर्व सीएम विप्लव कुमार देव, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, डॉक्टर सतीश पूनिया, गजेंद्र पटेल, पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी और संजय भाटिया के नाम शामिल हैं। वहीं राष्ट्रीय मंत्रियों में कविता पाटीदार, के सुरेंद्रन, डॉक्टर भोला सिंह, डॉक्टर प्रदीप वर्मा, जगदीश ईश्वर भाई पटेल, डॉक्टर संदीप पाठक, फैंगनोन कोन्यक, संगीता यादव अनिल एंटोनी, एम वेंकटेशन, मनोज तिग्गा, सिद्धार्थ शंभू, डॉक्टर स्वदेश सिंह, मृगांक देव बर्मन, रोहन गुप्ता, जयप्रकाश के नाम शामिल है। 

पीयूष गोयल पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रहेंगे। वहीं राजेश मंगल राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष होंगे। तरुण चुघ को राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी बनाया गया है, जबकि महेंद्र पांडे राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री होंगे। डॉक्टर संबित पात्रा को नॉर्थ ईस्ट का संयोजक बनाया गया है। जबकि राजीव बब्बर नॉर्थ ईस्ट के सहसंयोजक होंगे। प्रकोष्ठ संकुल संयोजक की जिम्मेदारी विष्णुदत्त शर्मा को दी गई है। जबकि प्रकोष्ठ संकुल सह संयोजक की भूमिका में ऋतुराज सिंह और विष्णुवर्धन रेड्डी होंगे। 

पार्टी की तरफ से युवा मोर्चा का अध्यक्ष डॉक्टर हेमांग जोशी को बनाया गया है। जबकि महिला मोर्चा के अध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी होगी। ओबीसी मोर्चा का अध्यक्ष अमरपाल मौर्य नियुक्त किए गए हैं। किसान मोर्चा के अध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर होंगे। एससी मोर्चा के अध्यक्ष शिवेश कुमार राम को नियुक्त किया गया है। जबकि एसटी मोर्चा की अध्यक्ष मन्ना लाल रावत नियुक्त किए गए हैं। अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष कुमार बासित अली नियुक्त किए गए हैं। मीडिया संयोजक अनिल बलूनी को नियुक्त किया गया है। जबकि सहसंयोजक के रूप में आशीष उषा अग्रवाल, प्रदीप भंडारी और सिद्धार्थ यादव होंगे। सोशल मीडिया संयोजक दीपक म्हस्के नियुक्त किए गए हैं। जबकि सोशल मीडिया सह संयोजक प्रीति गांधी, शिवानंद द्विवेदी, आलोक भट्ट और अरुण यादव नियुक्त किए गए हैं।

Trending News

Ex गर्लफ्रेंड पर खेसारी लाल यादव ने उठाया हाथ ? बोले-नामर्द नहीं हूं, आप काजल से पूछना...
Ex गर्लफ्रेंड पर खेसारी लाल यादव ने उठाया हाथ ? बोले-नामर्द नहीं हूं, आप काजल से पूछना...
Aug 17, 2026, 4:34:00 PM
झारखंड के राजस्व पर दोहरा संकट! सेस और ओवरलोडिंग पर CM सोरेन का महामंथन
झारखंड के राजस्व पर दोहरा संकट! सेस और ओवरलोडिंग पर CM सोरेन का महामंथन
Aug 17, 2026, 4:21:00 PM
JSSC-CGL मामले में CID का बड़ा एक्शन, आयोग के दफ्तर पहुंची टीम; सचिव से पूछताछ
JSSC-CGL मामले में CID का बड़ा एक्शन, आयोग के दफ्तर पहुंची टीम; सचिव से पूछताछ
Aug 17, 2026, 4:03:00 PM
राजगीर में होगा रालोमो का विमर्श शिविर, तय होगी भविष्य की कार्यदिशा: उपेंद्र कुशवाहा
राजगीर में होगा रालोमो का विमर्श शिविर, तय होगी भविष्य की कार्यदिशा: उपेंद्र कुशवाहा
Aug 17, 2026, 4:03:00 PM
25 करोड़ का अस्पताल तैयार, फिर भी मरीजों को इलाज का इंतजार!
25 करोड़ का अस्पताल तैयार, फिर भी मरीजों को इलाज का इंतजार!
Aug 17, 2026, 3:47:00 PM
गंडक का तांडव! जमीन-मकान निगल रही नदी, कटाव से दहशत में लोग
गंडक का तांडव! जमीन-मकान निगल रही नदी, कटाव से दहशत में लोग
Aug 17, 2026, 3:46:00 PM
तैयार हुई नितिन नवीन की टीम, 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आठ राष्ट्रीय महामंत्री टीम में शामिल
तैयार हुई नितिन नवीन की टीम, 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आठ राष्ट्रीय महामंत्री टीम में शामिल
Aug 17, 2026, 3:44:00 PM
बूढ़ी नदी किनारे 16 वर्षीय युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी
बूढ़ी नदी किनारे 16 वर्षीय युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी
Aug 17, 2026, 3:11:00 PM
नालंदा पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, नालंदा विश्वविद्यालय का किया भ्रमण, SIR पर दिया बड़ा बयान
नालंदा पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, नालंदा विश्वविद्यालय का किया भ्रमण, SIR पर दिया बड़ा बयान
Aug 17, 2026, 2:46:00 PM
चीन की बुलेट ट्रेन ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, पांच सेकेंड में पकड़ी 800 किमी की स्पीड
चीन की बुलेट ट्रेन ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, पांच सेकेंड में पकड़ी 800 किमी की स्पीड
Aug 17, 2026, 2:38:00 PM