नाबालिग विक्षिप्त से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय जिले के चकिया थाना क्षेत्र से नाबालिग विक्षिप्त बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना सिमरिया बिंद टोली स्थित पुल के नीचे की बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

नाबालिग विक्षिप्त से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय जिले के चकिया थाना क्षेत्र से नाबालिग विक्षिप्त बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना सिमरिया बिंद टोली स्थित पुल के नीचे की बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिंघौल थाना क्षेत्र निवासी अमरजीत कुमार, पिता चमरू महतो के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अमरजीत कुमार अपनी बहन के यहां चकिया थाना क्षेत्र के सिमरिया बिंद टोली आया हुआ था। इसी दौरान पुल के नीचे नाबालिग विक्षिप्त बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद चकिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

चकिया थानाध्यक्ष गौतम कुमार दास ने बताया कि मामले की जांच के बाद आरोपी अमरजीत कुमार को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेजा जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। नाबालिग पीड़िता की स्थिति और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर भी पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है और लोग आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Trending News

संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
Sep 12, 2026, 10:56:00 PM
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
Sep 12, 2026, 10:50:00 PM
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
Sep 12, 2026, 10:41:00 PM
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
Sep 12, 2026, 10:25:00 PM
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
Sep 12, 2026, 7:45:00 PM
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
Sep 12, 2026, 7:05:00 PM
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
Sep 12, 2026, 6:47:00 PM
कमरे  में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
कमरे में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
Sep 12, 2026, 6:29:00 PM
 BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
Sep 12, 2026, 6:15:00 PM
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
Sep 12, 2026, 5:49:00 PM