औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा: सोन नदी में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत, पूर्व विधायक भी पहुंचे

औरंगाबाद। जिले में सोन नदी में डूबने से एक 16 वर्षीय एक किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान बड़ेम थाना क्षेत्र के महुआव गांव निवासी फिरोज मियां के पुत्र मो जावेद आलम के रूप में की गई है। जावेद अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था।

 औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा: सोन नदी में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत, पूर्व विधायक भी पहुंचे

औरंगाबाद। जिले में सोन नदी में डूबने से एक 16 वर्षीय एक किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान बड़ेम थाना क्षेत्र के महुआव गांव निवासी फिरोज मियां के पुत्र मो जावेद आलम के रूप में की गई है। जावेद अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था। जावेद की मौत के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और उनका रो रोकर हाल बेहाल है। 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया।जहां नगर थाने की पुलिस ने फर्द बयान दर्ज कर अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया है। घटना की जानकारी देते जावेद के चाचा मो सलीम ने बताया कि वह अपने तीन दोस्तों के साथ सोन नदी में नहाने गया था। नदी में नहाने के दौरान वह डूब गया। जावेद के डूबता देख उसके साथ रहे सभी दोस्त फरार हो गए घटना की जानकारी लोगों को दी। 

जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। काफी खोजबीन के बाद शव को नहीं निकाला जा सका। पुलिस ने इसकी सूचना एनडीआरएफ की टीम को दी। टीम के द्वारा आज 11 बजे शव को नदी से कुछ दूरी पर बरामद किया। घटना की सूचना मिलते ही 

नबीनगर के पूर्व विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह सदर अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर उनका ढाढस बंधाया। उन्होंने पीड़ित परिवार के साथ इस दुख की घड़ी में साथ खड़े रहने का भरोसा दिया। उन्होंने जिला प्रशासन से आपदा राहत कोष के तहत शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है।

औरंगाबाद से रुपेश की रिपोर्ट 

Trending News

राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने जेपी की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें दी भावभीनी श्रद्धांजलि
राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने जेपी की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Oct 08, 2026, 2:52:00 PM
मां के संघर्ष को सलाम, नौकरी के लिए नंगे पांव साड़ी में 1600 मीटर दौड़ी
मां के संघर्ष को सलाम, नौकरी के लिए नंगे पांव साड़ी में 1600 मीटर दौड़ी
Oct 08, 2026, 2:39:00 PM
लखनऊ में रामविलास पासवान की पुण्यतिथि में शामिल हुए CM योगी, दी श्रद्धांजलि
लखनऊ में रामविलास पासवान की पुण्यतिथि में शामिल हुए CM योगी, दी श्रद्धांजलि
Oct 08, 2026, 2:35:00 PM
राजधानी में खुलेगा ‘चार साहिबजादे एमआरआई, सीटी स्कैन सेंटर’, एमओयू हुआ साइन
राजधानी में खुलेगा ‘चार साहिबजादे एमआरआई, सीटी स्कैन सेंटर’, एमओयू हुआ साइन
Oct 08, 2026, 2:31:00 PM
पटना सहित बिहार के अलग-अलग जिलों में CEC और SIR के खिलाफ महागठबंधन का विरोध प्रदर्शन
पटना सहित बिहार के अलग-अलग जिलों में CEC और SIR के खिलाफ महागठबंधन का विरोध प्रदर्शन
Oct 08, 2026, 2:16:00 PM
 औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा: सोन नदी में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत, पूर्व विधायक भी पहुंचे
औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा: सोन नदी में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत, पूर्व विधायक भी पहुंचे
Oct 08, 2026, 1:57:00 PM
INDIA गठबंधन का 'महा हल्लाबोल', PM, शाह व ज्ञानेश का पुतला फूंका, कहा - CEC को जेल भेजो
INDIA गठबंधन का 'महा हल्लाबोल', PM, शाह व ज्ञानेश का पुतला फूंका, कहा - CEC को जेल भेजो
Oct 08, 2026, 1:45:00 PM
'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने..नाना के वो दमदार डायलॉग्स, जिसने सिस्टम और समाज को हिला डाला
'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने..नाना के वो दमदार डायलॉग्स, जिसने सिस्टम और समाज को हिला डाला
Oct 08, 2026, 1:35:00 PM
सदर अस्पताल में रखे गए शव के गले से चेन चोरी करने का वीडियो Viral
सदर अस्पताल में रखे गए शव के गले से चेन चोरी करने का वीडियो Viral
Oct 08, 2026, 1:17:00 PM
दुर्गा पूजा के नाम पर अवैध वसूली और ट्रक पर पथराव मामला: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार
दुर्गा पूजा के नाम पर अवैध वसूली और ट्रक पर पथराव मामला: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार
Oct 08, 2026, 1:07:00 PM