दुर्गा पूजा के नाम पर अवैध वसूली और ट्रक पर पथराव मामला: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार

​गोपालगंज क़े कुचायकोट थाना क्षेत्र में दुर्गा पूजा के नाम पर चंदा वसूली के दौरान ट्रक पर पथराव करने और वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

दुर्गा पूजा के नाम पर अवैध वसूली और ट्रक पर पथराव मामला: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार

गोपालगंज क़े कुचायकोट थाना क्षेत्र में दुर्गा पूजा के नाम पर चंदा वसूली के दौरान ट्रक पर पथराव करने और वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुचायकोट निवासी स्वर्गीय हृदया खरवार के पुत्र सूरज कुमार के रूप में हुई है।

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार, गत 3 अक्टूबर 2026 को कुचायकोट थाना क्षेत्र के भठवा ओवरब्रिज के समीप कुछ युवकों द्वारा दुर्गा पूजा के नाम पर गाड़ियों से चंदा वसूला जा रहा था। इसी दौरान एक ट्रक चालक ने चंदा देने से इनकार कर दिया और गाड़ी नहीं रोकी। इससे आक्रोशित होकर युवकों ने ट्रक पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया, जिससे वाहन का शीशा टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही कुचायकोट थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाई। तत्पश्चात, इस संबंध में 6 अक्टूबर 2026 को कुचायकोट पुलिस ने एक नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी  दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

स्वीकार की संलिप्तता, भेजा गया जेल

अनुसंधान के दौरान पुलिस ने मानवीय व तकनीकी साक्ष्यों की मदद से कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त सूरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि चंदा न देने और गाड़ी न रोकने के कारण ही उन्होंने ट्रक पर पथराव किया था। बरहाल इस मामाले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. पुलिस का कहना है कि किसी भी स्थिति में अवैध वसूली और उपद्रव करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट 

Trending News

पटना सहित बिहार के अलग-अलग जिलों में CEC और SIR के खिलाफ महागठबंधन का विरोध प्रदर्शन
पटना सहित बिहार के अलग-अलग जिलों में CEC और SIR के खिलाफ महागठबंधन का विरोध प्रदर्शन
Oct 08, 2026, 2:16:00 PM
 औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा: सोन नदी में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत, पूर्व विधायक भी पहुंचे
औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा: सोन नदी में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत, पूर्व विधायक भी पहुंचे
Oct 08, 2026, 1:57:00 PM
INDIA गठबंधन का 'महा हल्लाबोल', PM, शाह व ज्ञानेश का पुतला फूंका, कहा - CEC को जेल भेजो
INDIA गठबंधन का 'महा हल्लाबोल', PM, शाह व ज्ञानेश का पुतला फूंका, कहा - CEC को जेल भेजो
Oct 08, 2026, 1:45:00 PM
'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने..नाना के वो दमदार डायलॉग्स, जिसने सिस्टम और समाज को हिला डाला
'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने..नाना के वो दमदार डायलॉग्स, जिसने सिस्टम और समाज को हिला डाला
Oct 08, 2026, 1:35:00 PM
सदर अस्पताल में रखे गए शव के गले से चेन चोरी करने का वीडियो Viral
सदर अस्पताल में रखे गए शव के गले से चेन चोरी करने का वीडियो Viral
Oct 08, 2026, 1:17:00 PM
दुर्गा पूजा के नाम पर अवैध वसूली और ट्रक पर पथराव मामला: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार
दुर्गा पूजा के नाम पर अवैध वसूली और ट्रक पर पथराव मामला: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार
Oct 08, 2026, 1:07:00 PM
कही कार चोरी तो कही Video सूट के मामले में फरार 2 गिरफ्तार, भेजे गए जेल
कही कार चोरी तो कही Video सूट के मामले में फरार 2 गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Oct 08, 2026, 12:48:00 PM
कैंडी क्रश में 22,222वां लेवल पार कर सारण के शुभम ने बनाया रिकॉर्ड
कैंडी क्रश में 22,222वां लेवल पार कर सारण के शुभम ने बनाया रिकॉर्ड
Oct 08, 2026, 12:23:00 PM
 यूपीआई नए चार्ज पर बड़ी खबर, UPI पर लगने वाली फीस टाल सकती है सरकार! शेयर बेचने लगे निवेशक
यूपीआई नए चार्ज पर बड़ी खबर, UPI पर लगने वाली फीस टाल सकती है सरकार! शेयर बेचने लगे निवेशक
Oct 08, 2026, 12:05:00 PM
सेवा संकल्प अभियान के तहत देव घाट में भव्य संध्या गंगा आरती का आयोजन
सेवा संकल्प अभियान के तहत देव घाट में भव्य संध्या गंगा आरती का आयोजन
Oct 08, 2026, 11:49:00 AM