बाजार में आया नोकिया का नया फीचर फोन, इसमें है बड़ी बैटरी के साथ यूएसबी सी चार्ज पोर्ट

मोबाइल फोन के बाजार में हर रोज नये नये मॉडल लॉन्च होते रहते हैं। इनमें एंड्रायड और फीचर, दोनों तरह की ही फोन शामिल हैं। अब इसी क्रम में नोकिया की तरफ से खबर है।

बाजार में आया नोकिया का नया फीचर फोन, इसमें है बड़ी बैटरी के साथ यूएसबी सी चार्ज पोर्ट

मोबाइल फोन के बाजार में हर रोज नये नये मॉडल लॉन्च होते रहते हैं। इनमें एंड्रायड और फीचर, दोनों तरह की ही फोन शामिल हैं। अब इसी क्रम में नोकिया की तरफ से खबर है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एचएमडी ने ग्लोबल बाजार में नया फीचर फोन लॉन्च किया है। यह फोन Nokia 300 Charge है। कंपनी का कहना है कि यह फोन 3,700mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है, जिसमें चार्जिंग के लिए USB-C पोर्ट दिया गया है। HMD का दावा है कि नोकिया का यह फोन सिंगल चार्ज में 40 दिन की स्टेंडबाय टाइम और 37 घंटे का कॉन्टिनूअस टॉक टाइम सपोर्ट करता है।

इस नये फोन में आउट बटन फोन के साइड में दिया है। Nokia 300 Charge फीचर फोन में दिए इस स्विच को दबाने पर यह फोन 10W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करता है। नोकिया का यह फोन ड्यूरेबल रग्ड फीचर के साथ Nokia 123 Shield के साथ मार्केट में उतारा गया है।

इस फीचर फोन का वजन करीब 138 ग्राम है, जबकि साइज 136.6 x 55 x 14.94mm है। फोन में 2.4-इंच का LCD स्क्रीन है, जिसका रेजोल्यूशन 320 x 240 है। फोन Unisoc SC6531E प्रोसेसर और 4MB रैम के साथ है। इसकी ऑपरेटिंग सिंबियन ऑपरेटिंग पर रन करता है। फोन 900MHz और 1800MHz बैंड पर 2G नेटवर्क सपोर्ट करता है। इस फोन में कंपनी ने चार्जिंग के लिए USB-C पोर्ट भी दिया है। 

टेक मीडिया रिपोर्टस के अनुसार HMD ने इस फीचर फोन को अभी फिलीपीन्स के बाजार में उतारा है। यह तीन कलर ऑप्शन - स्टेंडस्टोन, ग्रीन और ब्लैक में लॉन्च किया गया है। यहां इसकी कीमत 2,190 फिलीपीन पैसो (करीब 3400 रुपये) है। अभी यह जानकारी सामने नहीं आयी है कि इस फोन को और किस देश में लॉन्च किया जाएगा। लेकिन उम्मीद जतायी जा रही है कि कंपनी के ग्लोबल वेबसाइट में शामिल हो चुके इस फोन को जल्द ही दूसरे देशों में भी लॉन्च कर दिया जाएगा।

Trending News

मॉडल स्कूल में हाईटेक चोरी, 16 कंप्यूटर के CPU खोलकर हार्ड डिस्क, प्रोसेसर व RAM ले उड़े चोर
मॉडल स्कूल में हाईटेक चोरी, 16 कंप्यूटर के CPU खोलकर हार्ड डिस्क, प्रोसेसर व RAM ले उड़े चोर
Oct 27, 2026, 12:40:00 PM
100 करोड़ से मिलेगी रफ्तार, CM सम्राट चौधरी करेंगे नशा मुक्ति अभियान का शुभारंभ और राजगीर में खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन
100 करोड़ से मिलेगी रफ्तार, CM सम्राट चौधरी करेंगे नशा मुक्ति अभियान का शुभारंभ और राजगीर में खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन
Oct 27, 2026, 12:09:00 PM
शिक्षा विभाग का बड़ा फर्जीवाड़ा : बिना नियुक्ति और योगदान के शिक्षिका के खाते में पहुंचे 17.49 लाख
शिक्षा विभाग का बड़ा फर्जीवाड़ा : बिना नियुक्ति और योगदान के शिक्षिका के खाते में पहुंचे 17.49 लाख
Oct 27, 2026, 12:09:00 PM
Swaraj Post की खबर का असर: गया में मिला जहानाबाद का लापता आदित्य, पिता ने जताया आभार
Swaraj Post की खबर का असर: गया में मिला जहानाबाद का लापता आदित्य, पिता ने जताया आभार
Oct 27, 2026, 11:38:00 AM
राजगीर इतिहास रचने को तैयार, अंतरराष्ट्रीय अंडर-20 रग्बी सीरीज का आयोजन, CM सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन
राजगीर इतिहास रचने को तैयार, अंतरराष्ट्रीय अंडर-20 रग्बी सीरीज का आयोजन, CM सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन
Oct 27, 2026, 11:16:00 AM
BJP नेता रिंकू पाठक के ठिकानों पर EOU की छापेमारी, घर से लेकर गैस एजेंसी तक पहुंची टीम
BJP नेता रिंकू पाठक के ठिकानों पर EOU की छापेमारी, घर से लेकर गैस एजेंसी तक पहुंची टीम
Oct 27, 2026, 10:42:00 AM
400 योजनाओं पर ब्रेक, कार्यपालक पदाधिकारी ने फंड की कमी का दिया हवाला, सभापति-विधायक की खींचतान में क्यों पिसेगी आम जनता ?
400 योजनाओं पर ब्रेक, कार्यपालक पदाधिकारी ने फंड की कमी का दिया हवाला, सभापति-विधायक की खींचतान में क्यों पिसेगी आम जनता ?
Oct 27, 2026, 10:25:00 AM
पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, जाली नोटों की बड़ी खेप बरामद, हिरासत में एक तस्कर
पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, जाली नोटों की बड़ी खेप बरामद, हिरासत में एक तस्कर
Oct 27, 2026, 10:01:00 AM
मंगल को भी 'अमंगल', शेयर बाजार में बड़ी गिरावट
मंगल को भी 'अमंगल', शेयर बाजार में बड़ी गिरावट
Oct 27, 2026, 9:47:00 AM
ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम, पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम, पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
Oct 27, 2026, 9:38:00 AM