राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा ऐलान, कहा- रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कह कि रूस पर नए प्रतिबंध लगाने से जुड़े कानून के कई प्रावधानों को लागू करने से छूट दे दी है। उन्होंने इसके पीछे अमेरिका के राष्ट्रीय हित का हवाला दिया है।

राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा ऐलान, कहा- रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ

न्यूयार्क : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कह कि रूस पर नए प्रतिबंध लगाने से जुड़े कानून के कई प्रावधानों को लागू करने से छूट दे दी है। उन्होंने इसके पीछे अमेरिका के राष्ट्रीय हित का हवाला दिया है। इस कानून में चीन और भारत जैसे देशों से अमेरिका आने वाले सामान पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का प्रावधान था। इससे भारत पर संभावित अमेरिकी टैरिफ का खतरा कुछ समय के लिए टल सकता है।

ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश के जरिए कानून में दिए गए छूट के प्रावधान का इस्तेमाल किया

अमेरिकी राष्ट्रपित डोनाल्ड ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश के जरिए कानून में दिए गए छूट के प्रावधान का इस्तेमाल किया। उनके मुताबिक, उन्होंने अमेरिकी कांग्रेस को यह साबित किया है कि फिलहाल प्रतिबंधों और टैरिफ से जुड़ी कार्रवाई में छूट देना अमेरिका के राष्ट्रीय हित में है।

भारत पर क्या होगा असर?

भारत रूस से कच्चा तेल खरीदता रहा है। ऐसे में अगर अमेरिका भारतीय सामान पर भारी टैरिफ लगाता, तो इससे भारत के निर्यातकों और अमेरिकी बाजार में कारोबार करने वाली कंपनियों पर असर पड़ सकता था। फिलहाल दी गई छूट से टैरिफ लगाने का खतरा टला हुआ है, लेकिन आने वाले समय में अमेरिका की नीति बदलने पर भारत को फिर इस चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।

आदेश में ट्रंप ने क्या कहा?

अमेरिका का यह कानून यूक्रेन के खिलाफ रूस की जंग को जारी रखने में मदद करने वाले आर्थिक मोर्च पर दबाव बनाने के मकसद से लाया गया था। इसके तहत राष्ट्रपति ट्रंप को अतिरिक्त टैरिफ लगाने का अधिकार भी दिया गया था। वह इस अधिकार का इस्तेमाल रूस के साथ व्यापार जारी रखने वाले देशों को दंडित करने के लिए कर सकते थे। व्हाइट हाउस के पास प्रतिबंधों से छूट देने या उनमें राहत प्रदान करने के व्यापक अधिकार हैं।

कानून लागू होने में 2 दिन शेष रहते हुए ट्रंप ने इसी अधिकार का इस्तेमाल किया

नए कानून के मुताबिक, अगर राष्ट्रपति ट्रंप रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लागू नहीं करने का फैसला लेते हैं तो उन्हें केवल कांग्रेस को इसकी सूचना देनी होगी। कानून लागू होने में दो दिन शेष रहते हुए ट्रंप ने इसी अधिकार का इस्तेमाल किया। आदेश में ट्रंप ने कहा कि मैं इसके तहत ग्राहम एक्ट में निर्धारित प्रतिबंधों, पाबंदियों और शुल्कों के लागू होने से छूट प्रदान करता हूं। मैंने कांग्रेस को प्रमाणित करके सूचित किया है कि इस समय ऐसी छूट देना अमेरिका के राष्ट्रीय हित में है।

Trending News

विस्थापितों का आंदोलन तेज, BSL का मुख्य द्वार जाम
विस्थापितों का आंदोलन तेज, BSL का मुख्य द्वार जाम
Oct 17, 2026, 10:51:00 AM
मेला घूमने आया था युवक, अपराधियों ने गोलियों से भूना, हो गई मौत
मेला घूमने आया था युवक, अपराधियों ने गोलियों से भूना, हो गई मौत
Oct 17, 2026, 10:40:00 AM
राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा ऐलान, कहा- रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ
राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा ऐलान, कहा- रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ
Oct 17, 2026, 9:57:00 AM
शांति भंग के आरोप में CJP नेता अभिजीत दीपके गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेशी
शांति भंग के आरोप में CJP नेता अभिजीत दीपके गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेशी
Oct 17, 2026, 9:36:00 AM
ट्रैक्टर की चपेट में आने से किशोर की दर्दनाक मौत, आलू लाने के दौरान हुआ हादसा
ट्रैक्टर की चपेट में आने से किशोर की दर्दनाक मौत, आलू लाने के दौरान हुआ हादसा
Oct 17, 2026, 9:20:00 AM
दुर्गा पूजा के साथ-साथ बनारस की तर्ज पर भव्य गंगा आरती का आयोजन, पूर्व सीएम ने किया उद्घाटन
दुर्गा पूजा के साथ-साथ बनारस की तर्ज पर भव्य गंगा आरती का आयोजन, पूर्व सीएम ने किया उद्घाटन
Oct 17, 2026, 8:58:00 AM
सांसद सुधाकर ने CM सम्राट को लिखा लेटर, IPS के 5 करोड़ के मानहानि नोटिस पर पूछे सवाल
सांसद सुधाकर ने CM सम्राट को लिखा लेटर, IPS के 5 करोड़ के मानहानि नोटिस पर पूछे सवाल
Oct 17, 2026, 8:48:00 AM
INDvsWI : आज करो या मरो का मुकाबला, जो जीता सीरीज उसके नाम
INDvsWI : आज करो या मरो का मुकाबला, जो जीता सीरीज उसके नाम
Oct 17, 2026, 8:26:00 AM
कांग्रेस के शहरी और ग्रामीण कमिटियों के गठन की घोषणा, प्रदेश महासचिव ने जताया आभार
कांग्रेस के शहरी और ग्रामीण कमिटियों के गठन की घोषणा, प्रदेश महासचिव ने जताया आभार
Oct 17, 2026, 8:15:00 AM
हैदरनगर रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक के दोनों पैर कटे
हैदरनगर रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक के दोनों पैर कटे
Oct 16, 2026, 10:10:00 PM