ट्रैक्टर की चपेट में आने से किशोर की दर्दनाक मौत, आलू लाने के दौरान हुआ हादसा

जिले के जगतौली ओपी क्षेत्र के बगहवा मिश्र गांव में शनिवार अहले सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर की चपेट में आने से 14 वर्षीय एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई।

ट्रैक्टर की चपेट में आने से किशोर की दर्दनाक मौत, आलू लाने के दौरान हुआ हादसा

गोपालगंज : जिले के जगतौली ओपी क्षेत्र के बगहवा मिश्र गांव में शनिवार अहले सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर की चपेट में आने से 14 वर्षीय एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतक की पहचान बगहवा मिश्र गांव निवासी नेबूलाल यादव के 14 वर्षीय पुत्र अतुल यादव के रूप में हुई है।

पेशाब करने के लिए उतरने के दौरान हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, अतुल अहले सुबह कोल्ड स्टोरेज से आलू लाने के लिए अपने ही गांव के एक ट्रैक्टर पर सवार होकर गया था। इसी दौरान रास्ते में जैसे ही वह पेशाब करने के लिए ट्रैक्टर से नीचे उतरा, अचानक उसका पैर फिसल गया और वह अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

अस्पताल ले जाने के दौरान हुई मौत

घटना के तुरंत बाद परिजनों ने आनन-फानन में घायल किशोर को भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह पूरी घटना सुबह करीब सात बजे की बताई जा रही है।

पुलिस की कार्रवाई

वहीं इस मामले में जगतौली ओपी थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। साथ ही, शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल परिजनों की तरफ से कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट

Trending News

मेला घूमने आया था युवक, अपराधियों ने गोलियों से भूना, हो गई मौत
मेला घूमने आया था युवक, अपराधियों ने गोलियों से भूना, हो गई मौत
Oct 17, 2026, 10:40:00 AM
राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा ऐलान, कहा- रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ
राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा ऐलान, कहा- रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ
Oct 17, 2026, 9:57:00 AM
शांति भंग के आरोप में CJP नेता अभिजीत दीपके गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेशी
शांति भंग के आरोप में CJP नेता अभिजीत दीपके गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेशी
Oct 17, 2026, 9:36:00 AM
ट्रैक्टर की चपेट में आने से किशोर की दर्दनाक मौत, आलू लाने के दौरान हुआ हादसा
ट्रैक्टर की चपेट में आने से किशोर की दर्दनाक मौत, आलू लाने के दौरान हुआ हादसा
Oct 17, 2026, 9:20:00 AM
दुर्गा पूजा के साथ-साथ बनारस की तर्ज पर भव्य गंगा आरती का आयोजन, पूर्व सीएम ने किया उद्घाटन
दुर्गा पूजा के साथ-साथ बनारस की तर्ज पर भव्य गंगा आरती का आयोजन, पूर्व सीएम ने किया उद्घाटन
Oct 17, 2026, 8:58:00 AM
सांसद सुधाकर ने CM सम्राट को लिखा लेटर, IPS के 5 करोड़ के मानहानि नोटिस पर पूछे सवाल
सांसद सुधाकर ने CM सम्राट को लिखा लेटर, IPS के 5 करोड़ के मानहानि नोटिस पर पूछे सवाल
Oct 17, 2026, 8:48:00 AM
INDvsWI : आज करो या मरो का मुकाबला, जो जीता सीरीज उसके नाम
INDvsWI : आज करो या मरो का मुकाबला, जो जीता सीरीज उसके नाम
Oct 17, 2026, 8:26:00 AM
कांग्रेस के शहरी और ग्रामीण कमिटियों के गठन की घोषणा, प्रदेश महासचिव ने जताया आभार
कांग्रेस के शहरी और ग्रामीण कमिटियों के गठन की घोषणा, प्रदेश महासचिव ने जताया आभार
Oct 17, 2026, 8:15:00 AM
हैदरनगर रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक के दोनों पैर कटे
हैदरनगर रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक के दोनों पैर कटे
Oct 16, 2026, 10:10:00 PM
दुर्गा पूजा को लेकर उपायुक्त के नेतृत्व में निकला व्यापक फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
दुर्गा पूजा को लेकर उपायुक्त के नेतृत्व में निकला व्यापक फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Oct 16, 2026, 9:00:00 PM