दुर्गा पूजा के साथ-साथ बनारस की तर्ज पर भव्य गंगा आरती का आयोजन, पूर्व सीएम ने किया उद्घाटन

जमशेदपुर में दुर्गा पूजा की धूम के बीच इस बार एक पंडाल अपनी अनोखी पहल के लिए सबसे ज्यादा चर्चा में है। हम बात हिंदुस्तान मित्र मंडल पूजा समिति की कर रहे हैं।

दुर्गा पूजा के साथ-साथ बनारस की तर्ज पर भव्य गंगा आरती का आयोजन, पूर्व सीएम ने किया उद्घाटन

जमशेदपुर : जमशेदपुर में दुर्गा पूजा की धूम के बीच इस बार एक पंडाल अपनी अनोखी पहल के लिए सबसे ज्यादा चर्चा में है। हम बात हिंदुस्तान मित्र मंडल पूजा समिति की कर रहे हैं। दुर्गा पूजा के साथ-साथ बनारस की तर्ज पर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया जा रहा है, जो श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण बना हुआ है। इस भव्य पंडाल का उद्घाटन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुवर दास ने किया।

तस्वीरें जमशेदपुर के हिंदुस्तान मित्र मंडल पूजा समिति की हैं

आपको बता दें कि तस्वीरें जमशेदपुर के हिंदुस्तान मित्र मंडल पूजा समिति की हैं। यहां दुर्गा पूजा के अवसर पर बेहद पंडाल का निर्माण किया गया है। पंडाल में मां दुर्गा के दर्शन के साथ-साथ सबसे बड़ा आकर्षण है। बनारस की तर्ज पर आयोजित होने वाली गंगा आरती। शाम होते ही यहां का नजारा बिल्कुल बनारस के घाटों जैसा दिव्य हो जाता है और सैकड़ों श्रद्धालु इस आध्यात्मिक अनुभव में खो जाते हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा- हिंदुस्तान मित्र मंडल के सभी सदस्यों को मैं बधाई देता हूं

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि हिंदुस्तान मित्र मंडल के सभी सदस्यों को मैं बधाई देता हूं। उन्होंने बहुत सुंदर पंडाल बनाया है और बनारस की तर्ज पर गंगा आरती का आयोजन किया है। मैं सभी शहरवासियों को दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं, मां दुर्गा सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए। इस अनोखे आयोजन के पीछे समिति की एक बेहद नेक सोच है। समिति के अध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य उन बुजुर्गों और कमजोर वर्ग के लोगों को गंगा आरती का अनुभव कराना है, जो किसी कारणवश बनारस जाकर आरती का दर्शन नहीं कर पाते। ताकि वे जमशेदपुर में ही इस दिव्य आरती का आनंद ले सकें। समिति ने बताया कि नवमी तिथि तक प्रतिदिन संध्या बेला में इस गंगा आरती का आयोजन जारी रहेगा। अगर आप भी बनारस जाए बिना गंगा आरती का दिव्य अनुभव करना चाहते हैं, तो एक बार हिंदुस्तान मित्र मंडल के पंडाल में जरूर आइए।

जमशेदपुर से लाला जबीन की रिपोर्ट

Trending News

मेला घूमने आया था युवक, अपराधियों ने गोलियों से भूना, हो गई मौत
मेला घूमने आया था युवक, अपराधियों ने गोलियों से भूना, हो गई मौत
Oct 17, 2026, 10:40:00 AM
राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा ऐलान, कहा- रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ
राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा ऐलान, कहा- रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ
Oct 17, 2026, 9:57:00 AM
शांति भंग के आरोप में CJP नेता अभिजीत दीपके गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेशी
शांति भंग के आरोप में CJP नेता अभिजीत दीपके गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेशी
Oct 17, 2026, 9:36:00 AM
ट्रैक्टर की चपेट में आने से किशोर की दर्दनाक मौत, आलू लाने के दौरान हुआ हादसा
ट्रैक्टर की चपेट में आने से किशोर की दर्दनाक मौत, आलू लाने के दौरान हुआ हादसा
Oct 17, 2026, 9:20:00 AM
दुर्गा पूजा के साथ-साथ बनारस की तर्ज पर भव्य गंगा आरती का आयोजन, पूर्व सीएम ने किया उद्घाटन
दुर्गा पूजा के साथ-साथ बनारस की तर्ज पर भव्य गंगा आरती का आयोजन, पूर्व सीएम ने किया उद्घाटन
Oct 17, 2026, 8:58:00 AM
सांसद सुधाकर ने CM सम्राट को लिखा लेटर, IPS के 5 करोड़ के मानहानि नोटिस पर पूछे सवाल
सांसद सुधाकर ने CM सम्राट को लिखा लेटर, IPS के 5 करोड़ के मानहानि नोटिस पर पूछे सवाल
Oct 17, 2026, 8:48:00 AM
INDvsWI : आज करो या मरो का मुकाबला, जो जीता सीरीज उसके नाम
INDvsWI : आज करो या मरो का मुकाबला, जो जीता सीरीज उसके नाम
Oct 17, 2026, 8:26:00 AM
कांग्रेस के शहरी और ग्रामीण कमिटियों के गठन की घोषणा, प्रदेश महासचिव ने जताया आभार
कांग्रेस के शहरी और ग्रामीण कमिटियों के गठन की घोषणा, प्रदेश महासचिव ने जताया आभार
Oct 17, 2026, 8:15:00 AM
हैदरनगर रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक के दोनों पैर कटे
हैदरनगर रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक के दोनों पैर कटे
Oct 16, 2026, 10:10:00 PM
दुर्गा पूजा को लेकर उपायुक्त के नेतृत्व में निकला व्यापक फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
दुर्गा पूजा को लेकर उपायुक्त के नेतृत्व में निकला व्यापक फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Oct 16, 2026, 9:00:00 PM