हैदरनगर रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक के दोनों पैर कटे

सोननगर -गढ़वा रोड रेल खंड के हैदरनगर रेलवे स्टेशन के समीप पुराना थाना के सामने शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। कृष्णा राम के दोनों पैर कट गए और उसका शरीर ट्रेन में फंस गया।

हैदरनगर रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक के दोनों पैर कटे

पलामू : सोननगर -गढ़वा रोड रेल खंड के हैदरनगर रेलवे स्टेशन के समीप पुराना थाना के सामने शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। वाराणसी-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से हैदरनगर के भाई बिगहा निवासी रामरेखा राम के 28 वर्षीय पुत्र कृष्णा राम के दोनों पैर कट गए और उसका शरीर ट्रेन में फंस गया।

घटना की सूचना मिलते ही हैदरनगर थाना प्रभारी तंजीलुल मनान दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे

घटना की सूचना मिलते ही हैदरनगर थाना प्रभारी तंजीलुल मनान दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद घायल युवक के शरीर को ट्रेन से बाहर निकलवाया। इस दौरान इंटरसिटी एक्सप्रेस करीब एक घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रही, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सूचना मिलते ही परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे, जिनका रो-रोकर बुरा हाल था

सूचना मिलते ही परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे, जिनका रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने तत्काल घायल को अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद भेज दिया है। चिकित्सकों के अनुसार कृष्णा की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। दोनों पैर कटने से शरीर से अत्यधिक खून बह गया है। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद  सदर अस्पताल मेदिनीनगर रेफर कर दिया है। बताया जाता है कि कृष्णा राम पेशे से ट्रैक्टर ड्राइवर है।

Trending News

विस्थापितों का आंदोलन तेज, BSL का मुख्य द्वार जाम
विस्थापितों का आंदोलन तेज, BSL का मुख्य द्वार जाम
Oct 17, 2026, 10:51:00 AM
मेला घूमने आया था युवक, अपराधियों ने गोलियों से भूना, हो गई मौत
मेला घूमने आया था युवक, अपराधियों ने गोलियों से भूना, हो गई मौत
Oct 17, 2026, 10:40:00 AM
राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा ऐलान, कहा- रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ
राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा ऐलान, कहा- रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ
Oct 17, 2026, 9:57:00 AM
शांति भंग के आरोप में CJP नेता अभिजीत दीपके गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेशी
शांति भंग के आरोप में CJP नेता अभिजीत दीपके गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेशी
Oct 17, 2026, 9:36:00 AM
ट्रैक्टर की चपेट में आने से किशोर की दर्दनाक मौत, आलू लाने के दौरान हुआ हादसा
ट्रैक्टर की चपेट में आने से किशोर की दर्दनाक मौत, आलू लाने के दौरान हुआ हादसा
Oct 17, 2026, 9:20:00 AM
दुर्गा पूजा के साथ-साथ बनारस की तर्ज पर भव्य गंगा आरती का आयोजन, पूर्व सीएम ने किया उद्घाटन
दुर्गा पूजा के साथ-साथ बनारस की तर्ज पर भव्य गंगा आरती का आयोजन, पूर्व सीएम ने किया उद्घाटन
Oct 17, 2026, 8:58:00 AM
सांसद सुधाकर ने CM सम्राट को लिखा लेटर, IPS के 5 करोड़ के मानहानि नोटिस पर पूछे सवाल
सांसद सुधाकर ने CM सम्राट को लिखा लेटर, IPS के 5 करोड़ के मानहानि नोटिस पर पूछे सवाल
Oct 17, 2026, 8:48:00 AM
INDvsWI : आज करो या मरो का मुकाबला, जो जीता सीरीज उसके नाम
INDvsWI : आज करो या मरो का मुकाबला, जो जीता सीरीज उसके नाम
Oct 17, 2026, 8:26:00 AM
कांग्रेस के शहरी और ग्रामीण कमिटियों के गठन की घोषणा, प्रदेश महासचिव ने जताया आभार
कांग्रेस के शहरी और ग्रामीण कमिटियों के गठन की घोषणा, प्रदेश महासचिव ने जताया आभार
Oct 17, 2026, 8:15:00 AM
हैदरनगर रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक के दोनों पैर कटे
हैदरनगर रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक के दोनों पैर कटे
Oct 16, 2026, 10:10:00 PM