सांसद सुधाकर ने CM सम्राट को लिखा लेटर, IPS के 5 करोड़ के मानहानि नोटिस पर पूछे सवाल

बिहार सरकार के एक अधिकारी कुंदन कृष्णन के द्वारा मानहानि का नोटिस भेजे जाने के संबंध में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सांसद व पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह ने पत्र लिखा है।

सांसद सुधाकर ने CM सम्राट को लिखा लेटर, IPS के 5 करोड़ के मानहानि नोटिस पर पूछे सवाल

पटना : बिहार सरकार के एक अधिकारी कुंदन कृष्णन के द्वारा मानहानि का नोटिस भेजे जाने के संबंध में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के  सांसद व पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह ने पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि आपको पता चला ही होगा कि सरकार के एक मुलाजिम कुंदन कृष्णन ने मुझे पांच करोड़ रुपए की मानहानि का हास्यास्पद नोटिस भेजा है। हालांकि, उनसे पूछिएगा कि पांच करोड़ रुपए की राशि किस आधार पर तय की गई है। कहीं बिग बॉस या राइज एंड फॉल जैसे किसी रियलिटी शो में तो नहीं जाने वाले थे, जिसमें जाने का अवसर मेरी प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद नहीं मिल पाया।

बिहार सरकार इस नोटिस से कितनी सहमत है - सांसद सुधाकर सिंह

राजद सांसद सुधाकर सिंह ने कहा कि चूंकि मेरे द्वारा उठाए गए सवाल और लगाए गए आरोप बिहार सरकार के एक अधिकारी व सरकारी पद पर आसीन व्यक्ति की भूमिका से संबंधित थे, इसलिए मैं यह भी जानना चाहूंगा कि बिहार सरकार इस नोटिस से कितनी सहमत है। केंद्र सरकार के All India Services Conduct Rules, 1968 और बिहार सरकार के Bihar Government Servant’s Conduct Rules, 1976 के अनुसार, किसी भी सरकारी अधिकारी को सरकारी काम से संबंधित मामले में किसी के ऊपर मानहानि का दावा करने के पहले निर्धारित प्रावधानों के अधीन सरकार की पूर्व स्वीकृति आवश्यक है। कृपया स्पष्ट करें कि क्या राज्य के गृह मंत्री के तौर पर आपके द्वारा या आपकी सरकार द्वारा इसकी अनुमति दी गई है? और अगर इस मामले में सरकारी अनुमति नहीं ली गई है, तो कृपया इन महाशय को सरकारी नियमावली की ट्रेनिंग दिलवाने का कष्ट करें।

सांसद सुधाकर ने कहा- मुझे इस नोटिस को देखकर ज्यादा हैरानी नहीं हुई

उन्होंने कहा कि हालांकि, मुझे इस नोटिस को देखकर ज्यादा हैरानी नहीं हुई। पिछले 20 सालों में बिहार सरकार के अधिकांश आईएएस और आईपीएस अधिकारी भूल गए हैं कि वे जनता के नौकर हैं और चुने हुए विधायक व सांसद जनता के प्रतिनिधि। जब नौकर को भ्रम हो जाता है कि वहीं हुक्मरान है, तो वह जनता से दुर्व्यवहार करता है और जनप्रतिनिधि से सवाल, जो आजकल बिहार में हो रहा है। वर्तमान में सरकार के अधिकारियों की कार्यशैली, अहंकार और उनके जरूरत से ज्यादा विशेषाधिकारों को देखकर यही लगता है कि वह दिन दूर नहीं, जब कोई अधिकारी किसी मंत्री द्वारा की गई आलोचना से नाराज होकर उलटे मंत्री जी को माफीनामा लिखने के लिए नोटिस थमा देगा। अधिकारियों द्वारा पक्ष और विपक्ष के विधायकों की अनदेखी तो सामान्य हो ही गई है।

इसकी सूचना नीतीश कुमार व अमित शाह से स्वयं मिलकर लिखित में दी थी - सुधाकर सिंह

सांसद ने कहा कि मुझे अच्छी तरह से याद है कि जब आप स्वयं नगर विकास मंत्री थे, तो उस समय के तत्कालीन पटना नगर आयुक्त कुलदीप नारायण के द्वारा आपसे अभद्रतापूर्वक व्यवहार के चलते तत्कालीन सरकार को कुलदीप नारायण का निलंबन करना पड़ा था। ऐसा नहीं है कि कुंदन कृष्णन पहली बार ऐसा कर रहे हैं। डेढ़ साल पहले भी दीपक कुमार के भ्रष्टाचार के संबंध में जब मैं प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा था, तो स्वयं कुंदन कृष्णन द्वारा अपने मातहत डीएसपी के ज़रिए मुझे और मेरे भाई को परिणाम भुगत लेने की धमकी दी गई थी। इस बात की सूचना मैंने तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से स्वयं मिलकर लिखित में दी थी।

'कुंदन कृष्णन कितने अव्वल दर्जे के उद्दंड हैं, इस बात से समझा जा सकता है'

सांसद सुधाकर ने कहा कि कुंदन कृष्णन कितने अव्वल दर्जे के उद्दंड हैं, इस बात से समझा जा सकता है कि बिहार में बढ़ते अपराध के बारे में इन्होंने कहा था कि जब बिहार में खेती का समय नहीं होता है, तो किसान अपराध में शामिल रहते हैं। उस समय आप बिहार के गृह मंत्री थे। इस शर्मनाक बयान के बाद आप सहित पूरी सरकार की बदनामी हुई थी। किसानों के द्वारा हंगामा और आलोचना बढ़ते देख कुंदन कृष्णन के द्वारा सार्वजनिक माफ़ी माँगी गई थी। ये तमाम उदाहरण पर्याप्त हैं यह बताने के लिए कि कुंदन कृष्णन किस मानसिकता से ग्रसित हैं। किसी राज्य की लोकतांत्रिक और प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह ज़रूरी है कि पक्ष और विपक्ष के जनप्रतिनिधि लगातार कार्यपालिका द्वारा किए गए कार्यों और लिए गए निर्णयों की समीक्षा करते रहें। अगर ऐसा नहीं किया जाएगा, तो जनता के ये नौकर सरकारी धन-संपदा लूटने लगेंगे और पूरी तरह बेलगाम हो जाएँगे। 

भरत तिवारी वाले मामले में आप और बिहार सरकार द्वारा यह स्वीकार किया गया है कि पुलिस से भूल हुई है - RJD MP

राजद सांसद ने कहा कि भरत तिवारी वाले मामले में आप और बिहार सरकार द्वारा यह स्वीकार किया गया है कि पुलिस से भूल हुई है। इसी आधार पर संबंधित पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया, मृतक की माता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज हुई और सरकार ने न्यायिक जांच का आदेश दिया। जिस समय भारत भूषण तिवारी की हत्या हुई, उस समय कुंदन कृष्णन बिहार एसटीएफ के डीजी के पद पर कार्यरत थे। हत्या के दिन की कमान, निर्णय प्रक्रिया, संबंधित अधिकारियों के बीच हुए संवाद और पुलिस मुख्यालय की भूमिका जांच के घेरे में हैं। इस आधार पर कुंदन कृष्णन की भूमिका पर सवाल उठना स्वाभाविक है।

सुधाकर सिंह ने कहा- सांसद के तौर पर यह मेरी जवाबदेही है कि मैं किसी दुर्घटना के बाद सार्वजनिक तौर पर अधिकारियों की कार्यशैली व भूमिका पर सवाल उठाऊं

सुधाकर सिंह ने कहा कि एक सांसद के तौर पर यह मेरी जवाबदेही है कि मैं किसी दुर्घटना के बाद सार्वजनिक तौर पर अधिकारियों की कार्यशैली और भूमिका पर सवाल उठाऊं। मुझे मानहानि का नोटिस भेजकर वे स्वयं को जांच के घेरे से बाहर दिखाना चाहते हैं, जो प्रशासनिक सीमाओं के उल्लंघन को भी दर्शाता है। चूंकि आप भी एक जनप्रतिनिधि हैं, इसलिए उम्मीद करता हूं कि आप इस बात को समझेंगे कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में कार्यपालिका का विधायिका के द्वारा निर्देशित होना कितना ज़रूरी है। संविधान सर्वोपरि है। अगर कार्यपालिका अपनी सीमाओं को लांघते हुए मुख्यमंत्री से सवाल कर दे या नोटिस भेज दे, तो राज्य में संवैधानिक संकट उत्पन्न हो जाएगा।

सांसद ने कहा- इस लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ करना हम सबकी जवाबदेही है

उन्होंने कहा कि  अंत में आपसे एक आग्रह करूंगा कि राज्य के सभी जिलों के डीएम और एसपी को निर्देशित करें कि वे अपने कार्यालयों में राजा की तरह जनता से 20 फुट की दूरी पर बैठकर दरबार लगाना बंद करें। वे जनता के नौकर हैं, आम लोगों के साथ संवेदनशील और मानवीय व्यवहार करें। ऐसा करेंगे तो वे कुंदन कृष्णन जैसा अधिकारी बनने से बच जाएंगे। इस लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ करना हम सबकी जवाबदेही है, इसलिए मैं समय-समय पर उद्दंड अधिकारियों को आईना दिखाता रहूंगा।

Trending News

शांति भंग के आरोप में CJP नेता अभिजीत दीपके गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेशी
शांति भंग के आरोप में CJP नेता अभिजीत दीपके गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेशी
Oct 17, 2026, 9:36:00 AM
ट्रैक्टर की चपेट में आने से किशोर की दर्दनाक मौत, आलू लाने के दौरान हुआ हादसा
ट्रैक्टर की चपेट में आने से किशोर की दर्दनाक मौत, आलू लाने के दौरान हुआ हादसा
Oct 17, 2026, 9:20:00 AM
दुर्गा पूजा के साथ-साथ बनारस की तर्ज पर भव्य गंगा आरती का आयोजन, पूर्व सीएम ने किया उद्घाटन
दुर्गा पूजा के साथ-साथ बनारस की तर्ज पर भव्य गंगा आरती का आयोजन, पूर्व सीएम ने किया उद्घाटन
Oct 17, 2026, 8:58:00 AM
सांसद सुधाकर ने CM सम्राट को लिखा लेटर, IPS के 5 करोड़ के मानहानि नोटिस पर पूछे सवाल
सांसद सुधाकर ने CM सम्राट को लिखा लेटर, IPS के 5 करोड़ के मानहानि नोटिस पर पूछे सवाल
Oct 17, 2026, 8:48:00 AM
INDvsWI : आज करो या मरो का मुकाबला, जो जीता सीरीज उसके नाम
INDvsWI : आज करो या मरो का मुकाबला, जो जीता सीरीज उसके नाम
Oct 17, 2026, 8:26:00 AM
धनबाद केयर एंड सर्व फाउंडेशन ने मनाया 5वां स्थापना दिवस, मरीजों के परिजनों को कराया विशेष भोजन
धनबाद केयर एंड सर्व फाउंडेशन ने मनाया 5वां स्थापना दिवस, मरीजों के परिजनों को कराया विशेष भोजन
Oct 16, 2026, 8:45:00 PM
उपायुक्त ने कहा- विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने में जनप्रतिनिधि करें सहयोग, 6 माह में दिखेंगे परिणाम
उपायुक्त ने कहा- विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने में जनप्रतिनिधि करें सहयोग, 6 माह में दिखेंगे परिणाम
Oct 16, 2026, 8:20:00 PM
भोरे थाने पर उपद्रव मचाना पड़ा भारी, 18 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज
भोरे थाने पर उपद्रव मचाना पड़ा भारी, 18 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज
Oct 16, 2026, 7:48:00 PM
डीसी ने की राजस्व विभाग की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के दिए निर्देश
डीसी ने की राजस्व विभाग की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के दिए निर्देश
Oct 16, 2026, 7:37:00 PM
सार्वजनिक दुर्गा पूजा मंडप का भव्य उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने काटा फीता
सार्वजनिक दुर्गा पूजा मंडप का भव्य उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने काटा फीता
Oct 16, 2026, 7:30:00 PM