धनबाद केयर एंड सर्व फाउंडेशन ने मनाया 5वां स्थापना दिवस, मरीजों के परिजनों को कराया विशेष भोजन
धनबाद केयर एंड सर्व फाउंडेशन ने शुक्रवार को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMCH) धनबाद में मरीजों के परिजनों को विशेष भोजन कराकर अपना पांचवां स्थापना दिवस मनाया।

धनबाद : धनबाद केयर एंड सर्व फाउंडेशन ने शुक्रवार को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMCH) धनबाद में मरीजों के परिजनों को विशेष भोजन कराकर अपना पांचवां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने सेवा, सहयोग और मानवता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। संस्था के मीडिया प्रभारी नीलकमल खवास ने बताया कि 16 अक्टूबर 2021 से अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों को प्रतिदिन एक समय का भोजन लगातार उपलब्ध कराया जा रहा है।
संस्था का उद्देश्य अस्पताल में इलाज करा रहे मरीजों के परिजनों को भोजन उपलब्ध कराकर कठिन समय में उन्हें राहत देना है
संस्था का उद्देश्य अस्पताल में इलाज करा रहे मरीजों के परिजनों को भोजन उपलब्ध कराकर कठिन समय में उन्हें राहत देना है। संस्था की यह पहल समाजसेवा और मानवीय संवेदना का प्रेरणादायक उदाहरण है। संस्था ने बताया की स्थापना दिवस के अवसर पर समाजसेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए रॉबिन चटर्जी और दिलीप चौधरी को सम्मानित किया गया। उपस्थित सदस्यों ने उनके योगदान की सराहना करते हुए समाजहित में निरंतर कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया।
संस्था के सदस्यों ने भविष्य में भी इसी भावना के साथ समाजसेवा के कार्यों को जारी रखने का संकल्प लिया
कार्यक्रम में फाउंडेशन के अध्यक्ष अभय कुमार चौधरी, सचिव राकेश सिंह, गोपाल सिंह, प्रभात रंजन, राजीव शर्मा, प्रभाष चंद्र, राजेश सिंह, अजय चौधरी, संजय कुमार, रिपु दमन, सतीश सिंह एवं नीलकमल खवास सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। फाउंडेशन के पांचवें स्थापना दिवस पर जरूरतमंदों की सेवा के इस निरंतर प्रयास की सराहना की गई। संस्था के सदस्यों ने भविष्य में भी इसी भावना के साथ समाजसेवा के कार्यों को जारी रखने का संकल्प लिया।
धनबाद से युधिष्ठिर महतो की रिपोर्ट













