भारत से और ब्रह्मोस मिसाइलें खरीदने की तैयारी में फिलीपींस

फिलीपींस भारत से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों की अतिरिक्त खरीद पर विचार कर रहा है। साथ ही उसने मिसाइल प्रणाली में कुछ बदलाव सुझाए हैं, ताकि इसे देश की भौगोलिक परिस्थितियों और सैन्य जरूरतों के मुताबिक और बेहतर बनाया जा सके।

भारत से और ब्रह्मोस मिसाइलें खरीदने की तैयारी में फिलीपींस

नई दिल्ली : फिलीपींस भारत से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों की अतिरिक्त खरीद पर विचार कर रहा है। साथ ही उसने मिसाइल प्रणाली में कुछ बदलाव सुझाए हैं, ताकि इसे देश की भौगोलिक परिस्थितियों और सैन्य जरूरतों के मुताबिक और बेहतर बनाया जा सके। फिलीपींस के रक्षा मंत्री गिल्बर्टो टेओडोरो ने चार नवंबर को आयोजित थर्ड दिल्ली डिफेंस डायलॉग में यह बात कही। 'यूरेशियन टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कहा कि हम अपने पास मौजूद ब्रह्मोस यूनिट्स की संख्या बढ़ाना चाहते हैं। हमने भारतीय अधिकारियों को अपनी एक इच्छा सूची भी दी है, ताकि ब्रह्मोस को फिलीपींस के वातावरण और जरूरतों के अनुरूप और बेहतर बनाया जा सके। 

फिलीपींस करीब 5 अतिरिक्त ब्रह्मोस सिस्टम या कुल मिलाकर लगभग 60 मिसाइलें खरीद सकता है

रिपोर्ट के अनुसार, फिलीपींस करीब पांच अतिरिक्त ब्रह्मोस सिस्टम या कुल मिलाकर लगभग 60 मिसाइलें खरीद सकता है। इस संभावित सौदे की कीमत 700 से 800 मिलियन डॉलर के बीच हो सकती है। इससे पहले, 2022 में मनीला ने अपनी नौसेना के लिए तट-आधारित एंटी-शिप ब्रह्मोस मिसाइल की तीन बैटरियों की खरीद के लिए भारत के साथ 375 मिलियन डॉलर का समझौता किया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस खरीद का मुख्य उद्देश्य चीन को रोकने की क्षमता बढ़ाना था, क्योंकि चीन लगभग पूरे दक्षिण चीन सागर पर अपना दावा करता है। 'यूरेशियन टाइम्स' के अनुसार, फिलीपींस अब ब्रह्मोस को सिर्फ एक अलग सैन्य हथियार के रूप में नहीं देख रहा है, बल्कि इसे अपने व्यापक तटीय रक्षा और लंबी दूरी की हमले की रणनीति का अहम हिस्सा बना रहा है।

इस साल अमेरिकी और फिलीपीनी मरीन बलों ने संयुक्त समुद्री हमले का अभ्यास किया था - रिपोर्ट

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इस साल अमेरिकी और फिलीपीनी मरीन बलों ने संयुक्त समुद्री हमले का अभ्यास किया था। इस दौरान ब्रह्मोस एंटी-शिप मिसाइलों के इस्तेमाल का अभ्यास किया गया और ड्रोन तथा जमीन से दागी जाने वाली मिसाइलों की मदद से समुद्री लक्ष्यों को निशाना बनाने की रणनीति पर काम किया गया। फिलीपींस सरकार ने पश्चिमी लुजोन के तट पर स्थित फिलीपीन नेवल स्टेशन लियोविजिल्डो गांतिओकी, जाम्बालेस में ब्रह्मोस के लिए एक विशेष सैन्य ठिकाना भी तैयार किया है।

सैन्य ताकत के मामले में फिलीपींस चीन से कमजोर माना जाता है - रिपोर्ट

रिपोर्ट के मुताबिक, हालांकि सैन्य ताकत के मामले में फिलीपींस चीन से कमजोर माना जाता है, लेकिन ब्रह्मोस मिसाइल उसे ऐसी क्षमता देती है जो दुश्मन की पहुंच को सीमित करने और उसके संचालन को मुश्किल बनाने में मदद कर सकती है। ब्रह्मोस एक तेज गति वाली, सटीक और लंबी दूरी तक मार करने वाली सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है, जिसे जमीन, समुद्र और हवा से लॉन्च किया जा सकता है। इसका लिक्विड-फ्यूल रैमजेट इंजन इसे लगभग मैक तीन की रफ्तार देता है, जो ध्वनि की गति से तीन गुना से भी ज्यादा है।

'मिसाइलें पश्चिमी फिलीपीन सागर में देश की संप्रभुता और अधिकारों को चुनौती देने की किसी भी कोशिश के खिलाफ मजबूत निवारक साबित होंगी'

रिपोर्ट के अनुसार, इसकी जमीन के नजदीक उड़ान भरने की क्षमता, कम रडार पहचान और बेहद अधिक गतिज ऊर्जा के कारण इसे रोकना काफी मुश्किल माना जाता है। फिलीपींस के पूर्व रक्षा मंत्री डेल्फिन लोरेनजाना ने पहले कहा था कि ये मिसाइलें पश्चिमी फिलीपीन सागर में देश की संप्रभुता और अधिकारों को चुनौती देने की किसी भी कोशिश के खिलाफ मजबूत निवारक साबित होंगी। वहीं, रक्षा मंत्री थियोडोरो भी कई मौकों पर ब्रह्मोस को समुद्री सुरक्षा के लिए 'गेम-चेंजर' बता चुके हैं।

सोर्स-आईएएनएस

Trending News

अपराधियों का तांडव! पुल पर बैठे युवक को मार दी गोली, मामा घर रहता था युवक
अपराधियों का तांडव! पुल पर बैठे युवक को मार दी गोली, मामा घर रहता था युवक
Nov 10, 2026, 9:16:00 PM
छठ से पहले शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों के लंबित वेतन का भुगतान सुनिश्चित करें : शिक्षा मंत्री
छठ से पहले शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों के लंबित वेतन का भुगतान सुनिश्चित करें : शिक्षा मंत्री
Nov 10, 2026, 9:08:00 PM
सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, छात्राओं के लिए नई योजना, सम्राट कैबिनेट में 32 एजेंडों पर लगी मुहर
सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, छात्राओं के लिए नई योजना, सम्राट कैबिनेट में 32 एजेंडों पर लगी मुहर
Nov 10, 2026, 7:07:00 PM
बिहार में 34 IAS अधिकारियों को प्रमोशन, विशेष सचिव रैंक में मिली प्रोन्नति, देखें पूरी लिस्ट
बिहार में 34 IAS अधिकारियों को प्रमोशन, विशेष सचिव रैंक में मिली प्रोन्नति, देखें पूरी लिस्ट
Nov 10, 2026, 6:55:00 PM
उम्र 20 साल, रौब निगरानी अफसर का! EOU अधिकारी बनकर इंजीनियर से मांगी दो लाख की रंगदारी, अब खुद गिरफ्तार
उम्र 20 साल, रौब निगरानी अफसर का! EOU अधिकारी बनकर इंजीनियर से मांगी दो लाख की रंगदारी, अब खुद गिरफ्तार
Nov 10, 2026, 6:39:00 PM
UGC, SC-ST काला कानून लाकर भ्रम में ना रहें PM, अजीत भारती बोले-सवर्ण नेताओं को लालू-तेजस्वी से सीखना चाहिए
UGC, SC-ST काला कानून लाकर भ्रम में ना रहें PM, अजीत भारती बोले-सवर्ण नेताओं को लालू-तेजस्वी से सीखना चाहिए
Nov 10, 2026, 6:11:00 PM
 मंत्री लेसी सिंह पहुंचीं सहरसा, सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मंत्री लेसी सिंह पहुंचीं सहरसा, सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
Nov 10, 2026, 5:43:00 PM
मोबाइल गुम होने के बाद साइबर ठगी का शिकार, दर्जनों खातों में हुआ यूपीआई ट्रांजैक्शन
मोबाइल गुम होने के बाद साइबर ठगी का शिकार, दर्जनों खातों में हुआ यूपीआई ट्रांजैक्शन
Nov 10, 2026, 5:23:00 PM
जन्मदिन को बनाया सेवा का अवसर, रक्तदान शिविर का डीएम वर्षा सिंह ने किया उद्घाटन
जन्मदिन को बनाया सेवा का अवसर, रक्तदान शिविर का डीएम वर्षा सिंह ने किया उद्घाटन
Nov 10, 2026, 5:12:00 PM
बिहार के 1 करोड़ से अधिक पेंशनधारियों के खाते में पैसे ट्रांसफर, सहरसा के 2.25 लाख लाभुक हुए लाभान्वित
बिहार के 1 करोड़ से अधिक पेंशनधारियों के खाते में पैसे ट्रांसफर, सहरसा के 2.25 लाख लाभुक हुए लाभान्वित
Nov 10, 2026, 4:32:00 PM