मंत्री लेसी सिंह पहुंचीं सहरसा, सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक

बिहार सरकार की भवन निर्माण मंत्री सह सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम की बिहार प्रभारी लेसी सिंह मंगलवार को सहरसा पहुंचीं। उनके सहरसा आगमन पर सर्किट हाउस में जनता दल यूनाइटेड के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया।

 मंत्री लेसी सिंह पहुंचीं सहरसा, सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक

सहरसा। बिहार सरकार की भवन निर्माण मंत्री सह सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम की बिहार प्रभारी लेसी सिंह मंगलवार को सहरसा पहुंचीं। उनके सहरसा आगमन पर सर्किट हाउस में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बुके भेंटकर फूल-मालाओं के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

मंत्री लेसी सिंह ने सर्किट हाउस में पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 24 नवंबर को सहरसा में आयोजित होने वाले सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करना था। इस दौरान कार्यक्रम के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, संगठन की भूमिका, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने जैसे विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। मंत्री लेसी सिंह ने पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से तैयारियों की जानकारी ली और कार्यक्रम को लेकर आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया।

उन्होंने बैठक में मौजूद पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम की तैयारियों से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। आगामी 24 नवंबर को होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर पार्टी संगठन की तैयारियों को अंतिम रूप देने की दिशा में चर्चा की गई।

इस समीक्षा बैठक में जदयू के विधायक, पूर्व विधायक सहित पार्टी के दर्जनों वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंत्री के सहरसा आगमन और समीक्षा बैठक को आगामी कार्यक्रम की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

अपराधियों का तांडव! पुल पर बैठे युवक को मार दी गोली, मामा घर रहता था युवक
अपराधियों का तांडव! पुल पर बैठे युवक को मार दी गोली, मामा घर रहता था युवक
Nov 10, 2026, 9:16:00 PM
छठ से पहले शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों के लंबित वेतन का भुगतान सुनिश्चित करें : शिक्षा मंत्री
छठ से पहले शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों के लंबित वेतन का भुगतान सुनिश्चित करें : शिक्षा मंत्री
Nov 10, 2026, 9:08:00 PM
सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, छात्राओं के लिए नई योजना, सम्राट कैबिनेट में 32 एजेंडों पर लगी मुहर
सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, छात्राओं के लिए नई योजना, सम्राट कैबिनेट में 32 एजेंडों पर लगी मुहर
Nov 10, 2026, 7:07:00 PM
बिहार में 34 IAS अधिकारियों को प्रमोशन, विशेष सचिव रैंक में मिली प्रोन्नति, देखें पूरी लिस्ट
बिहार में 34 IAS अधिकारियों को प्रमोशन, विशेष सचिव रैंक में मिली प्रोन्नति, देखें पूरी लिस्ट
Nov 10, 2026, 6:55:00 PM
उम्र 20 साल, रौब निगरानी अफसर का! EOU अधिकारी बनकर इंजीनियर से मांगी दो लाख की रंगदारी, अब खुद गिरफ्तार
उम्र 20 साल, रौब निगरानी अफसर का! EOU अधिकारी बनकर इंजीनियर से मांगी दो लाख की रंगदारी, अब खुद गिरफ्तार
Nov 10, 2026, 6:39:00 PM
UGC, SC-ST काला कानून लाकर भ्रम में ना रहें PM, अजीत भारती बोले-सवर्ण नेताओं को लालू-तेजस्वी से सीखना चाहिए
UGC, SC-ST काला कानून लाकर भ्रम में ना रहें PM, अजीत भारती बोले-सवर्ण नेताओं को लालू-तेजस्वी से सीखना चाहिए
Nov 10, 2026, 6:11:00 PM
 मंत्री लेसी सिंह पहुंचीं सहरसा, सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मंत्री लेसी सिंह पहुंचीं सहरसा, सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
Nov 10, 2026, 5:43:00 PM
मोबाइल गुम होने के बाद साइबर ठगी का शिकार, दर्जनों खातों में हुआ यूपीआई ट्रांजैक्शन
मोबाइल गुम होने के बाद साइबर ठगी का शिकार, दर्जनों खातों में हुआ यूपीआई ट्रांजैक्शन
Nov 10, 2026, 5:23:00 PM
जन्मदिन को बनाया सेवा का अवसर, रक्तदान शिविर का डीएम वर्षा सिंह ने किया उद्घाटन
जन्मदिन को बनाया सेवा का अवसर, रक्तदान शिविर का डीएम वर्षा सिंह ने किया उद्घाटन
Nov 10, 2026, 5:12:00 PM
बिहार के 1 करोड़ से अधिक पेंशनधारियों के खाते में पैसे ट्रांसफर, सहरसा के 2.25 लाख लाभुक हुए लाभान्वित
बिहार के 1 करोड़ से अधिक पेंशनधारियों के खाते में पैसे ट्रांसफर, सहरसा के 2.25 लाख लाभुक हुए लाभान्वित
Nov 10, 2026, 4:32:00 PM