बिहार के 1 करोड़ से अधिक पेंशनधारियों के खाते में पैसे ट्रांसफर, सहरसा के 2.25 लाख लाभुक हुए लाभान्वित

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यभर के 1,09,62,859 पेंशनधारियों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के जरिए अक्टूवर माह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन (₹1100 प्रति माह) की राशि ट्रांसफर की गई।

बिहार के 1 करोड़ से अधिक पेंशनधारियों के खाते में पैसे ट्रांसफर, सहरसा के 2.25 लाख लाभुक हुए लाभान्वित

सहरसा: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यभर के 1,09,62,859 पेंशनधारियों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के जरिए अक्टूवर माह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन (₹1100 प्रति माह) की राशि ट्रांसफर की गई। इस  कार्यक्रम में सहरसा जिला भी ऑनलाइन के माध्यम से जुड़ा। जिला स्तर पर जिला पदाधिकारी दीपेश कुमार,विशेष कार्य पदाधिकारी,जिला कल्याण पदाधिकारी, सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, सहित लगभग 100 से अधिक स्थानीय पेंशनधारी इस वर्चुअल कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने वृद्धजनों, विधवा महिलाओं और दिव्यांगजनों के कल्याण के प्रति राज्य सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने सभी पेंशनधारियों को आश्वस्त किया कि अब से हर महीने की 10 तारीख को पिछले माह की पेंशन राशि अनिवार्य रूप से लाभुकों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से अंतरण कर दी जाएगी।

जिला पदाधिकारी दीपेश कुमार ने जानकारी दी कि सहरसा जिले में कुल 2,25,184 लाभुकों को अक्टूबर 2026 माह की पेंशन राशि जारी कर दी गई है, जिनका जीवन प्रमाणीकरण 30 अक्टूबर 2026 तक सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है। 

जिले में विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन  योजनाओं के तहत लाभान्वितों का विवरण इस प्रकार है:

  मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना: 1,22,648 लाभार्थी

 इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना: 59,449 लाभार्थी

  बिहार निःशक्तता पेंशन योजना: 16,019 लाभार्थी

  लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना: 15,240 लाभार्थी

 इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना: 10,279 लाभार्थी

  इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना: 1,549 लाभार्थी शामिल है।

जिला पदाधिकारी सहरसा ने बताया कि सहरसा जिले में 10 नवमबर 2026 तक कुल- 19,521 पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण लंबित है । जिला पदाधिकारी द्वारा वैसे सभी  पेंशनधारियों जिन्होंने अपना जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराया है से अपील की गई है कि वे अपनी पेंशन का निर्बाध लाभ प्राप्त करने के लिए यथाशीघ्र अपना नजदीकी सीए.स.सी सेंटर (वसुधा केंद्र) पर जा कर अपना जीवन प्रमाणीकरण सुनिश्चित कराएं। कार्यक्रम के अंत में जिला पदाधिकारी ने जिले के सभी पेंशनधारियों को पेंशन की राशि प्राप्त होने पर शुभकामनाएं दीं।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

अपराधियों का तांडव! पुल पर बैठे युवक को मार दी गोली, मामा घर रहता था युवक
अपराधियों का तांडव! पुल पर बैठे युवक को मार दी गोली, मामा घर रहता था युवक
Nov 10, 2026, 9:16:00 PM
छठ से पहले शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों के लंबित वेतन का भुगतान सुनिश्चित करें : शिक्षा मंत्री
छठ से पहले शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों के लंबित वेतन का भुगतान सुनिश्चित करें : शिक्षा मंत्री
Nov 10, 2026, 9:08:00 PM
सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, छात्राओं के लिए नई योजना, सम्राट कैबिनेट में 32 एजेंडों पर लगी मुहर
सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, छात्राओं के लिए नई योजना, सम्राट कैबिनेट में 32 एजेंडों पर लगी मुहर
Nov 10, 2026, 7:07:00 PM
बिहार में 34 IAS अधिकारियों को प्रमोशन, विशेष सचिव रैंक में मिली प्रोन्नति, देखें पूरी लिस्ट
बिहार में 34 IAS अधिकारियों को प्रमोशन, विशेष सचिव रैंक में मिली प्रोन्नति, देखें पूरी लिस्ट
Nov 10, 2026, 6:55:00 PM
उम्र 20 साल, रौब निगरानी अफसर का! EOU अधिकारी बनकर इंजीनियर से मांगी दो लाख की रंगदारी, अब खुद गिरफ्तार
उम्र 20 साल, रौब निगरानी अफसर का! EOU अधिकारी बनकर इंजीनियर से मांगी दो लाख की रंगदारी, अब खुद गिरफ्तार
Nov 10, 2026, 6:39:00 PM
UGC, SC-ST काला कानून लाकर भ्रम में ना रहें PM, अजीत भारती बोले-सवर्ण नेताओं को लालू-तेजस्वी से सीखना चाहिए
UGC, SC-ST काला कानून लाकर भ्रम में ना रहें PM, अजीत भारती बोले-सवर्ण नेताओं को लालू-तेजस्वी से सीखना चाहिए
Nov 10, 2026, 6:11:00 PM
 मंत्री लेसी सिंह पहुंचीं सहरसा, सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मंत्री लेसी सिंह पहुंचीं सहरसा, सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
Nov 10, 2026, 5:43:00 PM
मोबाइल गुम होने के बाद साइबर ठगी का शिकार, दर्जनों खातों में हुआ यूपीआई ट्रांजैक्शन
मोबाइल गुम होने के बाद साइबर ठगी का शिकार, दर्जनों खातों में हुआ यूपीआई ट्रांजैक्शन
Nov 10, 2026, 5:23:00 PM
जन्मदिन को बनाया सेवा का अवसर, रक्तदान शिविर का डीएम वर्षा सिंह ने किया उद्घाटन
जन्मदिन को बनाया सेवा का अवसर, रक्तदान शिविर का डीएम वर्षा सिंह ने किया उद्घाटन
Nov 10, 2026, 5:12:00 PM
बिहार के 1 करोड़ से अधिक पेंशनधारियों के खाते में पैसे ट्रांसफर, सहरसा के 2.25 लाख लाभुक हुए लाभान्वित
बिहार के 1 करोड़ से अधिक पेंशनधारियों के खाते में पैसे ट्रांसफर, सहरसा के 2.25 लाख लाभुक हुए लाभान्वित
Nov 10, 2026, 4:32:00 PM