बिहार में 34 IAS अधिकारियों को प्रमोशन, विशेष सचिव रैंक में मिली प्रोन्नति, देखें पूरी लिस्ट
बिहार प्रशासनिक महकमे से बड़ी खबर है। बिहार सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 2014 बैच के 34 अधिकारियों को बड़ी सौगात दी है। राज्य के इन 34 आईएएस अधिकारियों को विशेष सचिव बनाया गया है।

पटना। बिहार प्रशासनिक महकमे से बड़ी खबर है। बिहार सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 2014 बैच के 34 अधिकारियों को बड़ी सौगात दी है। राज्य के इन 34 आईएएस अधिकारियों को विशेष सचिव बनाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रोन्नति को लेकर अधिसूचना की जारी कर दी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इन अधिकारियों को चयन ग्रेड के तहत विशेष सचिव स्तर पर प्रोन्नति देने की अधिसूचना जारी की है। यह प्रोन्नति 1 जनवरी 2027 अथवा उसके बाद संबंधित अधिकारी के पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी।
सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, सभी 34 अधिकारियों को विशेष सचिव स्तर के वेतनमान, पे-लेवल 13 में प्रोन्नति दी गई है। इस स्तर पर वेतनमान ₹1,23,100 से ₹2,15,900 निर्धारित है। प्रोन्नति पाने वाले अधिकारियों में विभिन्न जिलों के डीएम, नगर निगम के अधिकारी, विभागीय अपर सचिव, निदेशक और अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक पदाधिकारी शामिल हैं।
इन 34 IAS अधिकारियों को मिला प्रमोशन, देखें पूरी सूची
क्र. अधिकारी का नाम वर्तमान पदस्थापन / प्रभार
1उदिता सिंह डीएम, नालंदा
2रोशन कुशवाहा डीएम, समस्तीपुर
3शशांक शुभंकर डीएम, गया
4 आदित्य प्रकाश अपर सचिव, पंचायती राज विभाग
5अमित कुमार पाण्डेय अपर सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग; अतिरिक्त प्रभार कृषि विभाग
6 यशपाल मीणा मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी-सह-नगर आयुक्त, पटना नगर निगम
7 सौरभ जोरवाल प्रबंध निदेशक, साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड
8 श्याम बिहारी मीणा अपर सचिव, बिहार राज्य योजना पर्षद
9 संजय कुमार अपर सचिव, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग
10 संगीता सिंह अपर सचिव, लघु जल संसाधन विभाग
11 मुकेश कुमार निदेशक, भविष्य निधि निदेशालय
12 गौतम पासवान मिशन निदेशक, बिहार महादलित विकास मिशन; अतिरिक्त प्रभार महादलित आयोग एवं अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण विभाग
13 रंजीत कुमार अपर सचिव, युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग
14 कल्पना कुमारी अपर सचिव, कृषि विभाग
15 प्रदीप कुमार अपर सचिव, परिवहन विभाग
16 मृत्युंजय कुमार मुख्य महाप्रबंधक, बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम
17 डॉ. नन्द लाल आर्य बंदोबस्त पदाधिकारी, बक्सर
18 सुजीत कुमार बंदोबस्त पदाधिकारी, सिवान
19 रजनीश कुमार सिंह महानिरीक्षक, कारा एवं सुधार सेवाएं
20 राकेश रंजन महाप्रबंधक, बिहार राज्य इलेक्ट्रॉनिक विकास निगम लिमिटेड (बेल्ट्रॉन)
21 संजय कुमार अपर सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग
22 शम्भु शरण अपर सचिव, स्वास्थ्य विभाग
23 राजेश कुमार सिंह अपर सचिव, भवन निर्माण विभाग
24 राजेश कुमार अपर सचिव, संसदीय कार्य विभाग
25 सुनील कुमार निदेशक, अंकेक्षण, वित्त विभाग
26 माधव कुमार सिंह अपर सचिव-सह-अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी
27 अहमद महमूद अपर सचिव, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग
28 विनायक मिश्र निदेशक, मध्याह्न भोजन, शिक्षा विभाग
29 सुमन कुमार अपर सचिव, राज्यपाल सचिवालय
30 कुमार मंगलम अपर सचिव, ग्रामीण कार्य विभाग
31 मो. वारिश खाँ सचिव, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण
32 अखिलेश कुमार सिंह अपर सचिव, कृषि विभाग
33 राजेश भारती श्रमायुक्त, श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग
34 अतुल कुमार वर्मा प्रशासक, बिहार राज्य पथ परिवहन निगम
सभी अधिकारी 2014 बैच के IAS हैं। नालंदा, समस्तीपुर और गया के डीएम भी सूची में शामिल हैं। प्रोन्नति पाने वाले अधिकारियों में नालंदा की जिलाधिकारी उदीता सिंह, समस्तीपुर के जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा और गया के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर भी शामिल हैं। इसके अलावा पटना नगर निगम के नगर आयुक्त यशपाल मीणा समेत कई महत्वपूर्ण विभागों में तैनात अधिकारियों को भी विशेष सचिव स्तर की प्रोन्नति दी गई है।
1 जनवरी 2027 से मिलेगा विशेष सचिव का वेतनमान
सामान्य प्रशासन विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रोन्नत अधिकारियों को 1 जनवरी 2027 अथवा उसके बाद पदभार ग्रहण करने की तिथि से विशेष सचिव स्तर का लाभ मिलेगा। विभिन्न विभागों में अपर सचिव के पद पर कार्यरत या अपर सचिव का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे अधिकारियों को विशेष सचिव स्तर का प्रभार ग्रहण करने की तिथि से विशेष सचिव के रूप में पदनामित किया जाएगा।
वहीं, डीएम, नगर आयुक्त, प्रबंध निदेशक, बंदोबस्त पदाधिकारी जैसे गैर-संवर्गीय पदों पर कार्यरत अधिकारियों के पदों को उनके पदस्थापनकाल तक विशेष सचिव स्तर के समकक्ष घोषित माना जाएगा।













