उम्र 20 साल, रौब निगरानी अफसर का! EOU अधिकारी बनकर इंजीनियर से मांगी दो लाख की रंगदारी, अब खुद गिरफ्तार

सरकारी अधिकारियों को निगरानी विभाग और आर्थिक अपराध इकाई का भय दिखाकर पैसे ऐंठने का मामला सामने आया है। EOU ने खुद को निगरानी विभाग का अधिकारी बताकर एक कार्यपालक अभियंता से दो लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है

उम्र 20 साल, रौब निगरानी अफसर का! EOU अधिकारी बनकर इंजीनियर से मांगी दो लाख की रंगदारी, अब खुद गिरफ्तार

पटना। बिहार में एक 20 साल के युवक ने फर्जी EOU अफसर बनकर कई अधिकारियों को चूना लगाया। आरोपी जांच के नाम पर पैसे की मांग करता और रकम नहीं देने पर नौकरी खत्म कराने, छापा मारने की धमकी देता। इस बीच एक कार्यपालक अभियंता से दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी तो इसकी पोल खुली। दरअसल सरकारी अधिकारियों को निगरानी विभाग और आर्थिक अपराध इकाई (EOU) का भय दिखाकर पैसे ऐंठने का मामला सामने आया है। आर्थिक अपराध इकाई ने खुद को निगरानी विभाग का अधिकारी बताकर एक कार्यपालक अभियंता से दो लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोपालगंज जिले के निवासी निहाल कुमार राय के रूप में हुई है।

बिहार पुलिस मुख्यालय के आर्थिक अपराध प्रभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आरोपी सरकारी इंजीनियरों को आय से अधिक संपत्ति की शिकायत और छापेमारी का डर दिखाकर पैसे की मांग करता था। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने पूछताछ में पहले भी कई अभियंताओं से इसी तरह पैसे वसूलने की बात स्वीकार की है।

कार्यपालक अभियंता को फोन कर मांगे दो लाख रुपये

मामला कटिहार जिले के सालमारी में पदस्थापित बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता कृपानाथ चंद्र विश्वास से जुड़ा है। वह मूल रूप से पूर्णिया जिले के जलालगढ़ थाना क्षेत्र के पोठिया गांव के रहने वाले हैं।

पुलिस के अनुसार, 6 नवंबर 2026 को कार्यपालक अभियंता के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद को निगरानी विभाग से जुड़ा अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत है। आरोपी ने दावा किया कि यदि वे जल्द संपर्क करेंगे तो मामला रफा-दफा करा दिया जाएगा। उसने आर्थिक अपराध इकाई, निगरानी और विशेष निगरानी विभाग के नाम का इस्तेमाल करते हुए शिकायत समाप्त कराने के बदले दो लाख रुपये की मांग की।

रुपये नहीं देने पर छापेमारी की दी धमकी

प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, आरोपी ने अभियंता को 7 नवंबर को पटना आकर मिलने के लिए कहा। साथ ही चेतावनी दी कि यदि वे नहीं आए तो कभी भी उनके खिलाफ छापेमारी हो सकती है। इसके बाद 7 नवंबर को दोबारा फोन कर आरोपी ने 9 नवंबर को पटना के विकास भवन के पास पहुंचने को कहा। उसने यह भी भरोसा दिलाया कि वह अभियंता को अपने कथित वरिष्ठ अधिकारी से मिलवाकर मामला खत्म करा देगा। लगातार मिल रही धमकियों के बाद कार्यपालक अभियंता ने आर्थिक अपराध इकाई के कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलते ही EOU ने दर्ज किया मामला

आर्थिक अपराध इकाई ने मामले की गंभीरता को देखते हुए निगरानी विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी और शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। इस संबंध में आर्थिक अपराध थाना कांड संख्या 32/26, दिनांक 9 नवंबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 204, 308(3), 308(7) और 319(2) के तहत मामला दर्ज किया गया।

तकनीकी जांच के बाद पटना से आरोपी गिरफ्तार

जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान निहाल कुमार राय के रूप में की। आरोपी गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के पचफेड़ा गांव का निवासी है। उसके पिता का नाम अजय कुमार राय है। वर्तमान में वह पटना के गर्दनीबाग स्थित अकुल चौक इलाके में रह रहा था। आर्थिक अपराध इकाई ने 9 नवंबर 2026 को उसे गिरफ्तार कर लिया।

मोबाइल में मिले अधिकारियों से बातचीत के साक्ष्य

पुलिस के अनुसार, आरोपी के मोबाइल फोन की जांच में कई महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं। इनमें सरकारी अभियंताओं को भेजे गए संदेश, बातचीत के रिकॉर्ड और भयादोहन के प्रयास से संबंधित चैट शामिल हैं। इसके अलावा मोबाइल में निगरानी इकाई के साइनबोर्ड और निगरानी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी की नेमप्लेट की तस्वीरें भी मिली हैं।

जांच में आरोपी के पास BIPARD के सहायक निदेशक के हस्ताक्षर से ऋषु कुमार के नाम पर जारी एक पहचान पत्र भी मिला है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के मोबाइल में विभिन्न विभागों के अभियंताओं और अन्य सरकारी अधिकारियों के मोबाइल नंबरों के स्क्रीनशॉट तथा उनसे बातचीत के साक्ष्य भी मिले हैं।

भवन निर्माण निगम में पेटी कॉन्ट्रैक्टर है आरोपी

आर्थिक अपराध इकाई के मुताबिक, गिरफ्तार निहाल कुमार राय भवन निर्माण निगम में एक साधारण पेटी कॉन्ट्रैक्टर है। पुलिस का दावा है कि उसने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि वह अधिकारियों को निगरानी और आर्थिक अपराध इकाई का डर दिखाकर रुपये मांगता था। हालांकि, उसके कथित स्वीकारोक्ति बयान और अन्य आरोपों की न्यायिक पुष्टि होना बाकी है। आर्थिक अपराध इकाई ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गतिविधि में अन्य लोग भी शामिल थे या नहीं।


Trending News

अपराधियों का तांडव! पुल पर बैठे युवक को मार दी गोली, मामा घर रहता था युवक
अपराधियों का तांडव! पुल पर बैठे युवक को मार दी गोली, मामा घर रहता था युवक
Nov 10, 2026, 9:16:00 PM
छठ से पहले शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों के लंबित वेतन का भुगतान सुनिश्चित करें : शिक्षा मंत्री
छठ से पहले शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों के लंबित वेतन का भुगतान सुनिश्चित करें : शिक्षा मंत्री
Nov 10, 2026, 9:08:00 PM
सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, छात्राओं के लिए नई योजना, सम्राट कैबिनेट में 32 एजेंडों पर लगी मुहर
सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, छात्राओं के लिए नई योजना, सम्राट कैबिनेट में 32 एजेंडों पर लगी मुहर
Nov 10, 2026, 7:07:00 PM
बिहार में 34 IAS अधिकारियों को प्रमोशन, विशेष सचिव रैंक में मिली प्रोन्नति, देखें पूरी लिस्ट
बिहार में 34 IAS अधिकारियों को प्रमोशन, विशेष सचिव रैंक में मिली प्रोन्नति, देखें पूरी लिस्ट
Nov 10, 2026, 6:55:00 PM
उम्र 20 साल, रौब निगरानी अफसर का! EOU अधिकारी बनकर इंजीनियर से मांगी दो लाख की रंगदारी, अब खुद गिरफ्तार
उम्र 20 साल, रौब निगरानी अफसर का! EOU अधिकारी बनकर इंजीनियर से मांगी दो लाख की रंगदारी, अब खुद गिरफ्तार
Nov 10, 2026, 6:39:00 PM
UGC, SC-ST काला कानून लाकर भ्रम में ना रहें PM, अजीत भारती बोले-सवर्ण नेताओं को लालू-तेजस्वी से सीखना चाहिए
UGC, SC-ST काला कानून लाकर भ्रम में ना रहें PM, अजीत भारती बोले-सवर्ण नेताओं को लालू-तेजस्वी से सीखना चाहिए
Nov 10, 2026, 6:11:00 PM
 मंत्री लेसी सिंह पहुंचीं सहरसा, सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मंत्री लेसी सिंह पहुंचीं सहरसा, सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
Nov 10, 2026, 5:43:00 PM
मोबाइल गुम होने के बाद साइबर ठगी का शिकार, दर्जनों खातों में हुआ यूपीआई ट्रांजैक्शन
मोबाइल गुम होने के बाद साइबर ठगी का शिकार, दर्जनों खातों में हुआ यूपीआई ट्रांजैक्शन
Nov 10, 2026, 5:23:00 PM
जन्मदिन को बनाया सेवा का अवसर, रक्तदान शिविर का डीएम वर्षा सिंह ने किया उद्घाटन
जन्मदिन को बनाया सेवा का अवसर, रक्तदान शिविर का डीएम वर्षा सिंह ने किया उद्घाटन
Nov 10, 2026, 5:12:00 PM
बिहार के 1 करोड़ से अधिक पेंशनधारियों के खाते में पैसे ट्रांसफर, सहरसा के 2.25 लाख लाभुक हुए लाभान्वित
बिहार के 1 करोड़ से अधिक पेंशनधारियों के खाते में पैसे ट्रांसफर, सहरसा के 2.25 लाख लाभुक हुए लाभान्वित
Nov 10, 2026, 4:32:00 PM