खाई में गिरा यात्री वाहन, 10 की मौत

मध्य नेपाल के मकवानपुर जिले में गुरुवार सुबह एक इलेक्ट्रिक यात्री वाहन के गहरी खाई में गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। एक वरिष्ठ सशस्त्र पुलिस बल (APF) अधिकारी ने यह जानकारी दी।

खाई में गिरा यात्री वाहन, 10 की मौत

काठमांडू : मध्य नेपाल के मकवानपुर जिले में गुरुवार सुबह एक इलेक्ट्रिक यात्री वाहन के गहरी खाई में गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। एक वरिष्ठ सशस्त्र पुलिस बल (APF) अधिकारी ने यह जानकारी दी। रिपोर्ट के अनुसार, जिले के भीमफेदी ग्रामीण नगर पालिका-6 के चिसापानी गढ़ी में गुरुवार तड़के एक वाहन सड़क से लगभग 700 मीटर नीचे खाई में गिर गया। इस हादसे में पांच पुरुष, तीन महिलाओं और दो बच्चों समेत 10 की मौत हो गई। जिले में तैनात एपीएफ के पुलिस अधीक्षक निवान कुमार खड़का ने आईएएनएस को यह जानकारी दी। 

घायलों में से 3 का इलाज बागमती प्रांत की राजधानी स्थित हेटौडा अस्पताल में चल रहा है - APF SP निवान कुमार खड़का

उन्होंने बताया कि घायलों में से दो की हालत गंभीर है। एपीएफ के अनुसार, यात्री वाहन में 15 लोग सवार थे और यह राजधानी काठमांडू से दक्षिणी सर्लाही जिले के मुख्यालय मलंगवा जा रहा था। निवान कुमार खड़का ने बताया कि घायलों में से तीन का इलाज बागमती प्रांत की राजधानी स्थित हेटौडा अस्पताल में चल रहा है। सुबह-सुबह हादसे की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाकर्मियों को घटनास्थल पर भेजा गया।

घटनास्थल के आसपास शव बिखरे हुए थे, 10 लोगों की मौत की पुष्टि तुरंत हो गई थी - निवान कुमार खड़का

निवान कुमार खड़का ने बताया कि घटनास्थल के आसपास शव बिखरे हुए थे, 10 लोगों की मौत की पुष्टि तुरंत हो गई थी। उन्होंने कहा कि अभी तक हादसे के कारण का पता नहीं चल पाया है। नेपाल पुलिस के अनुसार, 2025-26 (जुलाई मध्य तक) के दौरान सड़क हादसों में 2,707 लोगों की जान गई। पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, देश में हर दिन औसतन सात लोगों की सड़क हादसों में मौत होती है और 82 लोग घायल होते हैं।

नेपाल में सड़क हादसों का सबसे ज्यादा खामियाजा निम्न आय वर्ग के लोगों को उठाना पड़ता है - विश्व बैंक

नेपाल में विश्व बैंक के एक अध्ययन से पता चला है कि सड़क हादसों में होने वाली चोटों की आर्थिक लागत 2007 के मुकाबले तीन गुना बढ़ गई है, जो देश के सकल राष्ट्रीय उत्पाद (GNP) के 1.5 प्रतिशत के बराबर है। विश्व बैंक के अनुसार, नेपाल में सड़क हादसों का सबसे ज्यादा खामियाजा निम्न आय वर्ग के लोगों को उठाना पड़ता है। सड़क हादसों में जान गंवाने वालों में 70 प्रतिशत से अधिक वे लोग हैं जो सड़क पर सबसे ज्यादा असुरक्षित होते हैं। इनमें पैदल चलने वाले, साइकिल सवार और मोटरसाइकिल सवार शामिल हैं।

सोर्स-आईएएनएस

Trending News

तिरंगा पार्क छठ घाट का पूर्व विधायक ने किया निरीक्षण, सुरक्षा और रोशनी की होगी विशेष व्यवस्था
तिरंगा पार्क छठ घाट का पूर्व विधायक ने किया निरीक्षण, सुरक्षा और रोशनी की होगी विशेष व्यवस्था
Nov 12, 2026, 2:57:00 PM
खाई में गिरा यात्री वाहन, 10 की मौत
खाई में गिरा यात्री वाहन, 10 की मौत
Nov 12, 2026, 2:43:00 PM
'राहुल गांधी का चश्मा खराब हो गया है' गिरिराज सिंह बोले-आज पूरी दुनिया देश की अर्थव्यवस्था की तारीफ कर रही है
'राहुल गांधी का चश्मा खराब हो गया है' गिरिराज सिंह बोले-आज पूरी दुनिया देश की अर्थव्यवस्था की तारीफ कर रही है
Nov 12, 2026, 2:40:00 PM
पित्रोदा ने की तारीफ तो PM मोदी ने दिया जवाब, बोले- सैम भाई को दीपावली व नूतन वर्ष की शुभकामनाएं
पित्रोदा ने की तारीफ तो PM मोदी ने दिया जवाब, बोले- सैम भाई को दीपावली व नूतन वर्ष की शुभकामनाएं
Nov 12, 2026, 2:29:00 PM
भगवान भास्कर की नगरी 'देव' में छठ की भव्य तैयारी, सूर्य मंदिर में उमड़ेगी आस्था, DM ने लिया जायजा
भगवान भास्कर की नगरी 'देव' में छठ की भव्य तैयारी, सूर्य मंदिर में उमड़ेगी आस्था, DM ने लिया जायजा
Nov 12, 2026, 2:14:00 PM
काशी तमिल संगमम, यूनिवर्सिटी व IIT के छात्र दिखाएंगे अपनी प्रतिभा
काशी तमिल संगमम, यूनिवर्सिटी व IIT के छात्र दिखाएंगे अपनी प्रतिभा
Nov 12, 2026, 2:06:00 PM
कांग्रेस नेता ने करीना कपूर को भेजा नोटिस, कई बार विवादों में घिरी एक्ट्रेस, जानें कब-कब मचा बवाल
कांग्रेस नेता ने करीना कपूर को भेजा नोटिस, कई बार विवादों में घिरी एक्ट्रेस, जानें कब-कब मचा बवाल
Nov 12, 2026, 1:49:00 PM
पति ने पत्नी की धारदार हथियार से की हत्या, वारदात के बाद किया सरेंडर
पति ने पत्नी की धारदार हथियार से की हत्या, वारदात के बाद किया सरेंडर
Nov 12, 2026, 1:32:00 PM
बिहार में उच्च वेतनमान में चयनित होने के बाद कई स्वास्थ्य कर्मियों ने  दिया इस्तीफा, विभाग में हलचल तेज
बिहार में उच्च वेतनमान में चयनित होने के बाद कई स्वास्थ्य कर्मियों ने दिया इस्तीफा, विभाग में हलचल तेज
Nov 12, 2026, 1:24:00 PM
कई सरकारी और निजी बैंकों ने लोन की ब्याज दरों में किया इजाफा, आरबीआई के रेपो रेट में बढ़ोतरी का असर
कई सरकारी और निजी बैंकों ने लोन की ब्याज दरों में किया इजाफा, आरबीआई के रेपो रेट में बढ़ोतरी का असर
Nov 12, 2026, 1:04:00 PM