कई सरकारी और निजी बैंकों ने लोन की ब्याज दरों में किया इजाफा, आरबीआई के रेपो रेट में बढ़ोतरी का असर

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से बीते महीने रेपो रेट में 25 आधार अंक की वृद्धि करने के बाद, देश के निजी और सरकारी बैंकों ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट्स (एमसीएलआर) को बढ़ाना शुरू कर दिया है।

कई सरकारी और निजी बैंकों ने लोन की ब्याज दरों में किया इजाफा, आरबीआई के रेपो रेट में बढ़ोतरी का असर

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से बीते महीने रेपो रेट में 25 आधार अंक की वृद्धि करने के बाद, देश के निजी और सरकारी बैंकों ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट्स (एमसीएलआर) को बढ़ाना शुरू कर दिया है। इसमें एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ कई बैंकों का नाम शामिल है।  

एमसीएलआर, यह वह न्यूनतम ब्याज दर है, जिसके नीचे कोई भी बैंक अपने ग्राहकों को लोन नहीं दे सकता है। इसमें बढ़ोतरी से लोन लेने महंगा हो जाता है। 

देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने सबसे पहले एमसीएलआर में इजाफा किया। बैंक ने 3 महीने, 6 महीने, एक साल, 2 साल और 3 साल के लिए एमसीएलआर में 15 आधार अंक की वृद्धि की थी। यह वृद्धि 15 अक्टूबर से लागू हो गई है।

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने ओवरनाइट से लेकर 3 साल के एमसीएलआर के ब्याज दर में 10 आधार अंक का इजाफा किया गया है। बैंक ऑफ इंडिया ने 3 महीने, 6 महीने, एक साल और 3 साल के लिए एमसीएलआर में 10 आधार अंक की बढ़ोतरी की है। दोनों बैंक की नई ब्याज दरें एक नवंबर से प्रभावी हो गई हैं।

देश के सबसे बड़ी निजी क्षेत्र के बैंक एचडीएफसी बैंक ने एमसीएलआर को 5-15 आधार अंक तक बढ़ा दिया है। बैंक ने सभी सात अवधि के एमसीएलआर में वृद्धि की है। नई ब्याज दरें 7 नवंबर से लागू हो गई हैं।

केनरा बैंक ने सभी अवधि के एमसीएलआर में 10 आधार अंक की बढ़ोतरी की है। वहीं, बैंक ऑफ बड़ौदा ने एक महीने, 3 महीने, 6 महीने और एक साल के एमसीएलआर में 5-20 आधार अंक की वृद्धि की है। दोनों बैंकों की नई ब्याज दरें 12 नवंबर से लागू होंगी।

आरबीआई ने अक्टूबर में मौद्रिक नीति कमेटी (एमपीसी) के फैसलों का ऐलान करते हुए रेपो रेट को 25 आधार अंक बढ़ाते हुए 5.50 प्रतिशत कर दिया था।

इससे पहले आरबीआई ने फरवरी 2025 से लेकर दिसंबर 2025 के बीच रेपो रेट में 125 आधार अंक की कटौती की थी। 

सोर्स-आईएएनएस

Trending News

कई सरकारी और निजी बैंकों ने लोन की ब्याज दरों में किया इजाफा, आरबीआई के रेपो रेट में बढ़ोतरी का असर
कई सरकारी और निजी बैंकों ने लोन की ब्याज दरों में किया इजाफा, आरबीआई के रेपो रेट में बढ़ोतरी का असर
Nov 12, 2026, 1:04:00 PM
IEA ने कहा- भारत के 'रिन्यूएबल एनर्जी अभियान' से हुई 100 अरब डॉलर से ज्यादा की बचत
IEA ने कहा- भारत के 'रिन्यूएबल एनर्जी अभियान' से हुई 100 अरब डॉलर से ज्यादा की बचत
Nov 12, 2026, 12:37:00 PM
CM सम्राट चौधरी का आज पटना और सारण में व्यस्त कार्यक्रम, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा, ब्रह्मभोज में होंगे शामिल
CM सम्राट चौधरी का आज पटना और सारण में व्यस्त कार्यक्रम, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा, ब्रह्मभोज में होंगे शामिल
Nov 12, 2026, 12:37:00 PM
'हार्दिक मैच विनर, पंजाब किंग्स के लिए कीमती साबित होंगे', सह-मालिक नेस वाडिया का बड़ा बयान
'हार्दिक मैच विनर, पंजाब किंग्स के लिए कीमती साबित होंगे', सह-मालिक नेस वाडिया का बड़ा बयान
Nov 12, 2026, 12:15:00 PM
राजभर का अखिलेश पर तंज, कहा- अफवाह फैलाकर 'यादव' को कर रहे बर्बाद
राजभर का अखिलेश पर तंज, कहा- अफवाह फैलाकर 'यादव' को कर रहे बर्बाद
Nov 12, 2026, 12:14:00 PM
छठ में घर आने की जल्दी, मुंबई के स्टेशनों पर भारी भीड़, टिकट के लिए घंटों तक इंतजार कर रहे लोग
छठ में घर आने की जल्दी, मुंबई के स्टेशनों पर भारी भीड़, टिकट के लिए घंटों तक इंतजार कर रहे लोग
Nov 12, 2026, 11:45:00 AM
'विदेश जाकर भारत को करते हैं बदनाम' राहुल गांधी के अमेरिका दौरे पर भाजपा का बड़ा हमला
'विदेश जाकर भारत को करते हैं बदनाम' राहुल गांधी के अमेरिका दौरे पर भाजपा का बड़ा हमला
Nov 12, 2026, 11:31:00 AM
हाजीपुर में गंगा के कटाव ने बदली छठ पूजा की परंपरा, 20 गांवों के श्रद्धालु घरों में बनाएंगे कृत्रिम घाट
हाजीपुर में गंगा के कटाव ने बदली छठ पूजा की परंपरा, 20 गांवों के श्रद्धालु घरों में बनाएंगे कृत्रिम घाट
Nov 12, 2026, 10:49:00 AM
किश्तवाड़ जिले में लापता 2 SOP के शव बरामद, शरीर पर मिले गोलियों के निशान
किश्तवाड़ जिले में लापता 2 SOP के शव बरामद, शरीर पर मिले गोलियों के निशान
Nov 12, 2026, 10:32:00 AM
यूथ ओलंपिक : मुक्केबाज गुंजन ने कटाया फाइनल का टिकट, सेमीफाइनल में लिली बैसेट को 4-1 से हराया
यूथ ओलंपिक : मुक्केबाज गुंजन ने कटाया फाइनल का टिकट, सेमीफाइनल में लिली बैसेट को 4-1 से हराया
Nov 12, 2026, 10:22:00 AM