छठ में घर आने की जल्दी, मुंबई के स्टेशनों पर भारी भीड़, टिकट के लिए घंटों तक इंतजार कर रहे लोग

देशभर के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में यात्री छठ पूजा नजदीक आने के साथ अपने गृह नगरों के लिए रवाना हो रहे हैं। मुंबई के रेलवे स्टेशनों पर भी यात्रियों की भारी भीड़ है। इस बीच यात्रियों को ट्रेन और टिकटों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।

छठ में घर आने की जल्दी, मुंबई के स्टेशनों पर भारी भीड़, टिकट के लिए घंटों तक इंतजार कर रहे लोग

मुंबई। देशभर के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में यात्री छठ पूजा नजदीक आने के साथ अपने गृह नगरों के लिए रवाना हो रहे हैं। मुंबई के रेलवे स्टेशनों पर भी यात्रियों की भारी भीड़ है। इस बीच यात्रियों को ट्रेन और टिकटों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। हालांकि, यात्रियों ने स्टेशनों पर ठहरने और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर संतोष जताया।

लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) रेलने स्टेशन पर उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और अन्य पूर्वी राज्यों के यात्री बड़ी संख्या में पहुंचे हैं। रेलवे की ओर से विशेष ट्रेनें चलाने और अन्य इंतजाम करने के बावजूद त्योहार की इस भीड़-भाड़ के दौरान यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ निवासी एक युवक ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा, "मैं पिछले चार दिन से टिकट का इंतजार कर रहा था। सुबह 8 बजे से स्टेशन पर बैठे हैं और कुछ देर में ट्रेन रवाना होगी।" युवक ने कहा कि भीड़ अधिक है और इसके कारण ट्रेनों में सीट मिल पाना मुश्किल होता है।

बिहार के निवासी अशोक ने कहा कि छठ पर्व के लिए घर लौटते समय सबसे बड़ी मुश्किल टिकट की होती है। कई दिनों के इंतजार करने के बावजूद टिकट नहीं मिल पाती है। स्टेशन पर भी टिकट मिल पाना मुश्किल होता है। अशोक ने बताया कि वे बुधवार दोपहर से स्टेशन पर ठहरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि सफर के दौरान भीड़ में यात्रियों के बीच आपसी विवाद और कहासुनी अक्सर होती है। ऐसी परेशानियों से जूझते हुए जाना होता है।

बुधवार दोपहर 3 बजे से स्टेशन पर बैठी एक महिला ने गुरुवार सुबह आईएएनएस को बताया, "मैं छठ पर पहली बार अपने घर जा रही हूं। यहां रेलवे स्टेशन पर बहुत भीड़ है। इस बार टिकट कंफर्म नहीं हुआ, इसलिए स्टेशन से टिकट के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।

सोर्स-आईएएनएस

Trending News

'हार्दिक मैच विनर, पंजाब किंग्स के लिए कीमती साबित होंगे', सह-मालिक नेस वाडिया का बड़ा बयान
'हार्दिक मैच विनर, पंजाब किंग्स के लिए कीमती साबित होंगे', सह-मालिक नेस वाडिया का बड़ा बयान
Nov 12, 2026, 12:15:00 PM
राजभर का अखिलेश पर तंज, कहा- अफवाह फैलाकर 'यादव' को कर रहे बर्बाद
राजभर का अखिलेश पर तंज, कहा- अफवाह फैलाकर 'यादव' को कर रहे बर्बाद
Nov 12, 2026, 12:14:00 PM
छठ में घर आने की जल्दी, मुंबई के स्टेशनों पर भारी भीड़, टिकट के लिए घंटों तक इंतजार कर रहे लोग
छठ में घर आने की जल्दी, मुंबई के स्टेशनों पर भारी भीड़, टिकट के लिए घंटों तक इंतजार कर रहे लोग
Nov 12, 2026, 11:45:00 AM
'विदेश जाकर भारत को करते हैं बदनाम' राहुल गांधी के अमेरिका दौरे पर भाजपा का बड़ा हमला
'विदेश जाकर भारत को करते हैं बदनाम' राहुल गांधी के अमेरिका दौरे पर भाजपा का बड़ा हमला
Nov 12, 2026, 11:31:00 AM
हाजीपुर में गंगा के कटाव ने बदली छठ पूजा की परंपरा, 20 गांवों के श्रद्धालु घरों में बनाएंगे कृत्रिम घाट
हाजीपुर में गंगा के कटाव ने बदली छठ पूजा की परंपरा, 20 गांवों के श्रद्धालु घरों में बनाएंगे कृत्रिम घाट
Nov 12, 2026, 10:49:00 AM
किश्तवाड़ जिले में लापता 2 SOP के शव बरामद, शरीर पर मिले गोलियों के निशान
किश्तवाड़ जिले में लापता 2 SOP के शव बरामद, शरीर पर मिले गोलियों के निशान
Nov 12, 2026, 10:32:00 AM
यूथ ओलंपिक : मुक्केबाज गुंजन ने कटाया फाइनल का टिकट, सेमीफाइनल में लिली बैसेट को 4-1 से हराया
यूथ ओलंपिक : मुक्केबाज गुंजन ने कटाया फाइनल का टिकट, सेमीफाइनल में लिली बैसेट को 4-1 से हराया
Nov 12, 2026, 10:22:00 AM
महापर्व छठ दुनिया के बाकी सभी त्योहारों से है अलग, 'नहाय-खाय' से 'भोरका अर्घ्य' तक की परंपरा जानिए
महापर्व छठ दुनिया के बाकी सभी त्योहारों से है अलग, 'नहाय-खाय' से 'भोरका अर्घ्य' तक की परंपरा जानिए
Nov 12, 2026, 10:12:00 AM
9 साल पुराने मंदिर मूर्ति लूटकांड का खुलासा, STF की मदद से विजयीपुर का आरोपी गिरफ्तार
9 साल पुराने मंदिर मूर्ति लूटकांड का खुलासा, STF की मदद से विजयीपुर का आरोपी गिरफ्तार
Nov 12, 2026, 9:44:00 AM
पुलिस की विशेष छापामारी अभियान, एक अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस की विशेष छापामारी अभियान, एक अभियुक्त गिरफ्तार
Nov 12, 2026, 9:38:00 AM